Advertisment

Weekly Horoscope 24-30 June 2024: मिथुन, सिंह, तुला और मकर के लिए खास होगा नया सप्ताह, क्या कहती है आपकी राशि

Weekly Horoscope 24-30 June 2024: मिथुन, सिंह, तुला और मकर के लिए खास होगा नया सप्ताह, क्या कहती है आपकी राशि saptahik rashifal astrology

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 24-30 June 2024: मिथुन, सिंह, तुला और मकर के लिए खास होगा नया सप्ताह, क्या कहती है आपकी राशि

Weekly Horoscope 24-30 June 2024: सोमवार को 24 जून से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। अगर आपकी राशि मिथुन, सिंह, तुला और मकर है तो आपको लिए नया सप्ताह खास रहने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन में खुशियां आएंगीं। आपको भाग्य (Luck) का साथ मिलेगा। साथ ही आपके पास धन आने के योग भी बनेंगे।

Advertisment

24 जून से 30 जून 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया से आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमीं तक का सप्ताह साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 24-30 June 2024) में आपके लिए क्या खास लेकर आया है। नए सप्ताह (Saptahik Rashifal 24-30 june 2024 ) बाकी मेष, वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों को लिए कैसा रहेगा। जानते हैं पंडित अनिल पांडे (8959594400)  से।

मेष से लेकर मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करने की इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। धन आने के मार्ग में बाधाएं हैं। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। आपके सुख में कमी आएगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में कमी होगी। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से मदद प्राप्त होगी।

इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 30 जून लाभदायक हैं। इन तारीखों में किए गए आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 28 और 29 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए। कोई भी कार्य पूर्ण सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह (Weekly Horoscope 24-30 June 2024) आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

Advertisment

वृष राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है परंतु इसके लिए आपको पूरी सावधानी बरतना होगी। आपके जीवनसाथी का भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों से आपके शत्रु परास्त हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आएगा। धन आने का योग है।

अगर आप प्रयास करेंगे तो पहले से ज्यादा मात्रा में धन आ सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। इस सप्ताह 26 और 27 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल हैं। 30 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह (Weekly Horoscope 24-30 June 2024)आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप कोई नई चीज खरीद सकते हैं। व्यय में वृद्धि होगी। आय भी पहले से थोड़ी ज्यादा बढ़ेगी।

Advertisment

भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। आप अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर सकते हैं। आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 जून लाभदायक हैं। 24 और 25 जून को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप किसी स्कूल में जाकर बच्चों के बीच में पुस्तक का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है परंतु आपको कचहरी के कार्यों को सावधानी से करना चाहिए। अगर सावधानी में कमी रहेगी तो नुकसान भी हो सकता है। व्यापार में उन्नति होगी। लाभ में कमी आएगी।

Advertisment

स्वास्थ्य गिरेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि से आपको कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में मामूली परेशानी हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी।

इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 30 जून फलदायक हैं। 26 और 27 जून को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह (Weekly Horoscope 24-30 June 2024) आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य आपकी मदद करेगा। आपके घर में धन की वृद्धि होगी। आपके सुख में वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यालय में आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। आपको अपनी संतान से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रहेगी। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 जून परिणाम दायक हैं। इस दौरान आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपने भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे।

शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। इस सप्ताह आपको गलत रास्ते से धन लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 जून फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

तुला राशि

इस सप्ताह भाग्य आपकी विशेष रूप से मदद करेगा। आपके कई कार्य जो कि सिर्फ भाग्य के कारण रुके होंगे ,उनके होने की उम्मीद है। आपके व्यय में वृद्धि होगी। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 30 जून लाभदायक हैं। 24,25 और 30 जून को आपके द्वारा किये गये अधिकांश कार्य सफल होंगे। 28 और 29 जून को आपको कोई भी कार्य पूर्ण सतर्कता के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। इसी प्रकार आपकी माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है।

इस सप्ताह आपको भाग्य से कोई मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपनी संतान से भी मदद नहीं मिलेगी। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। जिसका की आपको प्रयास भी करना चाहिए।

इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 जून किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 30 जून को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें और भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। संतान आपका सहयोग करेगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपके सुख में कमी आ सकती है। माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी।

भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।

इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 जून प्रभावशाली हैं। 28 और 29 जून को किए गए आपके अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मंदिर पर जाकर चावल का दान गरीबों के बीच में करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको धन प्राप्त होने की आशा की जा सकती है। कई नए शत्रु पैदा हो सकते हैं और कई पुराने शत्रु समाप्त भी हो सकते हैं। लंबी यात्रा का योग है। भाग्य आपका साथ देगा। संतान से आपके सहयोग कम प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 30 जून फलदायक है। इन तारीखों में किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी की दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति होगी। संतान का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपके सुख में कमी आ सकती है। खर्चे में वृद्धि होगी। आप कोई नया सामान खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 जून अनुकूल हैं। 26 और 27 जून को किए गए अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 24 और 25 जून को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि भगवान का दर्शन करें और उनकी पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से अच्छी मदद प्राप्त होगी आपके जो भी कार्य भाग्य के कारण नहीं हो पा रहे हैं उनको करने का प्रयास करें।

दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके स्वास्थ्य में बाधा आ सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है।

इस सप्ताह (Saptahik Rashifal ) आपके लिए 28 और 29 जून लाभदायक है। 26 और 27 जून को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें : Kamakhya Devi Mandir Ambubachi Mela: अंबूबाची मेला आज से शुरू, रहस्यमयी तरीके से बदलेगा ब्रहृमपुत्र नदी के पानी का रंग

anil panday ji

Advertisment
चैनल से जुड़ें