Advertisment

Weekly Horoscope 2025: मकर, कुंभ, मीन के पास धन आने के उत्तम योग, गरीबों को चावल बांटने से बनेंगे धनु के काम

Weekly Horoscope 27-jan-2-feb 2025: मकर, कुंभ, मीन के पास धन आने के उत्तम योग, गरीबों को चावल बांटने से बनेंगे धनु के काम Dhanu makar kumbh meen saptahik-rashifal-lucky-date-day-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope- 10-16 March 2025 dhanu makar kumbh meen rashi saptahik rashifal

Weekly-Horoscope- 10-16 March 2025 dhanu makar kumbh meen rashi saptahik rashifal

Weekly Horoscope 27 Jan-2 Feb 2025 Dhanu, Makar, Kumbh, Meen Saptahik Rashifal: सोमवार 27 जनवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह तीन राशियों के लिए आर्थिक रूप से बेहतर रहने वाला है।

Advertisment

27 जनवरी से 2 फरवरी  तक का समय कुछ मकर, कुंभ, मीन को धन के उत्तम योग लेकर आएगा। तो वहीं धनु राशि वाले गरीबों को चावल बांटेंगे तो उनके उन्हें कामों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि 27 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक का समय आपके लिए क्या खास लेकर आने वाला है।

इस बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ (Lucky Date) रहेंगी, कौन सा दिन (Lucky Day) आपके लिए शुभ होगा, इस सप्ताह के उपाय (Jyotish Upay) क्या हैं। पढ़ें धनु (Dhanu) , मकर (Makar) , कुंभ (Kumbh) , मीन राशि (Meen Rashi) का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 2025) ।

Advertisment

धनु , मकर, कुंभ, मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu, Makar, Kumbh, Meen Weekly Horoscope 2025) 

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Weekly Horoscope 2025) 

  • इस सप्ताह अगर आप थोड़ा भी प्रयास करेंगे, तो आपके प्रतिष्ठा और पराक्रम में वृद्धि होगी।
  • थोड़ा बहुत धन आने का योग है।
  • माता जी और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
  • आपको रक्त संबंधी कोई विकार हो सकता है।
  • अगर आपके पेट में कोई तकलीफ है तो वह समाप्त होगी।

शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 जनवरी तथा 2 फरवरी कार्यों को करने के लिए अनुकूल है।

Advertisment

सप्ताह के बाकी दिन भी आपके अधिकांश कार्य सफल हो सकते हैं।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मंदिर पर जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान करें। अगर संभव हो तो शुक्रवार को मंदिर के पुजारी को सफेद वस्त्रो का दान दें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (Makar Rashi Weekly Horoscope 2025)

  • इस सप्ताह आपके जीवनसाथी, माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
  • भाग्य आपका साथ देगा।
  • लंबी यात्रा का योग बन सकता है।
  • भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।
  • संतान आपके साथ सहयोग करेगी।
  • अगर आप थोड़ा प्रयास करेंगे तो अपने शत्रुओं को आप समाप्त कर सकते हैं।
  • धन आने का योग है।

शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 तारीख शुभ है। 27 और 28 तारीख को आपको सचेत होकर कार्य करना चाहिए।

Advertisment

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है

यह भी पढ़ें: Grah Gochar 2025: शुक्र-शनि सहित इनकी फिरकी, पांच राशियों के जीवन में लाएगी बड़े बदलाव, प्रमोशन के प्रबल योग!

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Rashi Weekly Horoscope 2025)

  • इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के पेट में पीड़ा हो सकती है।
  • जीवनसाथी और माता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
  • धन आने की उत्तम संभावना है।
  • कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें।
  • आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा।
  • आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है।
  • इस सप्ताह आपके लिए 31 जनवरी और 1 फरवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं।

शुभ-अशुभ तारीखें

28, 29 और 30 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Meen Rashi Weekly Horoscope 2025)

  • अगर आप विवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
  • कचहरी के कार्यों में सावधानी रखकर अगर आप कार्य करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं।
  • धन आने की संभावना है। जनता में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
  • माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी को रक्त संबंधी कोई समस्या हो सकती है।
  • भाग्य आपका सामान्य रहेगा।

शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 जनवरी तथा 2 फरवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 31 जनवरी और 1 फरवरी को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: 

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

Shukra Gochar 2025 Effect: मीन राशि में शुक्र का गोचर, क्या होगा मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर असर

सिविल जज भर्ती परीक्षा पर रोक: MP हाई कोर्ट ने जज भर्ती परीक्षा 2022 के विज्ञापन पर लगाया स्टे

dhanu kumbh makar meen weekly Horoscope jyotish upay Astrology Hindi weekly horoscope 2025 saptahik rashifal 2025 lucky date day weekly horoscope 27 jan-2 feb 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें