Advertisment

Weekly Horoscope 18-24 Nov 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए 18 से 24 नवंबर तक का सप्ताह कैसा बीतेगा

Weekly Horoscope 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए 18 से 24 नवंबर तक का सप्ताह कैसा बीतेगा weekly-horoscope-18-24-nov-mesh-vrash-mithun-kark-ka-saptahik-rashifal-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 18-24 Nov 2024

Weekly Horoscope 18-24 Nov 2024

Weekly Horoscope (Saptahik Rashifal) 18-24 Nov 2024 Mesh Vrash Mithun Kark: सोमवार से नया सप्ताह शुरू हो रहा है। ऐसे में 18 से 24 नवंबर 2024 तक का सप्ताह मेष, वृष, मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से।

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन और कर्क का 18 से 24 नवंबर तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। भाग्य भी थोड़ा बहुत आपका साथ दे सकता है। सुख सुविधाओं में कमी आएगी। समाज में प्रतिष्ठा में भी कमी आएगी।

इस सप्ताह आपके लिए 20 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 21 और 22 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Advertisment

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

वृष लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको थोड़ी सी मानसिक परेशानी हो सकती है। आपके जीवनसाथी और पिताजी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। माता जी को थोड़ा सा कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी।

इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 नवंबर हितवर्धक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

Advertisment

मिथुन लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। भाग्य आपका एकाएक साथ दे सकता है। आपका व्यापार ठीक चलेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 नवंबर के दोपहर तक का समय अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 20 तारीख की दोपहर से 21 और 22 तारीख किसी भी कार्यों को करने के लिए अनुकूल है।

18, 19 और 20 तारीख की दोपहर तक आपको कोई भी कार्य पूर्ण सावधानी के साथ करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक करें।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 18-24 Nov 2024: सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए साप्ताहिक राशिफल में इस बार क्या है खास

Budh Gochar 2024: यदि आपकी राशि भी है सिंह, मेष और धनु, तो हो जाएं सावधान! कष्टकारी हो सकता है 24 नवंबर तक का समय

weekly-horoscope-18-24-nov 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें