Advertisment

Weekly Horoscope 9-12 Dec 2024: कन्या वालों को 14, 15 दिसंबर को मिलेगा भाग्य का साथ, शिव चालीसा से किसके बनेंगे काम

Weekly Horoscope 9-12 Dec 2024: 3 दिसंबर से शुक्र मकर में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में दिसंबर का दूसरा सप्ताह कुछ जातकों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगा। 14 और 15 दिसंबर को कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। सिंह, तुला, और वृश्चिक के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope-20-26 jan 2025 singh kanya tula vrashchik saptahik rashifal

Weekly-Horoscope-20-26 jan 2025 singh kanya tula vrashchik saptahik rashifal

Weekly Horoscope 9-12 Dec 2024: 3 दिसंबर से शुक्र मकर में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में दिसंबर का दूसरा सप्ताह कुछ जातकों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगा।

Advertisment

14 और 15 दिसंबर को कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। सिंह, तुला, और वृश्चिक के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

इस बार सिंह राशि वालों को नौकरी में क्या खास रहेगा। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

सिंह लग्न राशि:-

इस सप्ताह आपका व्यापार ठीक चलेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। जनता में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं को आप पराजित कर सकेंगे।

Advertisment

सप्ताह की शुभ तारीखें:

इस सप्ताह आपके लिए 13 तारीख की दोपहर से 14 और 15 दिसंबर किसी भी कार्य को करने के लिए मंगल दायक है। आपके जो भी पेंडिंग कार्य हों कृपया इन तारीखों में कर लें। सफलता मिलेगी। 9 और 10 दिसंबर को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

सप्ताह के उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव चालीसा का प्रतिदिन कम से कम तीन बार पाठ करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या लग्न राशि:-

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ ठीक-ठाक संबंध रहेगा। आपको अपने संतान से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। सामान्य धन आने का योग है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

Advertisment

सप्ताह की शुभ तारीखें:

इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 दिसंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 11, 12 और 13 दिसंबर को आपको कोई भी कार्य सावधान रहकर करना चाहिए। 14 और 15 दिसंबर को भाग्य की आपको विशेष रूप से मदद मिल सकती है।

सप्ताह के उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला लग्न राशि:-

इस सप्ताह जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने का योग है। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

सप्ताह की शुभ तारीखें:

इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 दिसंबर की दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

Advertisment

उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का कम से कम तीन बार पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक लग्न राशि:-

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी को थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

सप्ताह की शुभ तारीखें:

इस सप्ताह आपके लिए 13 के दोपहर के बाद से 14 और 15 दिसंबर किसी भी कार्य को करने के लिए लाभ वर्धक हैं। 11, 12 और 13 की दोपहर तक आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

सप्ताह का उपाय:

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

सप्ताह का शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें:  Weekly Horoscope 9-12 Dec 2024: इनके लिए 11, 12, 13 दिसंबर को दोपहर तक का समय है शुभ, क्या कहती है आपकी राशि

Weekly Horoscope 2024 saptahik rashifal 9-12 Dec 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें