Advertisment

Weekly Horoscope: धनु-मकर को धन लाभ के योग, किताबों के दान करने से बनेंगे मीन के काम, कुंभ के लिए क्या हैं संकेत

Weekly Horoscope 24-2 March 2025 Saptahik Rashifal: धनु, मकर को धन लाभ के योग, किताबों के दान करने से बनेंगे मीन के काम, कुंभ के लिए क्या हैं संकेत weekly-horoscope-24-feb-2-march-2025-Dhanu makar kumbh meen-rashi-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-upay-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope- 10-16 March 2025 dhanu makar kumbh meen rashi saptahik rashifal

Weekly-Horoscope- 10-16 March 2025 dhanu makar kumbh meen rashi saptahik rashifal

Weekly Horoscope 24 Feb-2 March Feb 2025 Dhanu, Makar, Kumbh, Meen: 24 फरवरी से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस सप्ताह शुक्र और सूर्य की चाल और ग्रह नक्षत्रों के संयोग से धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के लिए क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

इस सप्ताह धनु-मकर को धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं. किताबों के दान करने से मीन राशि के काम बनेंगे. जानते हैं  कुंभ के लिए इस  सप्ताह क्या खास रहने वाला है.

इन्हें किस दिन काम करने से इन्हें सफलता मिलेगी, कौन की तारीख शुभ कौन सी अशुभ होगी, आपके लिए इस सप्ताह कौन से उपाय (Weekly Upay) करने से समय अनुकूल हो जाएगा, जानते हैं पंडित अनिल पांडे  (8959594400) से। पढ़ें 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal)।

साप्ताहिक ग्रह गोचर (Saptahik Grah Gochar) 

मंगल का गोचर: इस सप्ताह 24 फरवरी को रात 8:57 PM से मंगल ग्रह मार्गी हो जाएंगे।

Advertisment

बुध का गोचर: 27 फरवरी को सुबह 10:53 AM से बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

शुक्र का गोचर: 2 मार्च को शुक्र ग्रह 3:16 एएम से वक्री हो जाएंगे।

सूर्य का गोचर: इस सप्ताह सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे।

मंगल का गोचर: इस सप्ताह गुरु वृष राशि में रहेंगे।

शुक्र का गोचर: इस सप्ताह शुक्र मीन राशि में रहेंगे।

शनि का गोचर: शनि कुंभ राशि में रहेंगे।

वक्री राहु का गोचर: वक्री राहु मीन राशि में गोचर करेंगे।

धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल ( Dhanu, Makar, Kumbh, Meen Rashi Weekly Horoscope) 

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल ( Dhanu Rashi Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़ा खराब हो सकते हैं। आपको पेट में तकलीफ हो सकती है। धन आने का योग है।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 24 फरवरी तथा एक और दो मार्च कार्यों को करने के लिए उत्साहवर्धक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल 

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल ( Makar Rashi Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपके परिवार में लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका, आपके जीवनसाथी का और आपके माता-पिता जी का तथा संतान का सभी का स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध बन सकते हैं। धन आने की उम्मीद है। आपके प्रयासों से आपके शत्रु पराजित हो सकते हैं।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 फरवरी शुभ है। 24 फरवरी को आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें: Shukra Gochar: यदि आपकी राशि भी है वृश्चिक, कर्क और कन्या, तो हो जाएं सावधान! मीन में शुक्र की वक्री चाल पड़ सकती है!

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Rashi Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। कचहरी के कार्यों में आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं परंतु इसके लिए आपको कठोर प्रयास करने पड़ेंगे। आपके स्वास्थ्य में बाधा पड़ सकती है। आपका मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 फरवरी अच्छे हैं। 25 और 26 फरवरी को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आप को चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Meen Rashi Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपको फायदा होगा। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 24 फरवरी तथा एक और दो मार्च कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 27 और 28 फरवरी को आपको कोई भी कार्य बहुत सावधानी से करना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गरीब लोगों के बीच में कंबल का दान करें तथा बच्चों के बीच में पुस्तकों का दान करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

weekly Horoscope weekly horoscope 2025 weekly horoscope 24-2 March 2025 2025 dhanu weekly horoscope 2025 makar weekly horoscope 2025 kumbh weekly horoscope 2025 meen weekly horoscope 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें