Advertisment

Weekly Horoscope: धनु वाले दुर्घटनाओं से रहें सावधान, गणेश अथर्वशीर्ष पाठ करने से बनेंगे मकर के काम, कुंभ-मीन राशिफल

Weekly Horoscope 18-24 August 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: धनु वाले दुर्घटनाओं से रहें सावधान, गणेश अथर्वशीर्ष पाठ करने से बनेंगे मकर के काम, कुंभ-मीन राशिफल weekly-horoscope-18-24-august-2025-dhanu-makar-kumbh-meen-love career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-budh-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
weekly-Horoscope-18-24-August-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-astrology-hindi-news-jyotish-upay-saptahik-rashifal

weekly-Horoscope-18-24-August-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-astrology-hindi-news-jyotish-upay-saptahik-rashifal

Weekly Horoscope 18-24 August 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu anchang) के अनुसार सोमवार 18 अगस्त से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ये सप्ताह ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग के लिए खास रहेगा। ऐसे में नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा।

Advertisment

ऐसे में चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे  से जानते हैं कि राशि चक्र की आखिरी चार राशियों में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए 18 से 24 अगस्त 2025 तक का सप्ताह कैसा रहने वाला है।

वी​कली राशिफल (Weekly Rashifal) में जानेंगे कि स्वास्थ्य, भाइयों से संबंध, बच्चों से सहयोग तथा करियर में सफलता (Career Rashifal) को लेकर क्या खास होगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) …

साप्ताहिक ग्रह गोचर

सूर्य गोचर

इस सप्ताह सूर्य सिंह राशि में रहेंगे।

मंगल गोचर

इस साप्ताह मंगल कन्या राशि में रहेंगे।

बुध गोचर

इस सप्ताह बुध कर्क राशि में रहेंगे।

गुरु गोचर

इस सप्ताह गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।

वक्री शनि

इस सप्ताह वक्री शनि मीन राशि में रहेंगे।

वक्री राहु

वक्री राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

शुक्र गोचर

इस सप्ताह शुक्र प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद 20 अगस्त की 2:26 रात से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

धनु, मकर, कुंभ, मीन साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से आपको लाभ मिलेगा। भाई, बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। कार्यालय में आपको सावधान होकर कार्य करना चाहिए। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह बहुत सावधान रहना चाहिए। अगर आप पर अविवाहित हैं तो इस वर्ष आपकी शादी हो सकती है।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 तारीख कार्यों को करने हेतु परिणाम मूलक है। 18 तथा 21 और 22 अगस्त को आपको सावधान रहना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका, आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपको कार्यालय में सावधान होकर कार्य करना चाहिए। भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी। इस वर्ष आपके पेट में समस्या होगी।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 अगस्त कार्यों को करने हेतु उचित है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का तीन बार पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का, आपके माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रुओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। आपको अपने संतान से इस सप्ताह कम सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 18 और 23 तथा 24 तारीख कार्यों को करने के लिए अच्छे हैं। 21 और 22 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। इसके साथ में प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ भी करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको कार्यालय में मदद मिल सकती है। आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। थोड़ा बहुत धन आने की उम्मीद है। आपके प्रयासों से आपके शत्रु इस सप्ताह पर पराजित हो सकते हैं।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 अगस्त कार्यों को करने हेतु ठीक है।

23 और 24 अगस्त को आपको सचेत होकर कार्यों को करना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें : 

Advertisment

 

jyotish upay Astrology Hindi News lucky unlucky date day dhanu-makar-kumbh-meen-love career saptahik-rashifal mangal-budh-grah-gochar-effect weekly-horoscope-18-24-august-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें