Advertisment

Weekly Horoscope 19-25 Sep 2022 : इन्हें दुर्घटनाओं से रहना होगा सावधान, मेष, तुला और कुंभ को 25 सितंबर है अशुभ

Weekly Horoscope 19-25 Sep 2022 : इन्हें दुर्घटनाओं से रहना होगा सावधान, मेष, तुला और कुंभ को 25 सितंबर है अशुभ weekly-horoscope-19-25-sep-2022-they-have-to-be-careful-from-accidents-25-september-is-inauspicious-for-aries-libra-and-aquarius-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 19-25 Sep 2022 : इन्हें दुर्घटनाओं से रहना होगा सावधान, मेष, तुला और कुंभ को 25 सितंबर है अशुभ

नई दिल्ली। सूर्य ग्रह अपनी चाल बदलकर Weekly Horoscope 19-25 Sep 2022 राशि परिवर्तित कर चुके हैं। सिंह से कन्या rashifal में पहुंचे सूर्य किसी को शुभ और किसी religion को अशुभ फल देंगे। तो चलिए 19 सितंबर से 25 सितंबर 2022 अर्थात विक्रम संवत 2079 ई शक संवत 1944 के अश्वनी कृष्ण पक्ष की नवमी से अश्वनी कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक का राशिफल जानते हैं पंडित अनिल पांडे से। saptahik rashifal 2022

Advertisment

इस सप्ताह ग्रहों की चाल - saptah me grahon ki chal 
इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। कर्क और सिंह से होता हुआ 25 सितंबर को 11ः54 दिन में कन्या राशि में प्रवेश करेगा। पूरे सप्ताह सूर्य कन्या राशि में रहेगा। मंगल वृष राशि में रहेगा। बुध गुरु और शनि क्रमशः कन्या मीन और मकर राशि में वक्री रहेंगे। शुक्र प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा तथा 24 तारीख को 8ः56 रात से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। राहु मेष राशि में रहेंगे। आइए हम राशि वार राशिफल की चर्चा करें।

मेष राशि mesh 
इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। 20 सितंबर के दोपहर के बाद से 21 और 22 सितंबर आपके लिए उत्तम और फलदायक है। 25 सितंबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप में प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि vrash 
इस सप्ताह आपकी संतान आपका विशेष रुप से सहयोग करेगी। आपके स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके सुख में कमी आ सकती है। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 23 और 24 सितंबर आपके लिए शुभ एवं फलदायक हैं। आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को किसी मंदिर पर जाकर भिखारियों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

मिथुन राशि mithun 
इस सप्ताह आपके शत्रुओं का पतन होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। भाइयों से संबंध अच्छे रहेंगे । बहनों के साथ संबंध में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 19 सितंबर एवं 20 सितंबर के दोपहर तक तथा 25 सितंबर लाभदायक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजन अर्चन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि kark 
इस सप्ताह आपके स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। कृपया अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन थोड़ी मात्रा में आ सकता है। संतान से आपको सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं का पतन होगा। 20 के दोपहर के बाद से 21 और 22 तारीख को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। 19 तारीख और 20 तारीख के दोपहर तक का समय आपके लिए सावधान रहने का है। अगर आप सावधान नहीं रहेंगे तो कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

सिंह राशि singh 
इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य के स्थान पर परिश्रम से आपके कार्य संपन्न होंगे। कार्यालय में आपको थोड़ा कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 सितंबर सफलता दायक हैं। 20 सितंबर के दोपहर के बाद से 21 और 22 सितंबर को आपको सावधान होकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Advertisment

कन्या राशि kanya 
इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति होगी। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो सकेगा। भाग्य के स्थान पर परिश्रम से आपके कार्य संपन्न होंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी-थोड़ी खराबी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 19 एवं 20 सितंबर के दोपहर तक का समय तथा 25 सितंबर का समय उत्तम फलदायक है। 23 और 24 सितंबर को आपको कम कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि tula 
इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। सामान्य धन ही प्राप्त होगा। सुख में कमी आएगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 20 की दोपहर के बाद से 21 और 22 तारीख हितवर्धक हैं। 25 सितंबर को आप को सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि vrashchik 
इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का अच्छा योग है। कार्यालय में आपको अपने सहयोगियों से कम सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 अगस्त मंगल दायक है। 19 सितंबर और 20 सितंबर के दोपहर तक का समय सावधान रहने योग्य है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गौ माता को घर की बनी पहली रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Advertisment

धनु राशि dhanu 
इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में अधिकारियों से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य सामान्य है। शत्रु पराजित होंगे। सुख में वृद्धि हो सकती है। यह सप्ताह आपके लिए 19 तथा 20 की दोपहर तक और 25 सितंबर लाभप्रद है। 20 की दोपहर के बाद से 21 और 22 तारीख को आप कोई भी कार्य पूरी सावधानी से ही करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

मकर राशि makar 
इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। संतान से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा। धन आने का योग है। भाइयों से स्नेह बढ़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 की दोपहर के बाद से 21 और 22 तारीख सितंबर शुभ और लाभदायक है। 19, 20 की दोपहर तक 23 और 24 सितंबर को आप को कम कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अतः सावधान रहें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शिव जी का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि kumbh 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। धन आएगा कार्यालय में आपको सफलताएं प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 सितंबर हितवर्धक है। 20 की दोपहर के बाद से 21 और 22 तारीख तथा 25 तारीख को आप को सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप सोमवार को विशेष रूप से तथा प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि meen 
इस सप्ताह आपके जीवन साथी का समय उत्तम है। उनको कई कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपका अपने भाइयों बहनों के साथ तनाव हो सकता है। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 की दोपहर तक तथा 25 तारीख उत्तम है। 23 और 24 सितंबर को आपको कम सफलताएं प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

anil kumar 2

Diwali Pushya Nakshatra 2022 : दीपावली पर इस दिन आ रहा है पुष्य नक्षत्र, खरीदारी के लिए अभी से नोट कर लें तारीख, समय, महत्व

Shukra Asta 2022 : नवरात्रि के चौथे दिन शुक्र हो जाएंगे अस्त, भूलकर भी न करें ये काम, आप पर होगा सीधा असर

daily horoscope horoscope horoscope 2022 horoscope for today' virgo weekly horoscope weekly Horoscope Horoscopes free horoscope cancer weekly horoscope capricorn weekly horoscope horoscope weekly cancer horoscope weekly coffee cup september 19 2022 weekly readings horoscope hindi today horoscope this week pinoy horoscope weekly weekly forecast Weekly Horoscope 19-25 Sep 2022 : weekly numerology weekly numerology horoscope prediction weekly tarot readings 19-25 september 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें