Advertisment

Weekly Horoscope 2025: मेष, वृष को धन लाभ के योग, मिथुन, कर्क को क्यों रहना है सतर्क, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 27-jan-2-feb 2025: मेष, वृष को धन लाभ के योग, मिथुन, कर्क को क्यों रहना है सतर्क, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-27-jan-2-feb-2025-mesh-vrash-mithun-kark-saptahik-rashifal-lucky-date-day-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope- 10-16 March 2025 Mesh,-Vrash,-Mithun,-Kark

Weekly-Horoscope- 10-16 March 2025 Mesh,-Vrash,-Mithun,-Kark

Weekly Horoscope 27 Jan-2 Feb 2025 Mesh, Vrash, Mithun, Kark: 27 जनवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। इस सप्ताह ग्रहों की चाल (Grah Gochar) , नक्षत्रों का संयोग कुछ राशियों के लिए खास रहेगा।

Advertisment

चंद्र राशि के आधार पर पंडित अनिल पांडे (8959594400) से जानने हैं कि 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) आपके लिए क्या खास लेकर आएगा।

जानतें हैं कि मेष (Mesh) , वृष (Vrash) , मिथुन (Mithun) और कर्क (Kark) के लिए 27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ (Lucky Date) रहेंगी, आपका कौन सा दिन शुभ (Shubh Din) रहेगा। जानेंगे इस सप्ताह के उपाय (Saptahik Upay) । पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 2025) ।

सप्ताह के व्रत त्योहार (Weekly Vrah Tyohar ) 

इस सप्ताह मोनी अमावस्या पर महाकुंभ में दूसरा शाही स्नान होगा।

गुप्त नवरात्रि भी 30 जनवरी से प्रारंभ हो रही है, जो 6 फरवरी तक रहेगी।

सप्ताह के ग्रह गोचर (Saptahik Grah Gochar) 

इस सप्ताह चंद्रमा को छोड़कर अन्य कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर नहीं कर रहे हैं।

Advertisment

इस सप्ताह सूर्य धनु राशि में, वक्री मंगल कर्क राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, वक्री गुरु वृष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में तथा राहु मीन राशि में रहेंगे।

मेष, वृष , मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल (Mesh, Vrash, Mithun, Kark Weekly Horoscope 2025) 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल (Mesh Saptahik Rashifal 2025) 

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वक्री गुरु और शनि देव के अच्छे प्रभाव के कारण आपके पास धन आने की उम्मीद की जा सकती है। कार्यालय में आपको सतर्क होकर कार्य करना चाहिए। कचहरी के कार्यों में उच्च का शुक्र आपके द्वारा उचित एवं प्रभावी प्रयास करने पर सफलता दिलाएगा।

Advertisment

शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 28, 29 और 30 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 2 फरवरी को आपको कोई भी कार्य सतर्क होकर करना चाहिए।

सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल (Vrash Saptahik Rashifal 2025)

लाभ के भाव में उच्च का शुक्र बैठा हुआ है। अतः आपको इस सप्ताह धन लाभ होगा। कार्यालय में आपको सम्मान प्राप्त होगा।‌ आपको चाहिए कि आप भाग्य के स्थान पर परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करें। वक्री गुरु (Vakri Guru) के कारण आपको स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी संभव है।

शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 31 जनवरी और 1 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल हैं। 27 और 28 जनवरी को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।

Advertisment

सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर सूर्य मत्रों (Surya Mantra) के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Mithun Saptahik Rashifal 2025)

वक्री मंगल (Vakri Mangal) इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य लाभ दिलाएगा। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। आपको अपने कार्यालय में प्रसन्नता प्राप्त होगी।

कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। आपको दुर्घटनाओं से सतर्क रहना चाहिए। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है।‌

शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 के दोपहर तक का समय तथा 2 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है।

28 के दोपहर के बाद से लेकर 29 और 30 जनवरी को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।

सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीब लोगों के बीच में गुड़ का दान करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kark Saptahik Rashifal 2025)

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य के कारण आपके सफलताओं में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता हो सकती है।

कचहरी के कार्य आपको बहुत सावधानीपूर्वक करने होंगे। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ-अशुभ तारीखें (Lucky Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपके लिए 28 के दोपहर के बाद से 29 और 30 तारीख को लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करना है।

उपाय (Saptahik Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

शुभ दिन (Shubh Day) 

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

[caption id="attachment_727937" align="alignnone" width="1280"]new year rashifal 2025 mesh rashi jyotish aacharya pandit anil pandy sagar pandit anil pandy sagar[/caption]

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2025: मेष राशि के लिए 27 जनवरी, 2 फरवरी क्यों है खास, उच्च के शुक्र क्या दे रहे संकेत

Weekly Horoscope 2025: वृष राशि के लिए 31 जनवरी, 1 फरवरी क्यों है खास, वक्री गुरु क्या दे रहे संकेत

weekly Horoscope jyotish upay Astrology Hindi weekly horoscope 2025 lucky date day weekly horoscope 27 jan-2 feb 2025 mesh vrash mithun kark saptahik rashifal 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें