Advertisment

Weekly Horoscope 2025: कुंभ राशि को धन लाभ के योग, धनु-मकर राशि वाले रहें सावधान, क्या कहता है मीन का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 19-25 May 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: कुंभ राशि को धन लाभ के योग, धनु-मकर राशि वाले रहें सावधान, क्या कहता है मीन का साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-19-25-may-2025-dhanu-makar-kumbh-meen-love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope-19-25--May--2025---dhanu-makar-kumbh-meen--Saptahik-Rashifal.j

Weekly-Horoscope-19-25--May--2025---dhanu-makar-kumbh-meen--Saptahik-Rashifal.j

Weekly Horoscope 19-25 May 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार ग्रहों की चाल आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए खास होगी। 19 मई से नए सप्ताह की शरुआत हो रही है। ऐसे में आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

Advertisment

ग्रहों की चाल नक्षत्रों का संयोग आपके सप्ताह की शुरुआत लेकर आएगा। सूर्य, मंगल, बुध की चाल से आपके जीवन में क्या बदलाव आने वाला है। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए कैसा बीतेगा। पढ़ें 19 से 25 मई का साप्ताहिक राशिफल।

19 से 25 मई का धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक ग्रह गोचर

सूर्य गोचर

इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में रहेगा।

मंगल गोचर

इस सप्ताह मंगल कर्क में रहेंगे।

गुरु गोचर

इस सप्ताह गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।

शुक्र गोचर

इस सप्ताह शुक्र, शनि और राहु, वक्री अवस्था में मीन राशि में भ्रमण करेंगे।

बुध गोचर

इस सप्ताह बुध प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे। 23 मई को दोपहर 12:31 बजे से वृष राशि में प्रवेश करेगा।

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Dhanu, Makar, Kumbh, Meen) 

 

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Saptahik Rashifal) 

 

इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के पेट में कुछ समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह बच जाएंगे। धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं हैं। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आएगा।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 मई शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।

Advertisment

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि का साप्ता​हिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सप्तम भाव में बैठे मंगल के कारण आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी समस्या हो सकती है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। संतान से आपके सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपके पेट में थोड़ी परेशानी हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य भी थोड़ा कम ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सतर्क रहें। धन के मामले में भी आपको सतर्क रहना चाहिए।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 19 तथा 24 और 25 मई कार्यों को करने हेतु प्रभावशाली हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें।

Advertisment

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि का साप्ता​हिक राशिफल (Kumbh Rashi Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। धन किसी बड़े काम के करने के दौरान आएगा। माता जी को मानसिक कष्ट रहेगा। उनका ध्यान रखें। आपकी प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव रहेगा।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 मई कार्यों को करने हेतु अच्छे है। 19 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए और कार्य करने के पहले पूरा जानकारी कर लेना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि का साप्ता​हिक राशिफल (Meen Rashi Saptahik Rashifal) 

यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए उत्तम है। उनके विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है। धन की मात्रा में थोड़ी कमी होगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपके संतान को भी कष्ट संभव है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए।

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख कार्यों को करने हेतु उत्तम है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान होकर कार्यों को करना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिकका साप्ताहिक राशिफल

धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल

Astrology Hindi News dhanu-makar-kumbh-meen-love career saptahik-rashifal weekly lucky-unlucky-date-day weekly-horoscope-19-25-may-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें