/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Weekly-Horoscope-17-23-Nov-2025-Singh-Kanya-Tula-Vrashchik-Saptahik-Rashifal-astrology-hindi-news-pds.webp)
Weekly Horoscope 17-23 Nov 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal astrology hindi news pds
Weekly Horoscope 17-23 Nov 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: सोमवार 17 नवंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि नवंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस 17 से 23 नवंबर के बीच सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।
साप्ताहिक ग्रह गोचर
- वक्री गुरु कर्क राशि में रहेंगे।
- शुक्र तुला राशि में रहेंगे।
- वक्री शनि मीन राशि में रहेंगे।
- राहु कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
सूर्य और मंगल के चतुर्थ भाव में बैठे होने के कारण इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आप कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं या खरीदने के सौदे पर बात कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। दुर्घटनाओं से बचने का आपको प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके खर्चे में वृद्धि हो सकती है। यह वृद्धि अच्छे काम के लिए होगी। आपको और आपके जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आपके पिताजी को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। कार्यालय में आपको अपने साथियों का सहयोग बहुत काम मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार ठीक-ठाक चलेगा।
इस सप्ताह आपके लिए 20-21 और 22 तारीख प्रतिष्ठा प्रदान करने वाली है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
शुक्र अपनी ही राशि में धन भाव में बैठा हुआ है। इस कारण से इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिलेगी। आपके या आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आ सकती है । अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में सतर्क होकर कार्य करना चाहिए।आपको अपने साथियों का सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। कुछ समाप्त भी हो सकते हैं। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए।
इस सप्ताह आपके लिए 17 और 23 नवंबर किसी भी कार्य के लिए लाभकारी हैं ।20-21 और 22 नवंबर को आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संपर्क बन सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके राशि के स्वामी शुक्र देव आपके राशि में विराजमान है। इसके कारण पंच महापुरुष योग बन रहा है। इस योग के कारण अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं या पुराने ठंडे पड़े प्रेम संबंधों भी आगे बढ़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गजकेसरी योग के कारण 18 और 19 नवंबर को आपको कार्यालय में अच्छा समर्थन मिल सकता है । सूर्य इस बार मित्र राशि का होकर आपके धन भाव में बैठा हुआ है। इस कारण इस सप्ताह तथा विशेष रूप से 20 , 21 और 22 नवंबर को आपके पास धन आने का अच्छा योग बन रहा है। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। आपको अपने संतान से इस सप्ताह सहयोग नहीं मिल पाएगा। छात्रों के पढ़ाई में परेशानी आएगी। अगर परीक्षा है तो उसे बड़े ध्यान से देना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 नवंबर किसी भी काम को करने के लिए शुभ है। इस सप्ताह 17 तारीख को आपको कोई भी कार्य सचेत होकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके लग्न में सूर्य और मंगल देव, बुध तथा चंद्रमा के साथ में विद्यमान है। इन ग्रहों के कारण आपके आत्मविश्वास में अत्यंत वृद्धि होगी। इस कारण से आप उन कार्यों को भी करने में सफल हो सकते हैं जिनको करने के लिए आप हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। आपको थोड़ा सा क्रोध भी आ सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। भाग्य से सतर्क होकर कार्य करें। संतान से आपको सामान्य मदद ही मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 20-21 और 22 नवंबर ठीक हैं। 18 और 19 नवंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2025: धनु के शत्रु होंगे परास्त, मकर का धन आने का योग, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें