Advertisment

Weekly Horoscope 2025: धनु को मिलेगा भाग्य का साथ, काली उड़द की दाल से बनेंगे मीन के काम, मकर-कुंभ साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2025: धनु को मिलेगा भाग्य का साथ, काली उड़द की दाल से बनेंगे मीन के काम, मकर कुंभ साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-25-31-august-2025-dhanu-makar-kumbh-meen-love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope-25-31-August-2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Saptahik-Rashifal-grah-gochar

Weekly-Horoscope-25-31-August-2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Saptahik-Rashifal-grah-gochar

Weekly Horoscope 25-31 August 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu anchang) के अनुसार सोमवार 25 अगस्त से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ये सप्ताह ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग के लिए खास रहेगा। ऐसे में नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा।

Advertisment

ऐसे में चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि राशि चक्र की आखिरी चार राशियों में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए 25 से 31 अगस्त 2025 तक का सप्ताह कैसा रहने वाला है।

वी​कली राशिफल (Weekly Rashifal) में जानेंगे कि स्वास्थ्य, भाइयों से संबंध, बच्चों से सहयोग तथा करियर में सफलता (Career Rashifal) को लेकर क्या खास होगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) …

साप्ताहिक ग्रह गोचर

सूर्य गोचर

इस सप्ताह सूर्य सिंह राशि में रहेंगे।

मंगल गोचर

इस सप्ताह मंगल कन्या राशि में रहेंगे।

मिथुन राशि

इस सप्ताह गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।

शुक्र गोचर

इस सप्ता​ह शुक्र कर्क राशि में रहेंगे।

वक्री शनि

वक्री शनि मीन राशि में रहेंगे।

वक्री राहु

वक्री राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

कर्क राशि

बुध प्रारंभ में कर्क राशि में रहेगा। इसके बाद 30 अगस्त की शाम 5:36 से सिंह राशि में प्रवेश जाएंगे।

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ, मीन साप्ताहिक राशिफल 25-31 अगस्त 2025

भाग्य के सहयोग से पूरे होंगे धनु के अटके काम, काली उड़द की दाल से बनेंगे मीन के काम, मकर कुंभ साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह भाग्य से आपको अच्छी मदद मिलेगी। आपके कुछ कार्य जो भाग्य के कारण रुके हुए हैं वे इस सप्ताह हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए।

अगर आप अविवाहित हैं तो इस वर्ष आपका विवाह हो सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी के पेट में थोड़ी समस्या हो सकती है।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ अशुभ दिन

इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 और 27 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 30 और 31 तारीख को कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर आपको सफलता मिल सकती है।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। आपके विवाह की बात चल सकती है। आपको विवाह के नए-नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेगा। भाग्य से कोई विशेष आशा न करें।

गलत रास्ते से धन आ सकता है। व्यापार के प्रति सतर्क रहें। आपके पेट में कुछ समस्या हो सकती है।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ अशुभ दिन

इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अगस्त कार्यों को करने के लिए उत्तम है। 30 और 31 अगस्त को आपको धन के मामले में सतर्क रहना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका, आप के जीवनसाथी का, आपके पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से सामान्य सहयोग ही प्राप्त हो पाएगा। दुर्घटनाओं से आपको बचाने का प्रयास करना चाहिए।

शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख ठीक-ठाक है। 25, 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। 30 और 31 तारीख को आपको कार्यालय के कार्यों को बड़े सतर्कता के साथ करना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को बड़े आसानी से पराजित कर सकते हैं। कार्यालय में आपको अपने साथियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्यतया ठीक रहेगा।

परंतु गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। छात्रों के पढ़ाई में इस सप्ताह बाधा पड़ सकती है।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 और 27 तारीख उपयोगी है। इस तारीख में किए गए आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 28 और 29 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए। 30 और 31 तारीख को आपको कोई भी कार्य भाग्य के सहारे नहीं छोड़ना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

 यह भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाने से बनेंगे वृष के काम, मेष को संतान से मिलेगी गुड न्यूज! मिथुन कर्क राशिफल

jyotish upay Astrology Hindi News dhanu-makar-kumbh-meen-love career saptahik-rashifal weekly lucky-unlucky-date-day weekly-horoscope-25-31-august-2025 -mangal-shukra vakri shani-grah-gochar effect
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें