Advertisment

Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, मसूर की दाल दान करने से किसे होगा लाभ

Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, मसूर की दाल दान करने से किसे होगा लाभ

author-image
Preeti Dwivedi
Saptahik-Rashifal-21-27-Oct-2024

Saptahik-Rashifal-21-27-Oct-2024

Weekly Horoscope 21-24 Oct 2024: 21 अक्टूबर से नया सप्ताह शुरू होने वाला है। प्रतिदिन बदलती ग्रहों की चाल राशि चक्र की 12 राशियों पर असर डालती है।

Advertisment

ऐसे में 21 से 27 अक्टूबर के बीच चंद्रमा, बुध (Budh) , गुरु (Guru),  मंगल (Mangal) और सूर्य की चाल (Surya ki Chal) मेष, वृष, मिथुन और कर्क पर क्या असर डालेगी, मसूर और उड़द की दाल का दान (Udad ki Daal ka Daan) करने से किसे लाभ होगा जानते हैं साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में।

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानेंगे कि 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए क्या खास रहने वाला है।

सप्ताहिक ग्रह गोचर

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा वृष राशि का रहेगा। 21 अक्टूबर की रात 11:31 से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 23 तारीख को 5:08 रात अंत से कर्क राशि का हो जाएगा और 26 अक्टूबर को 1:08 दिन से सिंह राशि में गोचर करने लगेगा।

Advertisment

इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुध तुला राशि में, मंगल कर्क राशि में, शुक्र वृश्चिक राशि में, वक्री गुरु वृष राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में और बक्री राहु मीन राशि में भ्रमण करेंगे।

मेष, वृष, मिथुन और कर्क का साप्ताहिक राशिफल

मेष लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग बन रहा है, परंतु आपके सुख में थोड़ी कमी आ सकती है। इस सप्ताह आपका व्यापार के लिए उत्तम रहेगा।

आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख की दोपहर तक का समय शुभ है। 24, 25 और 26 तारीख को आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य हैं।

Advertisment

उपाय:
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप सूर्य देव को प्रातः काल स्नान की उपरांत जल अर्पण करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो नए रिश्ते आ सकते हैं। भाई बहनों के साथ आपका तनाव बढ़ सकता है। कार्यालय में आपकी परेशानी का समय लगातार चल रहा है।

इस सप्ताह आपके लिए 21 अक्टूबर और 26 के दोपहर के बाद से तथा 27 तारीख अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक है।

Advertisment

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप लाल मसूर की दाल का दान करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

यह भी पढ़ें: karwa Chauth 2024: क्या करवा चौथ पर पुरानी छलनी कर सकते हैं उपयोग, बालियों से क्यों होती है चाँद की पूजा

मिथुन लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके खर्चे में कमी आएगी। कार्यालय में चला आ रहा आपका वाद विवाद अभी भी जारी रहेगा। प्रयास करने के बाद भी धन कम मात्रा में ही आएगा। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। व्यापार ठीक रहेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 22 और 23 तारीख को धन आने की भी संभावना है।

21 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की आराधना करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके माता जी का स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आपके संतान को थोड़ी परेशानी हो सकती है। धन आने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 22 और 23 तारीख को आपको सावधान रहकर के कोई भी कार्य करना चाहिए।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें:

Weekly Horoscope 2024: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए कैसा होगा 21 से 27 अक्टूबर तक का सप्ताह

 Mangal Gochar Asar: नीच राशि में प्रवेश करके मंगल मचाने वाले हैं बड़ी उठा-पटक, किसे शुभ-किसे अशुभ

Weekly Horoscope 21-27 Oct 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें