Advertisment

Weekly Horoscope 16-22 Jan 2023 : मेष राशि वालों के पास गलत रास्ते से आएगा धन, इस सप्ताह फूंक-फूंक कर रखना होंगे कदम

Weekly Horoscope 16-22 Jan 2023 : मेष राशि वालों के पास गलत रास्ते से आएगा धन, इस सप्ताह फूंक-फूंक कर रखना होंगे कदम weekly-horoscope-16-22-jan-2023-money-will-come-to-the-people-of-aries-from-the-wrong-way-this-week-you-will-have-to-take-careful-steps-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscop 12-18 June: इन तीन राशियों के लिए 18 जून का दिन है बेहद खास, क्या है आपकी शुभ तारीख

नई दिल्ली। Weekly Horoscope 16-22 Jan 2023  जनवरी का तीसरा सप्ताह कुछ लोगों के astrology लिए खास रहने वाला है तो कुछ राशियों को बेहद सावधान रहना होगा। इन्हीं राशियों में से एक है मेष राशि। जी हां मेष राशि वालों को अगले सप्ताह बेहद सावधान रहना होगा। 16 जनवरी से 22 जनवरी 2023 अर्थात विक्रम संवत 2079 शक संवत 1944 के माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी से माघ मास के शुक्ल पक्ष का राशिफल के बारे में जानते हैं पंडित अनिल पांडे से।

Advertisment

इस सप्ताह ग्रहों की चाल —

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा तुला राशि में रहेगा उसके उपरांत वृश्चिक और धनु राशि से गोचर करता हुआ 21 तारीख को 2:51 दिन से मकर राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों में सूर्य मकर राशि में रहेंगे मंगल वृष राशि में गुरु मीन राशि में तथा राहु कुंभ राशि में पूरे सप्ताह भ्रमण करेंगे। बुध ग्रह में धनु राशि में वक्री रहेंगे और 18 तारीख को 6:45 पर मार्गी हो जाएंगे। शनि ग्रह प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे तो 17 तारीख को 1:40 से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों के अलावा शुक्र ग्रह प्रारंभ में रहेंगे और 22 तारीख को 2:10 दिन से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि —
इस सप्ताह आपको गलत रास्ते से धन मिल सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। धन आने के मार्ग में बाधाएं भी हैं। शासन से आपको परेशानी हो सकती है। अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो आपका अधिकारी आपको परेशान कर सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 जनवरी उत्तम और लाभप्रद है। 17 और 18 जनवरी को भी आपको कुछ लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि
इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। आपको अपने पिताजी या अधिकारियों से कुछ परेशानी हो सकती है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह कचहरी के मामले में ना उलझें। आपके लिए इस सप्ताह 17 और 18 तारीख लाभप्रद है। आपके जीवन साथी को इन दोनों तारीखों में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का दूध और जल से प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Advertisment

मिथुन राशि
इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं पर विजय मिलने की पूरी उम्मीद है। कचहरी के मामलों में इस सप्ताह टालने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से बचना चाहिए। इस सप्ताह धन आने के पूरे योग हैं। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। माताजी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 और 21 जनवरी के सायंकाल तक का समय लाभप्रद है। आपको चाहिए कि आपने कठिन कार्यों को इन तारीखों में करने का प्रयास करें। आपके कार्य आसानी से हो जाएंगे। 17 अट्ठारह और 22 जनवरी को सावधानीपूर्वक कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप स्वयं या किसी विद्वान ब्राह्मण से पूरे सप्ताह आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि
इस सप्ताह आपका भाग्य उत्तम है। शत्रुओं को हराने में आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में लाभ होगा। आपके पिताजी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 जनवरी उत्तम तथा लाभप्रद है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें और शिव जी का अभिषेक करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी को लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यालय के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य के स्थान पर आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। 17 और 18 तारीख को आपको कई कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। 22 जनवरी को आपको सावधान रहना चाहिए आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

Advertisment

कन्या राशि
इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में आपके लिए सफलता का थोड़ा बहुत योग है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आपके सुख में बाधा पड़ेगी। अगर आप के दो संतान हैं तो एक संतान आपको मदद करेगी। दूसरे संतान का सहयोग आपको इस सप्ताह प्राप्त नहीं हो पाएगा। 19, 20 और 21 जनवरी लाभदायक है। इन तारीखों में आप जो भी कार्य करेंगे उसका आपको उत्तम परिणाम मिलेगा। 17 और 18 तारीख को भी आपके कुछ कार्य सिद्ध हो सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि
इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। धन आने का योग है। आपके खर्चे में वृद्धि जारी रहेगी जो धन आएगा वह खर्च हो जाएगा। अविवाहित जातकों के विवाह में बाधा आ सकती है। प्रेम संबंधों में गिरावट हो सकती है। दुर्घटना भी हो सकती है। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 जनवरी लाभकारी है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार का व्रत करें। पूरे माह हर शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी का दर्शन करें एवं कम से कम 3 बार वहां बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें ।सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को कष्ट संभव है। कार्यालय में आपको परेशानी आ सकती है। धन आने का योग है। भाइयों से टकराव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 जनवरी परिणाम दायक है। किए गए कार्यों का परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। 16 जनवरी को किये गए कार्यों में आपको कम सफलता मिलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। तथा रामचंद्र जी के मंदिर में जाकर रामचंद्र जी का दर्शन करें ।सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

Advertisment

धनु राशि
इस सप्ताह आपको अपने व्यापार में काफी फायदा होगा। व्यापार में गति आएगी। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य सामान्य है ।संतान से आपको मदद नहीं मिलेगी। धन आएगा। इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 और 21 की शाम तक का समय, किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 17 और 18 जनवरी को आपको कोई भी कार्य बहुत सावधानी से करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनि देव का पूजन करें और गरीबों को दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। कचहरी के कार्यों में कम फंसे। माताजी को कष्ट हो सकता है। भाइयों से स्नेह बना रहेगा। पुत्र सहयोग कम करेगा। अविवाहित जातकों के विवाह संबंध बनने के योग हैं। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 जनवरी फलदायक है। 16 और 22 जनवरी को किए गए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। 17 और 18 जनवरी को आपको लाभ होगा। 19, 20 और 21 जनवरी को आपको सोच समझकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि
इस सप्ताह आप का स्वास्थ अच्छा रहेगा। अगर आपके ऊपर कुछ उधारी है तो वह कम हो सकती है। धन आने की उम्मीद है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार में शासन की तरफ से कुछ बाधा आ सकती है। भाग्य ठीक है। माताजी का स्वास्थ खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 जनवरी उत्तम और किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 22 जनवरी को आपके कुछ कार्य असफल हो सकते हैं। अतः सावधान रहें। इस सप्ताह आप को चाहिए कि आप शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि
वर्तमान में आपके लग्न में लग्नेश स्वयं विराजमान है। इस कारण आपका स्वास्थ्य अत्यंत अच्छा रहेगा। आपको अपनी संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई उत्तम चलेगी। भाइयों से आपका तकरार हो सकता है। भाग्य उत्तम है। धन आएगा। खराब रास्ते और अच्छे रास्ते दोनों रास्तों से धन आएगा। इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 और 21 जनवरी की शाम तक का समय उत्तम है। इस समय आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफल होंगे। 16 तारीख को आपको कोई भी कार्य सोच समझ कर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Bansal News Astrology jyotish Aaj ka rashifal dainik rashifal saptahik rashifal 2023 weekly-horoscope-16-22-jan-2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें