Advertisment

Weekly Horoscope: मेष को गजकेसरी योग ​कराएगा धनलाभ, वृष को प्रेम संबंधों में हो सकता है तनाव, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Weekly Horoscope: मेष को गजकेसरी योग ​कराएगा धनलाभ, वृष को प्रेम संबंधों में हो सकता है तनाव, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल weekly-horoscope-17-23-nov-2025-mesh-vrash-mithun-kark-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-shukra-shani-margi-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 17-23 Nov 2025 Saptahik Rashifal astrology hindi news pds

Weekly Horoscope 17-23 Nov 2025 Saptahik Rashifal astrology hindi news pds

Weekly Horoscope 17-23 Nov 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: सोमवार 17 नवंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि नवंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस 17 से 23 नवंबर के बीच मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।

साप्ताहिक ग्रह गोचर (Weekly Grah Gochar) 

  • वक्री गुरु कर्क राशि में रहेंगे।
  • शुक्र तुला राशि में रहेंगे।
  • वक्री शनि मीन राशि में रहेंगे।
  • राहु कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के कुंडली के गोचर में इस सप्ताह चंद्रमा का नीच भंग राजयोग और गुरु द्वारा निर्मित पंच महापुरुष योग तथा गज केसरी योग बन रहा है। इन सब के कारण इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। आपके साहस में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आप साफ बच जाएंगे। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है। चंद्रमा का नीच भंग राजयोग 20-21 और 22 तारीख को बनेगा। इस नीच भंग राजयोग के कारण आप इन दिनों में किसी भी दुर्घटना से बचेंगे।

Advertisment

गजकेसरी योग का निर्माण 18 और 19 नवंबर को हो रहा है। 18 और 19 नवंबर को आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। माता जी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इसके अलावा गुरु और शुक्र द्वारा निर्मित पंच महापुरुष योग पूरे सप्ताह भर रहेगा। जिसके कारण आपके साहस में वृद्धि होगी और आप आसानी से अपने शत्रुओं को पराजित कर पाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 18 और 19 नवंबर को आप हर कार्य में सफल रहेंगे। इसके अलावा सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्कता के साथ कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें ।सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में पंच महापुरुष योग और चंद्रमा का नीच भंग राजयोग बन रहा है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध इस सप्ताह सामान्य नहीं रह पाएंगे। आपके पराक्रम में भी थोड़ी कमी आएगी। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है तथा थोड़ा तनाव भी हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो 20-21 और 22 तारीख को विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके अलावा इन्हीं दिनों में नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको नया साझेदार भी मिल सकता है। व्यापार सामान्य गति से चलेगा। यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अच्छा है। इसका फायदा आपको भी मिलेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 20, 21 और 22 तारीख ठीक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्कता पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें। इसके अलावा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Advertisment

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में बहुत सुंदर शत्रुहन्ता योग बन रहा है। इस सप्ताह आपके जरा सी प्रयास से ही आपके शत्रु समाप्त हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप बीमार चल रहे हैं तो आप ठीक होने लगेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। उनको परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। आपकी संतान को उन्नति प्राप्त होगी। संतान का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। भाग्य की तरफ से आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिए। कुछ भी प्राप्त करने के लिए आपको आवश्यकता से थोड़ा ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 23 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम हैं। 20, 21 और 22 नवंबर को आप अपने शत्रुओं को बड़े आसानी से समाप्त कर सकते हैं। आपको मामूली प्रयास ही करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में गजकेसरी योग 18 और 19 नवंबर को बन रहा है। इसके अलावा पंच महापुरुष योग भी है। चंद्रमा और मंगल के संयोग से 20-21 और 22 तारीख को नीच भंग राजयोग भी बन रहा है। गजकेसरी योग के कारण आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आपके कई कार्य अल्प परिश्रम में भी हो जाएंगे। चंद्रमा के नीच भंग राजयोग के कारण आपके संतान को सुख प्राप्त होगा। अगर आप छात्र हैं और परीक्षा दे रहे हैं तो परीक्षा में आपको सफलता प्राप्त होगी।

पंच महापुरुष योग के कारण आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यह भी संभव है की आपको किसी समारोह की अध्यक्षता भी प्राप्त हो। इस सप्ताह 18 और 19 नवंबर को आपको अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 23 नवंबर को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पुस्तकों का दान दें। इसके अलावा गुरुवार को विष्णु जी या रामचंद्र जी या भगवान कृष्ण के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:  

Aaj ka Rashifal: गायत्री मंत्र के जाप से बनेंगे धनु के काम, मकर वाले खर्चों पर रखें नियंत्रण, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Weekly Horoscope 2025: सिंह वाले खरीद सकते हैं नई प्रॉपर्टी, कन्या के पास धन आने का योग, तुला वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

jyotish upay Astrology Hindi News Grah Gochar Effect weekly lucky-unlucky-date-day Mesh Vrash Mithun Kark -career-saptahik-rashifal weekly-horoscope 17-23 nov-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें