Advertisment

Weekly Horoscope 2024: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए कैसा होगा 21 से 27 अक्टूबर तक का सप्ताह

Weekly Horoscope 2024: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए कैसा होगा 21 से 27 अक्टूबर तक का saptahik rashifal

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horosocpe-2024

Weekly-Horosocpe-2024

Weekly Horoscope 21-24 Oct 2024: 21 अक्टूबर से नया सप्ताह शुरू होने वाला है। प्रतिदिन बदलती ग्रहों की चाल राशि चक्र की 12 राशियों पर असर डालती है।

Advertisment

ऐसे में 21 से 27 अक्टूबर के बीच चंद्रमा, बुध (Budh), गुरु (Guru),  मंगल (Mangal) और सूर्य की चाल (Surya ki Chal) सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक पर क्या असर डालेगी, गरीबों को तिल बांटने से किसे लाभ होगा, जानते हैं साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में।

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानेंगे कि 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए क्या खास रहने वाला है।

सप्ताहिक ग्रह गोचर

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा वृष राशि का रहेगा। 21 अक्टूबर की रात 11:31 से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 23 तारीख को 5:08 रात अंत से कर्क राशि का हो जाएगा और 26 अक्टूबर को 1:08 दिन से सिंह राशि में गोचर करने लगेगा।

Advertisment

इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुध तुला राशि में, मंगल कर्क राशि में, शुक्र वृश्चिक राशि में, वक्री गुरु वृष राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में और बक्री राहु मीन राशि में भ्रमण करेंगे।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

सिंह लग्न राशि का साप्तहिक

इस सप्ताह आपको कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपके माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। भाग्य आपका साथ दे सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 21 और 27 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 26 तारीख के दोपहर के बाद का समय भी ठीक-ठाक है।

Advertisment

24, 25 और 26 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या लग्न:

इस सप्ताह आपका व्यापार ठीक चलेगा। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। व्यापार में लाभ की मात्रा भी कम रहेगी।

Advertisment

22 और 23 तारीख को आपको धन लाभ हो सकता है। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं।

26 और 27 तारीख को आपको कोई कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। 21 तारीख को भाग्य से आपको कुछ मदद मिल सकती है।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

शुभ:

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला लग्न: 

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। कार्यालय में आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए।

इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 21 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का पाठ करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं तथा विवाह तय भी हो सकता है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे।

इस सप्ताह आपके लिए 21 और 27 तारीख हित वर्धक है। 26 तारीख के दोपहर के बाद का समय भी ठीक-ठाक है। 22 और 23 तारीख को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करना चाहिए। 21 और 27 तारीख को आपको भाग्य से मदद मिल सकती है।

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, मसूर की दाल दान करने से किसे होगा लाभ

Weekly Horoscope 21-27 Oct 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें