Advertisment

Weekly Horoscope 24-30 April 2023: मिथुन राशि के पास आते-आते रुकेगा धन, क्या कहती है आपकी राशि

पंडित अनिल पांडे के अनुसार 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक का समय आपके लिए क्या कहता है।

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 6-12 March 2023 : धनु राशि वाले शत्रुओं को करेंगे परास्त, वृष को मिलेगा धन, इस सप्ताह क्या कहती है आपकी राशि

नई दिल्ली। Weekly Horoscope 24-30 April 2023 इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में वृष राशि का रहेगा। Astrology मिथुन और कर्क राशि से गोचर करते हुए 29 अप्रैल को 12:04 दिन से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस पूरे सप्ताह सूर्य और गुरु मेष राशि में रहेंगे।Jyotish बुध और राहु मेष राशि में वक्री रहेंगे। Religion इनके अलावा मंगल पूरे सप्ताह मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र वृष राशि में गोचर करेंगे। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक का समय आपके लिए क्या कहता है।

Advertisment

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया से पहले घर से निकाल फेंके ये चीजें, वरना द्वार से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी!

मेष राशि Weekly Horoscope 24-30 April 2023
इस सप्ताह आपके पास धन अच्छी मात्रा में आ सकता है। परंतु इसके लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। यह सप्ताह आपके लिए कुछ अच्छा था कुछ बुरा है। सूर्य आपके लग्न में बैठा हुआ है। परंतु राहु के साथ ग्रसित है। जिसके कारण आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। आपको संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 अप्रैल उत्तम और कार्य सिद्धि के लिए अनुकूल है। 27 और 28 अप्रैल को आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह राहु की शांति का उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर केवल सोना ही नहीं, बल्कि ये चीजें खरीदने से भी आता है गुडलक

Advertisment

वृष राशि Weekly Horoscope 24-30 April 2023
सामान्यतया यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। धन के आने में कुछ बाधाएं आएंगी। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रों की पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। संतान से आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य आपका साथ दे सकता है। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अप्रैल लाभप्रद है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें तथा मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

Gold Testing Tips : त्योहारी सीजन में खरीदने जा रहे हैं सोना, असली है या नकली? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें पहचान

मिथुन राशि Weekly Horoscope 24-30 April 2023
इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन आते आते रुक सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। संतान से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 उत्तम और सकारात्मक है। आपके कई कार्य इन तारीखों में सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान के उपरांत सूर्य मंत्रों के साथ तांबे के पात्र में जल और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Advertisment

Akshaye Tritiya 2023 : इस बार अक्षय तृतीया पर क्यों नहीं होंगी शादियां, जानें ज्योतिषीय कारण

कर्क राशि
इस सप्ताह आपके गोचर कुंडली के अनुसार आपके पास धन आने का अच्छा योग है। कार्यालय में आपके लिए परेशानियां बढ़ेंगी। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है।शत्रुओं के पराजित होने का भी योग है। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य इस सप्ताह थोड़ा कम साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 अप्रैल लाभप्रद है। 24, 25 और 26 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि देव की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Bhopal School Time Changed: बड़ी खबर! भोपाल में भीषण गर्मी के चलते बदला सभी स्कूलों का समय, आदेश जारी

Advertisment

सिंह राशि Weekly Horoscope 24-30 April 2023
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन लाभ के मात्रा में कमी आएगी। कार्यालय में आपकी स्थिति बेहतर होगी। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माताजी को छोटी मोटी परेशानी हो सकती है। भाग्य से आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। आपको अपने परिश्रम से ही सफलता प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ संबंध खराब होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अप्रैल उत्तम है। 27 और 28 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन प्रातः काल आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि Weekly Horoscope 24-30 April 2023
इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको कई सफलताएं भाग्य के सहारे मिल जायेंगी।आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। इस तरह की दुर्घटनाओं से सावधान रहें। पिताजी को स्वास्थ्य की परेशानी हो सकती है। कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख सफलता दायक है। 29 और 30 अप्रैल को आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Hair Care : सफेद बालों को देना है Blackish-Brown रंग, मेहंदी में मिलाएं ये तीन पाउडर, 1 घंटे में चढ़ेगा परमानेंट रंग

तुला राशि
27 और 28 अप्रैल को आपको शासकीय कार्यालयों में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप अधिकारी हैं तो 27 और 28 अप्रैल को आपके सभी प्रस्ताव स्वीकार कर लिए जाएंगे। यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा कठिन है। इस सप्ताह आपको परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। आपके जीवन साथी को मानसिक कष्ट हो सकता है। आपको भी शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको जो कुछ भी प्राप्त होगा वह आपके परिश्रम से ही होगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Cat Crossing Road :​ बिल्ली क्यों काटती है रास्ता, कारण जानकर उड़ जाएंगे होश

वृश्चिक राशि weekly-horoscope-24-30-april-2023
अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। नये प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। इस सप्ताह आपका अपने जीवन साथी के साथ बड़ा उत्तम संबंध रहेगा। शत्रु के साथ आपके संबंध और खराब होंगे। आपको मानसिक और शारीरिक कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य जैसा चल रहा है वैसा ही रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 तारीख उत्तम है। 27 और 28 तारीख को आपका भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। 24, 25 और 26 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का पूरे सप्ताह प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Voice At Mid Night : रात के सन्नाटे में कहीं आपको भी तो नहीं सुनाई देती ये आवाजें, इस ओर करती हैं इशारा

धनु राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके संतान को परेशानी हो सकती है। संतान को मानसिक परेशानी रहेगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख सफलता दायक है। 27 और 28 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके प्रयास से आपके शत्रु पराजित हो सकते हैं। आपके संतान आपके साथ उत्तम रुप से सहयोग करेंगे। संतान की उन्नति भी होगी। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आएगी। उनको मानसिक परेशानी हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी भी मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 अप्रैल शुभ फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा हो सकती है। आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आएगा। आपकी संतान आपकी मदद नहीं करेगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने कार्यालय में सतर्कता से काम करें। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 अप्रैल उत्तम सफलता दायक हैं। 27 और 28 अप्रैल को आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि Weekly Horoscope 24-30 April 2023
इस सप्ताह आपके पास धन आ सकता है। आपको कुछ मानसिक परेशानी भी हो सकती है। गलत रास्ते से भी धन आएगा। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको इस सप्ताह अपने संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख अच्छी है। इन तारीखों में आपको सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। 29 और 30 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति हेतु उपाय करवाएं ताकि आप बहुत सारी परेशानियों से बच सकें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

Aaj ka rashifal dainik rashifal 2023 saptahik rashifal 2023 weekly-horoscope-24-30-april-2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें