/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Saptahik-Rashifal-20-25-oct-dhanu-makar-kumbh-meen.webp)
Saptahik-Rashifal-20-25-oct-dhanu-makar-kumbh-meen
Weekly Horoscope 20-25 oct 2025 Saptahik Rashifal: सोमवार 20 अक्टूबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि सितंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस 20 से 25 अक्टूबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।
साथ ही जानेंगे कि इस सप्ताह आपके लिए ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Upay) क्या हैं।
चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार 20 से 25 अक्टूबर 2025 धनु, मकर, कुंभ मीन के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में आपके लिए क्या खास है। पढ़ें वीकली भविष्यफल (Next Weekly Horoscope)।
साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके लाभ भाव में सूर्य बैठकर नीच भंग राजयोग बना रहे हैं। इस राज योग के कारण आपके व्यापार में लाभ की मात्रा में वृद्धि होगी। धन आने की संभावना भी है। भाग्य से आपको सामान्य लाभ होगा। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके या आपके जीवन साथी में से किसी एक के स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य कम ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 20 और 26 तारीख कार्यों को करने के लिए फलदाई है। 24 और 25 तारीख को आपको कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। परंतु यह सफलता आपको तभी मिलेगी जब आप सतर्क रहेंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा। दशम भाव में बैठकर नीच का सूर्य आपको सफलता दिलाएगा। कार्यालय के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपको अपने साथियों का अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। भाग्य भाव में भी नीच का शुक्र बैठा हुआ है। यह भी नीच भंग राजयोग बना रहा है। जिसके कारण भाग्य से भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो इस वर्ष आपके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। ऐसा सप्तम भाव में बैठे गुरु के कारण होगा। आपको अपने संतान से सामान्य रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपके क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभकारी है। 24 और 25 तारीख को आपके व्यापार में लाभ हो सकता है। इसी तारीख में आपको धन लाभ भी हो सकता है। 26 तारीख को आपको सतर्क रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल
अगर आप सावधान रहेंगे और सतर्कता के साथ कार्य करेंगे तो आप कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह सफल हो सकते हैं। भाग्य से आपको इस सप्ताह कम मदद प्राप्त होगी। भाग्य के भरोसे ना रहे। अपने परिश्रम पर विश्वास करें। व्यापार में आपको लाभ हो सकता है। आप या आपके जीवन साथी दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माता और पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रह सकते हैं। धन आने में कमी हो सकती है।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह 24 और 25 तारीख को आपको कार्यालय के मामले में सावधानी बरतना चाहिए। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको यह सतर्कता ज्यादा बरतनी पड़ेगी। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। 20 तारीख को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूर्ण सतर्कता बरतना आवश्यक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके संतान भाव में अपनी उच्च राशि में गुरुदेव विराजमान है। यह आपके संतान के लिए काफी उत्तम रहेगा। संतान का आपको पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा। अष्टम भाव में नीच राशि में सूर्य देव बैठे हुए हैं। जिसके कारण आपको एक्सीडेंट आदि में बचाव होगा। परंतु फिर भी आपको दुर्घटनाओं के मामले में सतर्क रहना चाहिए। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक हो सकता है। विवाह के थोड़े बहुत प्रस्ताव आ सकते हैं। पारिवारिक स्वास्थ्य के संबंध में मै यह कहना चाहूंगा कि आपके जीवनसाथी को छोड़कर परिवार में अन्य सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी को थोड़ी बहुत स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। भाग्य इस सप्ताह सामान्य रूप से ही आपका साथ देगा। अर्थात ना तो बहुत ज्यादा साथ देगा और ना भाग्य की वजह से आपका कोई कार्य रुकेगा।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 20 और 26 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित हैं। 21,22 और 23 तारीख को आपको कोई भी कार्य सतर्क रहकर करना चाहिए। 24 और 25 तारीख को आपको अपने भाग्य पर बिल्कुल विश्वास नहीं करना चाहिए । बल्कि आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। जिससे आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सके। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
[caption id="attachment_727937" align="alignnone" width="1280"]
jyotish aacharya pandit anil pandy sagar[/caption]
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Wishes: घर में विराजें लक्ष्मी, बरसे धन और समृद्धि इस तरह दें अपनों को धनतेरस की शुभकामनाएं
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें