Advertisment

Weekly Horoscope 20 -26 Sep 2021 : मेष का होगा विवाह, मिथुन वाले रहे सतर्क, इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ

मेष राशि के जातकों को Weekly Horoscope 20 -26 Sep 2021  विवाह संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। तो वहीं मिथुन राशि वालों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 20 -26 Sep 2021 : मेष का होगा विवाह, मिथुन वाले रहे सतर्क, इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ

नई दिल्ली। मेष राशि के जातकों को Weekly Horoscope 20 -26 Sep 2021  विवाह संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। तो वहीं मिथुन राशि वालों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।
ज्योतिषी एस्ट्रो साइंटिस्ट एवं वास्तु शास्त्री अनिल पाण्डेय से जानते हैं इस सप्ताह आपके तारे क्या कुछ कह रहे हैं। 20 सितंबर से 26 सितंबर 2021 तक का यह राशिफल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से अश्वनी कृष्ण पक्ष की पंचमी तक का है।

Advertisment

मेष राशि की जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। शुक्र  Weekly Horoscope 20 -26 Sep 2021  के सातवें भाव में होने के कारण वैवाहिक संयोग बन रहे हैं। बुध अपनी मित्र राशि में है अतः व्यापार में अच्छी वृद्धि का योग है। यह भी संभव है कि आपका वैवाहिक जीवन किसी व्यापारी के यहां पर जुड़ने जा रहा है। प्रेम संबंधों में भी अच्छे संयोग बन रहे हैं। आपके प्रेम संबंध इस समय सफल रहेंगे। शत्रुहंता योग के कारण आपके सभी शत्रु आपसे हार सकते हैं। जयमाला आपके ही गले में पड़ेगी। माता—पिता को कष्ट हो सकता है। सावधान रहें। भाग्य इस सप्ताह आपका सामान्य रूप से साथ देगा। आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 तारीख श्रेष्ठ हैं। आप इस समय का आप पूर्ण उपयोग करें।

उपाय — इस सप्ताह आपको शनिवार के दिन शनि मंदिर में पूजा अर्चना करनी चाहिए। गरीब लोगों को तिल का दान देना चाहिए।

शुभ दिन — बृहस्पतिवार

वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए 20 और 26 तारीखें अति उत्तम हैं। 26 तारीख को आपके द्वारा किए गए सभी कार्य शत-प्रतिशत सफल होंगे। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ नहीं देगा। आपको अपने संतान से साधारण सुख प्राप्त होगा। वैवाहिक संबंधों में और प्रेम संबंधों में बाधा आएगी। कमर के आसपास या उसके नीचे का कोई रोग हो सकता है। इस प्रकार के रोगों से सावधान रहें। छात्रों की पढ़ाई में परेशानी आएगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। वाद—विवाद से आपको दूर रहना चाहिए।

Advertisment

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को प्रतिदिन रोटी खिलाएं।
शुभ दिन — बुधवार

मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। भाग्य आपका साथ देगा। खर्चे में कमी आएगी। संतान से सुख भरपूर रूप से प्राप्त होगा। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। गुप्त शत्रु बनेंगे। आपका स्वास्थ्य और आपकी पत्नी का स्वास्थ ठीक रहेगा। नसों और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। गर्दन और कमर का कष्ट भी संभव है। कार्यालय में आप की उपयोगिता बढ़ेगी। आपको किसी वरिष्ठ का अच्छा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीखें अति उत्तम हैं। इस दिन आप के अधिकांश कार्य सफल होंगे।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें। राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

Advertisment

शुभ दिन — बुधवार

कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आप के सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में उन्नति होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। आपके सभी कार्य आसानी से या थोड़े से परिश्रम में संपन्न हो जाएंगे। विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे परंतु रिश्तो में बाधा खड़ी करने वाले भी सक्रिय रहेंगे। प्रेम संबंध सावधानी से करें। उसमें आप सफल होंगे। कार्यालय में आपके विरोधी प्रबल होंगे। आप इस सप्ताह वाद—विवाद न करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी रहेगी। उनके पेट कमर या गर्दन में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 तारीखें अत्यंत लाभदायक हैं।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।
शुभ दिन — बुधवार

सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अति उत्तम है। इस सप्ताह आपके लिए प्रबल धन प्राप्ति योग है। कार्यालय में आप सभी पर हावी रहेंगे। इस सप्ताह कोई अधिकारी या कर्मचारी आपका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। परंतु फिर भी आपको सलाह दी जाती है कि आप व्यर्थ के वार्तालाप से बचें। पिताजी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आपके कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है। पेट में भी पीड़ा संभव है। भाग्य आपका खूब साथ देगा। भाइयों से आपके संबंध मधुर होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 26 तारीखें अति उत्तम हैं। 26 तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफल रहेंगे।

Advertisment

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।
शुभ दिन — रविवार

कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। जनता में आपकी स्वीकार्यता बढ़ेगी। धन प्राप्त का अद्भुत योग है। बड़े कार्यों से आपको धन प्राप्त होगा। आपके व्यापार में उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाग्य के स्थान पर इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। आपके जीवनसाथी के कमर या गर्दन में दर्द होगा। छोटी—मोटी बीमारी का भी योग है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीखें अति उत्तम हैं। आप इस सप्ताह विचार कर जो भी कार्य करेंगे। उसमें लाभ होगा। इस सप्ताह आप कोई बड़ी चीज भी खरीद सकते हैं।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना दें।
शुभ दिन — बुधवार

तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक है। उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी से संबंध अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध या वैवाहिक संबंधों में सफलता का योग है। धन प्राप्ति हेतु अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कार्यालय में संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। आपको अपने परिश्रम पर ही विश्वास करना पड़ेगा ,भाग्य पर नहीं। छोटी—मोटी दुर्घटना का भी योग है। कोई बहुत बड़ा आर्थिक निर्णय लेने—देने से पहले सोच—विचार करें। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 तारीखें अत्यंत शुभ हैं।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का स्वयं पाठ करें या किसी योग्य ब्राह्मण से पाठ करवाएं।

शुभ दिन — शुक्रवार

वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धन लाभ का बहुत अच्छा योग है। व्यापार और नौकरी से धन प्राप्त होगा। आपको अपने संतान से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। विवाह संबंधों में अड़चन आ सकती है। परंतु घबराए नहीं। जनता में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 26 तारीखें अति उत्तम हैं। 26 तारीख को आपके सभी कार्य संपन्न होंगे।

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राभिषेक करें।

शुभ दिन — मंगलवार

धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का अच्छा योग है। थोड़े परिश्रम से भी अच्छे धन की प्राप्ति होगी। कार्यालय में आपकी इज्जत बढ़ेगी। बड़े अधिकारियों से आपको अत्यधिक सहयोग मिलेगा। बुरे रास्ते से भी धन आ सकता है। कार्यालय में व्यर्थ के वार्तालाप से बचें। आपके कैरियर के लिए यह अत्यंत अच्छा अवसर है। इस सप्ताह व्यर्थ के कामों में आपका धन व्यय होगा। आपके लिए इस सप्ताह 21 और 22 तारीखें अत्यंत लाभकारी हैं।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें। रामचंद्र या कृष्ण भगवान के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें।
शुभ दिन — मंगलवार

मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यालय में अत्यधिक सफलता मिलेगी। पिताजी से आपके संबंध अत्यंत मधुर रहेंगे। भाग्य आपका बहुत साथ देगा। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। वैवाहिक या प्रेम के नए संबंध आएंगे। परंतु इन संबंधों को बिगाड़ने वाले भी अपना प्रयास तेज कर देंगे। अतः आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आप किसी दस्तावेज पर बगैर पढ़े हस्ताक्षर न करें। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 तारीखें अत्यंत उत्तम हैं। इन तारीखों में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निपटायें।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के सामने बैठकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।
शुभ दिन — शनिवार

कुम्भ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। भाग्य इस सप्ताह आपका भरपूर साथ देगा। आपके खर्चे इस सप्ताह बढ़ सकते हैं। धन प्राप्ति का ठीक-ठाक योग है। कार्यालय में आपका मान सम्मान रहेगा। आपके माताजी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको छोटी मोटी कोई दुर्घटना हो सकती है। सामान्य रूप से आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपको भावना के बस में हो कर कोई कार्य नहीं करना चाहिए। जो भी कार्य करें वह सोच विचार कर करें। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 26 तारीखें अति उत्तम हैं। 26 तारीख को आपके सभी कार्य सफल होंगे।

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं। पीपल की सात बार परिक्रमा करें।

शुभ दिन — शनिवार

मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह उनका साथ देगा। सफलता पाने के लिए परिश्रम अवश्य करना पड़ेगा। आपके जीवन साथी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके पराक्रम में अतिवृद्धि होगी। परंतु आपको अपने वाणी पर संतुलन रखना चाहिए। धन के लेन-देन में इस सप्ताह आप किसी पर भरोसा ना करें। बहुत सोच समझकर किसी को धन दे या उससे ले। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीखें अत्यंत शुभ और लाभदायक हैं।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को चारा खिलाएं।
शुभ दिन — बृहस्पतिवार

anil panday ji

Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh MP Live News Hindi mp news hindi MP Samachar in Hindi bansal mp news today dharam news dhanu rashi ka saptahik rashifal kanya rashi ka saptahik rashifal kark rashi ka saptahik rashifal kumbh rashi ka saptahikrashifal makar rashi ka saptahik rashifal meen rashi ka saptahik rashifal mesh rashi ka saptahik rashifal mithun rashi ka saptahik rashifal singh rashi ka saptahik rashifal tula rashi ka saptahik rashifal vrash rashi saptahik ka rashifal vrashchik rashi ka saptahik rashifal Weekly Horoscope 20 -26 Sep 2021
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें