Advertisment

Weekly Horoscope 18-24 Nov 2024: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए साप्ताहिक राशिफल में इस बार क्या है खास

Weekly Horoscope 18-24 Nov 2024: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए साप्ताहिक राशिफल में इस बार क्या है खास weekly-horoscope-18-24-nov-2024-singh-kanya-tula-vrashchik-ka-saptahik-rashifal-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horosocpe-2024

Weekly-Horosocpe-2024

Weekly Horoscope (Saptahik Rashifal) 18-24 Nov 2024 Sing Kanya Tula Vrashchik: इस सप्ताह ग्रहों की चाल कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। 17 नवंबर को सूर्य का गोचर होने वाला है। क्योंकि नवग्रहों में सूर्य सीधे तौर पर सभी 12 राशियों पर असर डालते हैं।

Advertisment

ऐसे में चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि 18 नवंबर से 24 नवंबर तक के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal in Hindi News) में सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लिए क्या खास रहने वाला है।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

सिंह लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी, आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। आपके सुख में वृद्धि होगी। शत्रुओं को आप आसानी से परास्त कर सकते हैं।

इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 20, 21 और 22 नवंबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

Advertisment

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध थोड़ा ठीक हो सकता है। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है।

23 और 24 तारीख को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

Advertisment

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपनी संतान से सहायता प्राप्त होगी।

इस सप्ताह आपके लिए 20 तारीख के दोपहर के बाद से 21 और 22 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य हैं।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

वृश्चिक लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका आपकी माता जी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा।

इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 20, 21 और 22 तारीख को भाग्य आपका साथ दे सकता है।

इस सप्ताह आपको 18, 19 और 20 तारीख को सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें:Weekly Horoscope 18-24 Nov 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए 18 से 24 नवंबर तक का सप्ताह कैसा बीतेगा

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें