Advertisment

Weekly Horoscope 2024: शिव पंचाक्षरी मंत्र के जाप से किसे होगा लाभ, सिंह, कन्या, तुला, वृ​श्चिक के​ लिए क्या हैं उपाय

Weekly Horoscope 25 Nov-1 Dev 2024 Sing Kanya Tula Vrashchik ka Saptahik Rashifal:  सिंह, कन्या, तुला , वृ​श्चिक का 25 नवंबर से 1 दिसंबर के साप्ताहिक राशिफल में क्या खास है, इस सप्ताह आपकी लकी डेट, शुभ दिन और उपाय क्या हैं। जानते हैं साप्ताहिक राशिफल में।

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope- 10-16 March-2025-sing-kanya-tula-vrashchik rashi saptahik-rashifal

Weekly-Horoscope- 10-16 March-2025-sing-kanya-tula-vrashchik rashi saptahik-rashifal

Weekly Horoscope 25 Nov-1 Dev 2024 Sing Kanya Tula Vrashchik:  25 नवंबर से नया सप्ताह शुरू हो रहा है। 1 दिसंबर तक ग्रहों की चाल मेष से लेकर मीन तक की राशियों में से सिंह (Singh) , कन्या (Kanya) , तुला  (Tula) , वृश्चिक (Vrashchik) के व्यापार में वृद्धि कराएगा।

Advertisment

इस सप्ताह शिव पंचाक्षरी मंत्र (Shiv Panchakshari Mantra 2024) किसे लाभ दिलाएगा। इस सप्ताह आपके लिए कौन सी तारीखों में काम करने से आपको सफलता मिलेगी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 2024) में आपका लकी दिन।

सिंह लग्न राशि (Singh ka Weekly Horoscope 25 Nov-1 Dec) 

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का, माता का और पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को पेट की समस्या में राहत मिलेगी। आपको अपने संतान से सहयोग कम मिलेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी।

लकी डेट:

इस सप्ताह आपके लिए सप्ताह के सभी दिन सामान्य है। 30 नवंबर तथा 1 दिसंबर को आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

Advertisment

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या लग्न राशि (Kanya ka Weekly Horoscope 25 Nov-1 Dec) 

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक हो सकता है। धन आने के मार्ग में कई बाधाएं आएंगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है।

सप्ता​ह की लकी डेट:

इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 और 27 किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। 30 नवंबर तथा 1 दिसंबर को आपको अपने भाई बहनों से कुछ लाभ हो सकता है।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें: Boss Vashikaran Mantra: बॉस को वश में करने का वशीकरण मंत्र, जो कभी नहीं होता फेल! ये है करने का सही तरीका

Advertisment

तुला लग्न राशि (Tula ka Weekly Horoscope 25 Nov-1 Dec) 

इस सप्ताह आपका, आपके माता जी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन अच्छी मात्रा में आ सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सप्ताह की लकी डेट:

इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए हितप्रद है। 25, 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। 30 नवंबर तथा 1 दिसंबर को आपके पास धन आएगा।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक लग्न राशि (Vrashchik ka Weekly Horoscope 25 Nov-1 Dec) 

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य से आपको पूर्ण मदद प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। संतान को कष्ट हो सकता है।

Advertisment

सप्ताह की लकी डेट:

इस पूरे सप्ताह आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 25, 26 और 27 तारीख को आपको थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन और कर्क के लिए कैसा बीतेगा ये सप्ताह, 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक की लकी डेट और दिन

Weekly Horoscope 25 Nov-1 Dev 2024 saptahik rashifal 25 nov - 1 dec 2024 singh ka saptahik rashifal kanya ka saptahik rashifal vrashchik ka saptahik rashifal tula ka saptahik rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें