Advertisment

Weekly Horoscope 21-27 Feb 2022 : इस सप्ताह उन्नति के प्रबल योग, इन उपायों से मिलेगी सफलता, शुभ-अशुभ तारीखें

Weekly Horoscope 21-27 Feb 2022 : इस सप्ताह उन्नति के प्रबल योग, इन उपायों से मिलेगी सफलता, शुभ-अशुभ तारीखें weekly-horoscope-21-27-feb-2022-this-week-there-are-strong-chances-of-progress-these-measures-will-give-success-auspicious-and-inauspicious-dates-aaj-ka-rashifal-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscop 12-18 June: इन तीन राशियों के लिए 18 जून का दिन है बेहद खास, क्या है आपकी शुभ तारीख

नई दिल्ली। मेष राशि वालों को सरकारी नौकरी Weekly Horoscope 21-27 Feb 2022 में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानते हैं पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार कैसा रहने वाला है 21 फरवरी से 27 फरवरी 2022 तक का सप्ताह।

Advertisment

मेष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि के जातकों का व्यापार इस सप्ताह काफी उन्नति करेगा। थोड़ा बहुत धन लाभ होगा। भाग्य साथ देगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। वे जातक जो सरकारी कर्मचारी या अधिकारी हैं उनके उन्नति का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख उत्तम है। 23 और 24 तारीख को आपको सोच समझ कर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान के बाद तांबे के पात्र में जल लेकर भगवान सूर्य को अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
वृष राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह एका एक साथ देगा। व्यापार में उन्नति का योग है। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। कार्यालय में संभल कर कार्य करें अन्यथा आप पर कार्रवाई हो सकती है। इस सप्ताह आपको कोई भी कार्य सोच समझकर और संभल कर करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
अविवाहित जातकों के विवाह हेतु अच्छे प्रस्ताव आएंगे। भाग्य कम साथ देगा। कार्यालयों में आपके कार्य संपन्न हो जाएंगे। आप खून संबंधी रोगों से सावधान रहें। 23 और 24 तारीख को आप सावधान रहकर कार्य करें। 25 और 26 तारीख शुभ है।आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंदिर में जाकर गरीबों के बीच चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
अगर आप व्यापारी हैं तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा समय है। आपको अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए हर तरह का प्रयास करना चाहिए। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। भाग्य इस सप्ताह अच्छा कार्य करेगा। 21 , 22 और 27 तारीख आपके लिए शुभ और लाभप्रद है।  25 और 26 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको शनिवार का व्रत रखना चाहिए और शनि मंदिर में जाकर पूजा करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
आपके जीवन साथी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। आपकी संतान की उन्नति होगी। गुप्त शत्रु बनेंगे। व्यर्थ के वाद विवाद न करें। इस सप्ताह आपको 27 तारीख को सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
अगर आप जनप्रतिनिधि हैं और कोई इलेक्शन लड़ रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत उत्तम है। आपके संतान को इस सप्ताह खुशी मिलेगी व्यापार में उन्नति होगी शत्रुओं से बचें। 25 और 26 तारीख आपके लिए बहुतअच्छी है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप दिन घर की पहली पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपके सुख और व्यापार में वृद्धि होगी। यह भी संभव है कि आप अपने सुख वाली कोई चीज खरीदें। अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो आपको सतर्क रहना चाहिए। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 21 , 22 और 27 तारीख लाभप्रद है आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना खिलाए। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपके व्यापार के कारण आपके धन में वृद्धि होगी। धन आने का उत्तम योग है। संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी होगी। इस सप्ताह आपको 21 और 22 तारीख को सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह के प्रतिदिन चींटियों को शक्कर दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। धन की वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। शत्रु परास्त होंगे। जनता में आप की प्रसिद्धि बढ़ेगी। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख शुभ और लाभप्रद है। आपको चाहिए कि आप 23 और 24 तारीख को सतर्क रहें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Advertisment

मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपके व्यापार में निरंतर वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। कचहरी के कार्यों में विजय मिलेगी। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। 21 और 22 फरवरी आपके लिए उत्तम है। 25 , 26 और 27 फरवरी को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह नरम गरम रहेगा। न्यायालयीन प्रकरणों में लाभ हो सकता है। मामूली धन आने का योग है। शत्रु आप पर हावी रहेंगे। इस सप्ताह आपको 27 फरवरी को सतर्क रहना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
अगर आप किसी कार्यालय में अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह समय आपके लिए अत्यंत उपयुक्त है। इस समय आपको धन लाभ होगा। उच्चाधिकारियों से आपको प्रशंसा भी मिलेगी । आपके खर्चे बढ़ेंगे। कोई शुभ कार्य घर में हो सकता है या कोई बड़ी चीज आप खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख लाभदायक है। 21 और 22 को आपको सतर्क रहना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Advertisment
bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP Samachar in Hindi daily horoscope horoscope today horoscope "articleSection bansal mp news today Aaj ka rashifal daily horoscope prediction free daily horoscope horoscope for today' aries daily horoscope today daily aquarius horoscope daily aries horoscope daily cancer horoscope daily gemini horoscope daily horoscope for today daily horoscope today daily leo horoscope Daily Rashifal daily sagittarius horoscope daily scorpio horoscope daily virgo horoscope tagalog horoscope कन्या राशिफल — Virgo Horoscope कर्क राशिफल — Cancer Horoscope कुंभ राशिफल — Aquarius Horoscope तुला राशिफल — Libra Horoscope धनु राशिफल — Sagittarius Horoscope मकर राशिफल — Capricorn Horoscope मिथुन राशिफल — Gemini Horoscope मीन राशिफल — Pisces Horoscope वृश्चिक राशिफल — Scorpio Horoscope वृष राशिफल — Taurus Horoscope सिंह राशिफल — Leo Horoscope daily horoscope 2022 dainik rashifal 2022 horoscope today मेष राशिफल — Aries Horoscope jan Daily Horoscope 2022" Daily Horoscope 19 Feb 2022 Weekly Horoscope 21-27 Feb 2022 Weekly Horoscope 21-27feb 2022 articleSection
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें