Advertisment

Weekly Horoscope 2025: भाग्येश भाव का शनि सिंह वालों से कराएगा मेहनत, कन्या को वक्री मंगल ​दिलाएंगे विवाह प्रस्ताव

Weekly Horoscope 17-23-feb-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-saptahik-rashifal: भाग्येश भाव का शनि सिंह वालों से कराएगा मेहनत, कन्या को वक्री मंगल ​दिलाएंगे विवाह प्रस्ताव

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope- 10-16 March-2025-sing-kanya-tula-vrashchik rashi saptahik-rashifal

Weekly-Horoscope- 10-16 March-2025-sing-kanya-tula-vrashchik rashi saptahik-rashifal

Weekly Horoscope 17-23 Feb 2025 Singh, Kanya, Tula, Vrashchik Saptahik Rashifal: 17 फरवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह सिंह राशि वालों को भाग्येश भाव का शनि मेहनत कराएगा। कन्या को वक्री मंगल (Vakri Mangal) विवाह प्रस्ताव ​दिलाएंगे।

Advertisment

इस बार के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 2025)  में तुला (Tula Rashi) और वृश्चिक (Vrashchik Rashi) के लिए क्या संकेत हैं। पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि तुला और वृश्चिक राशि के लिए ग्रहों की चाल क्या संकेत दे रहे हैं।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल ( singh, kanya, tula, vrashchik Weekly Horoscope)

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल(Rashi Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गर्दन या कमर में थोड़ी पीड़ा हो सकती है। सामान्य धन आने की उम्मीद है। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे।

Advertisment

भाग्य भाव पर शनि की दृष्टि होने के कारण भाग्य के स्थान पर आपको परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। आपको इस सप्ताह जो कुछ प्राप्त होगा अपने परिश्रम से ही प्राप्त होगा।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें (Weekly Lucky Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपके लिए 23 तारीख लाभदायक है। 20 और 21 तारीख को आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय  (Weekly Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें।

शुभ दिन (Shubh Din) 

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल ( Kanya Rashi Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में वक्री मंगल के कारण सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। भाग्य थोड़ा बहुत ही साथ दे पाएगा। परिश्रम पर आपको ज्यादा विश्वास करना पड़ेगा।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें (Weekly Lucky Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपके लिए 17, 22,और 23 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है।

20-21 और 22 को आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध में सुधार हो सकता है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य हैं।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (Tula Rashi Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके माताजी पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी संतान के साथ थोड़ी समस्या हो सकती है। आपको इस सप्ताह अपने संतान से पूर्ण सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। शत्रु शांत रहेंगे।

Advertisment

अगर आप प्रयास करेंगे तो आप उनको परास्त भी कर सकते हैं। कचहरी के मामलों में इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए।

साप्ताहिश शुभ-अशुभ तारीखें (Weekly Lucky Unlucky Date) 

आपके लिए 18 और 19 फरवरी लाभकारी है। 20-21 और 22 को आपको धन के संदर्भ में सावधान रहना चाहिए। अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। 17 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय (Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

शुभ दिन (Lucky Day) 

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (Vrashchik Rashi Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के पेट में कुछ समस्या हो सकती है। दुर्घटनाओं में आप बच जाएंगे। माता जी को स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। आपको अपने सामाजिक प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी लगेगी।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें (Weekly Lucky Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपको 18 और 19 तारीख को सावधान रहकर के ही कार्य करना चाहिए। 20-21 और 22 फरवरी को आपके स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो सकती है। आपको उसका ध्यान रखना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय (Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।

शुभ दिन (Shubh Din) 

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: 

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल 

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल 

धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल

weekly horoscope 2025 saptahik rashifal 2025 saptahik rashifal 17-23 feb 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें