Advertisment

Weekly Horoscope 16-22 Dec 2024: आज से सात दिन इन तीन राशियों के लिए लकी, रुद्राष्टक का पाठ करने से किसे होगा फायदा

Weekly Horoscope 16-22 Dec 2024: आज से सात दिन इन तीन राशियों के लिए लकी, रुद्राष्टक का पाठ करने से किसे होगा फायदा

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope 20-26 Jan 2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen saptahik rashifal

Weekly-Horoscope 20-26 Jan 2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen saptahik rashifal

Weekly Horoscope 16-22 Dec 2024: आज 16 दिसंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो गई है। 16 से 22 दिसंबर तक के सात दिन कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाले हैं।

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ और मीन के लिए साप्ताहिक राशिफल में पंडित अनिल कुमार पांडे के ज्योतिषीय (Astrology) गणना क्या कह रही है जानते हैं साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 16-22 Dec 2024) में।

धनु लग्न राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में सावधानी से कार्य करें। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे।

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 दिसंबर किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 18 और 19 दिसंबर को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

Advertisment

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर लग्न राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ दे सकता है। लंबी यात्रा का भी योग बन सकता है। कार्यालय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 दिसंबर लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ लग्न राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी । धन आने की उम्मीद है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। कार्यालय में आपका समय ठीक रहेगा।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 20, 21 और 22 की दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 18, 19 और 22 तारीख के दोपहर के बाद का समय सावधानी से कार्य करने का है।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन लग्न राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा मैं वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। धन आने का योग है। शत्रुओं से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। माता-पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 दिसंबर लाभदायक हैं। 20-21 और 22 दिसंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

Advertisment

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 16-22 Dec 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए इस सप्ताह क्या होगा खास, ​क्या मिलेगा प्रमोशन-इंक्रीमेंट

weekly horoscope 16-22 dec 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें