Advertisment

Weekly Horoscope 27 Feb-5 March 2023 : इस सप्ताह ये पांच राशियां उड़ाएंगी मौज, कौन सा दिन शुभ-कौन सा अशुभ, सप्ताह के उपाय

Weekly Horoscope 27 Feb-5 March 2023 : इस सप्ताह ये पांच राशियां उड़ाएंगी मौज, कौन सा दिन शुभ-कौन सा अशुभ, सप्ताह के उपाय weekly-horoscope-27-feb-5-march-2023-these-five-zodiac-signs-will-make-you-happy-this-week-which-day-is-auspicious-and-which-is-inauspicious-measures-of-the-week-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 27 Feb-5 March 2023 : इस सप्ताह ये पांच राशियां उड़ाएंगी मौज, कौन सा दिन शुभ-कौन सा अशुभ, सप्ताह के उपाय

नई दिल्ली। Weekly Horoscope 27 Feb-5 March 2023 इस सप्ताह ग्रहों की चाल लोगों को प्रभावित कर सकती है। आपको बता दें कुंडली के सभी नौ ग्रह सीधे तौर प्रभावित करते हैं। इस सप्ताह आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ होंगी , कौन सी अशुभ। जानते हैं पंडित अनिल पांडे।

Advertisment

27 फरवरी से 5 मार्च 2023 अर्थात विक्रम संवत 2079 शक संवत 1944 फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल में मैं आपको इसी भाग्य के बारे में बताने जा रहा हूं।

इस सप्ताह ग्रहों की चाल — Weekly Horoscope 27 Feb-5 March 2023
इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में वृष राशि का रहेगा। उसके उपरांत मिथुन और कर्क राशि से होता हुआ 5 मार्च को रात 9:56 से सिंह राशि में गोचर करेगा। इस पूरे सप्ताह सूर्य और शनि कुंभ राशि में तथा गुरु और शुक्र मीन राशि में रहेंगे। मंगल वृष राशि में तथा राहु मेष राशि में रहेंगे। इस सप्ताह बुद्ध प्रारंभ में मकर राशि में रहेगा तथा 27 तारीख को सायंकाल 5:26 से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।

आइए अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं। Weekly Horoscope 27 Feb-5 March 2023

Advertisment

मेष राशि mesh 
इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। संतान के साथ आपके संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। थोड़ा बहुत धन आ सकता है। भाग्य अच्छा कार्य करेगा। इस सप्ताह आपके लिए 3, 4 और 5 मार्च उत्तम और फलदायक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि vrash 
इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन आने का उत्तम योग है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। इस सप्ताह आपकी संतान आपका सहयोग कम करेगी। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 फरवरी उत्तम और लाभदायक है। 27 और 28 फरवरी को आप द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि mithun 
राज्य से आपको इस सप्ताह काफी मदद मिलेगी। अगर आप कहीं अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में सफलताएं मिलेंगी। मित्रों का साथ मिलेगा। भाग्य भी आपका साथ देगा। धन आने का योग कम है। कचहरी के कार्यों में असफलता हो सकती है। भाइयों और बहनों से मनमुटाव होगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 मार्च उत्तम और लाभदायक है। 27 और 28 मार्च को आपको कई असफलताएं मिल सकती हैं। सावधान रहकर कार्य करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रातः काल स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लालपुष्प डालकर सूर्य देव को सूर्य मंत्रों के साथ में जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Advertisment

कर्क राशि kark 
इस सप्ताह आपका भाग्य अत्यंत तेजी से कार्य करेगा। आपको चाहिए कि आप भाग्य के कारण रुके हुए समस्त कार्यों को करने का प्रयास करें। सफलताएं मिलेंगी। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। कार्यालय में आपकी अपने बॉस से लड़ाई हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 3, 4 और 5 मार्च अत्यंत उपयुक्त हैं। इन तारीखों में आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। 1 और 2 मार्च को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह राहु की शांति का उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि singh 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में भी खराबी आ सकती है। आपके पिताजी का स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब रहेगा। आपका धन व्यय होगा जिससे आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 फरवरी फलदायक है। 27 और 28 फरवरी को आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। 3, 4 और 5 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ भी करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि kanya 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह उत्तम है। भाग्य कम साथ देगा। आपके शत्रु दबे रहेंगे। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 मार्च लाभदायक है। आपके कई काम एक और 2 मार्च को संपन्न हो जाएंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह किसी मंदिर में जाकर गरीब लोगों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Advertisment

तुला राशि tula 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। आपको अपने बच्चों से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपके शत्रु दबे रहेंगे। छोटे-मोटे दुर्घटना का योग है। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 3, 4 और 5 मार्च बहुत अच्छे हैं। आपको 3, 4 और 5 मार्च को कई सफलताएं मिल सकती हैं। आपको 27 और 28 फरवरी को सतर्क रह कर कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि vrishchik 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रुओं से किसी प्रकार की डरने की आवश्यकता नहीं है। आपके संतान को लाभ होगा। संतान का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपके सुख में भी कमी आएगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 फरवरी उत्तम और लाभदायक हैं। 1 और 2 मार्च को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। 3 ,4 और 5 मार्च को आपका भाग्य आपके साथ अच्छा सहयोग करेगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि dhanu 
इस सप्ताह निश्चित रूप से आपके सुख में वृद्धि होगी। आप सुखदायक कोई अच्छी वस्तु खरीद सकते हैं। भाई बहनों के साथ ठीक-ठाक सहयोग रहेगा। एक भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। मगर थोड़ा कम। आपके प्रयासों से आपके शत्रु परास्त हो सकते हैं। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 मार्च उत्तम और लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह रुद्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि makar 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी का भी स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में बाधा आएगी। आपके पास धन आने का योग है। परंतु आपको परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए तीन चार और 5 मार्च उत्तम है। 1 और 2 मार्च को आपके कई कार्य असफल हो सकते हैं। अतः आपको कार्य करने के पहले और कार्य के दौरान पूरी सावधानी रखना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह आदित्य हृदय स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि kumbh 
इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपको इस सप्ताह थोड़ा बहुत शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। माताजी को शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। व्यापार में उन्नति होगी। 27 और 28 फरवरी को अगर आप प्रयास करेंगे तो आप सभी कार्यों को उचित ढंग से सफलतापूर्वक कर सकते हैं। 3, 4 और 5 मार्च को आपको कार्यों को करने में काफी सावधानी रखना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि meen 
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके वैवाहिक संबंधों में कोई व्यक्ति बाधा खड़ी कर सकता है। इस सप्ताह भाग्य आपका उत्तम रूप से साथ देगा। कार्यालय में आपका टकराव हो सकता है। माता और पिता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए एक और 2 मार्च लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Aaj ka rashifal weekly Horoscope dainik rashifal 27 feb se 5 march ka rashifal Weekly Horoscope 27 Feb-5 March 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें