Weekly Horoscope 18-24 August 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu anchang) के अनुसार सोमवार 18 अगस्त से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ये सप्ताह ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग के लिए खास रहेगा। ऐसे में नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा।
ऐसे में चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि राशि चक्र की चार राशियों में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए 18 से 24 अगस्त 2025 तक का सप्ताह कैसा रहने वाला है।
साप्ताहिक ग्रह गोचर
सूर्य गोचर
इस सप्ताह सूर्य सिंह राशि में रहेंगे।
मंगल गोचर
इस साप्ताह मंगल कन्या राशि में रहेंगे।
बुध गोचर
इस सप्ताह बुध कर्क राशि में रहेंगे।
गुरु गोचर
इस सप्ताह गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।
वक्री शनि
इस सप्ताह वक्री शनि मीन राशि में रहेंगे।
वक्री राहु
वक्री राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
शुक्र गोचर
इस सप्ताह शुक्र प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद 20 अगस्त की 2:26 रात से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका, आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी को थोड़ी सी मानसिक परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। धन आने के मार्ग में बाधा है। दुर्घटनाओं से सावधान रहें। कार्यालय में आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी।
साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके लिए 18 और 23 तथा 24 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
सप्ताह का शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आप द्वारा उत्तम प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह भाग्य से आपको सामान्य मदद मिलेगी। अर्थात कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपका व्यापार भी बाधित हो सकता है। अपने परिवार के स्वास्थ्य के मामले में इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख लाभदायक है। 23 और 24 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों का निपटारा करना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का और आपकी माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों को सावधानी पूर्वक करने पर सफलता मिल सकती है। आपके साधारण प्रयासों से ही आपके शत्रु पराजित हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 अगस्त कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक हैं। 18 अगस्त को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कार्यालय में आपको अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में कमी आएगी। आपका और आपके जीवनसाथी का तथा पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके पेट में कुछ परेशानी हो सकती है। शत्रुओं को आप आसानी से परास्त कर सकते हैं।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 18, 23 और 24 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभकारी है। 19 और 20 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।