Advertisment

Weekly Horoscope: मेष का बढ़ेगा आत्मविश्वास, वृष को शुक्र की चाल से धन लाभ के योग, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 202-26 Oct 2025: मेष का बढ़ेगा आत्मविश्वास, वृष को शुक्र की चाल से धन लाभ के योग, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-20-26-oct-2025-diwali-mesh-vrash-mithun-kark-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope: मेष का बढ़ेगा आत्मविश्वास, वृष को शुक्र की चाल से धन लाभ के योग, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 20-26 oct 2025 Mesh Vrash Mithun kark Saptahik Rashifal: सोमवार 20 अक्टूबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि सितंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस 6 से 12 अक्टूबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।

साथ ही जानेंगे कि इस सप्ताह आपके लिए ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Upay) क्या हैं।

चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार 20 से 26 अक्टूबर 2025  साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल के लिए क्या खास है। पढ़ें वीकली भविष्यफल (Next Weekly Horoscope)।

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल

साप्ताहिक ग्रह गोचर

इस सप्ताह सूर्य और मंगल तुला राशि में रहेंगे, गुरु कर्क राशि में रहेगा, शुक्र कन्या राशि में गमन करेगा, वक्री शनि मीन राशि में और बक्री राहु कुंभ राशि में रहेंगे। बुध प्रारंभ हमें तुला राशि में रहेगा तथा 24 तारीख के 8:49 दिन से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा।

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके परिवार में, आपके जीवन साथी को छोड़कर सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी कोई समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में सूर्य और शुक्र दोनों अपने नीच राशि में है। परंतु दोनों ही नीच भंग राजयोग बना रहे हैं। इस कारण से आपका व्यापार उत्तम चलेगा। आप अगर ढंग से प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं।

इसके अलावा आपके जीवनसाथी के आत्मविश्वास में वृद्धि भी हो सकती है। इस कुंडली में गजकेसरी योग भी बन रहा है। जिसके कारण आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि आपका यह सप्ताह ठीक-ठाक गुजरेगा। धन आने के मार्ग में बाधा है। आपके क्रोध के मात्रा में वृद्धि होगी।

Advertisment

आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में काम सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से थोड़ा बहुत मदद मिल सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में प्रबल शत्रुहन्ता योग बन रहा है। अगर आप थोड़ा भी प्रयास करेंगे तो आप अपने सभी शत्रुओं को इस सप्ताह परास्त कर सकते हैं। नीच का शुक्र संतान भाव में बैठकर संतान को कष्ट दिला सकता है। इसके लिए आपको उपाय करना चाहिए। परंतु यही शुक्र अपनी उच्च दृष्टि से लाभ भाव को देख रहा है। जिसके कारण आपको इस सप्ताह धन लाभ हो सकता है।

Advertisment

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से कोई खास मदद नहीं मिल पाएगी। परंतु ऐसा भी नहीं है कि भाग्य आपकी बिल्कुल मदद नहीं करेगा। भाग्य से मदद प्राप्त होने की मात्रा कम होगी। इस कारण आपको इस सप्ताह अपने परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए। पारिवारिक स्वास्थ्य के संबंध में इस सप्ताह सामान्य रूप से आपके परिवार जनों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

संतान के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस पूरे सप्ताह आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। हर कार्य को बहुत सोच समझकर इस सप्ताह आपको करना है।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

24 और 25 तारीख को आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपनी संतान के स्वास्थ्य और उन्नति के लिए प्रतिदिन चावल का दान करें तथा शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का ध्यान दें।

Advertisment

इसके अलावा आपको प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक भी करना चाहिए। ‌सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह नीच के शुक्र की उच्च दृष्टि दशम भाव पर है इसलिए कार्यालय में आपको अपने सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। शुक्र चतुर्थ भाव में नीच का है अर्थात बहुत कमजोर है। इस लिए इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में कमी आएगी। माता जी के स्वास्थ्य में भी परेशानी आ सकती है। परिवार में बाकी लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके संतान के लिए यह सप्ताह सूर्य के नीच भंग राजयोग के कारण उत्तम रहेगा।

संतान का आपको अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। इस सप्ताह भाग्य से आपको कम मदद मिलेगी। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। उच्च का गुरु आपके द्वितीय भाव में बैठा हुआ है जिसके कारण धन आने का उत्तम योग बन रहा है। व्यापार में लाभ होगा, परंतु व्यापार के लाभ से आने वाले धन की अच्छी मात्रा पुनः व्यापार में लग जाएगी।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 20 और 26 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभदायक हैं 24 और 25 को भी आप कर्ज और शत्रुओं के संबंध में अच्छी कार्रवाई कर सकते हैं। बाकी कार्यों में आपको सावधानीपूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें। मंगलवार को आपको हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा। गुरु उच्च का होकर आपके लग्न में बैठा हुआ है जिस कारण आपको बहुत सारी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके परिवार में सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु आपके जीवन साथी के पेट में थोड़ी समस्या होने की संभावना है। भाई बहनों से आपका संबंध ठीक रहेगा। उनका आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

ऐसा शुक्र के नीच भंग राजयोग के कारण हो रहा है। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। भाग्य भाव पर शुक्र की दृष्टि उच्च की है। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह बचने का प्रयास करना चाहिए। कार्यालय में आपको अपने साथियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार ठीक चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 अक्टूबर कार्यों को करने हेतु फलदायक है। इन्हीं तारीखों में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है।

24 और 25 तारीख आपकी संतान के लिए अच्छी रहेगी। 26 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope: सिंह को मिलेगा भाग्य भरपूर साथ, कन्या को दीपावली पर आर्थिक लाभ के योग, तुला वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

ise rewrite karke unique content banakar do
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें