Advertisment

Weekly Horoscope 16-22 Dec 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए इस सप्ताह क्या होगा खास, ​क्या मिलेगा प्रमोशन-इंक्रीमेंट

Weekly Horoscope 16-22 Dec 2024: मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए इस सप्ताह क्या होगा खास, ​क्या मिलेगा प्रमोशन-इंक्रीमेंट

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope- 2025

Weekly-Horoscope- 2025

Weekly Horoscope 16-22 Dec 2024: 16 दिसंबर से नया सप्ताह शुरू हो रहा है। ऐसे में यदि आपकी राशि मेष, वृष, मिथुन और कर्क है तो चलिए जानते हैं कि राशि चक्र की 12 राशियों में इन 4 राशियों के लिए आने वाला सप्ताह क्या खास लेकर आ रहा है।

Advertisment

पंडित अनिल पाण्डेय से जानते हैं कि 16 से 22 दिसंबर 2024 के राशिफल (Saptahik Rashifal) में आपके लिए क्या खास रहने वाला है।

16 से 22 दिसंबर के बीच जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्यफल

सप्ताह के प्रारंभ से 17 तारीख को 8:48 रात तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मिथुन होगी।

भाग्य इनका साथ देगा। एकाएक इनके काम बन जाएंगे। 17 तारीख को 8:48 रात से 20 तारीख को प्रातः काल 4:18 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कर्क होगी।

Advertisment

इन बच्चों को अपने जीवनसाथी और अपनी संतान से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। 20 दिसंबर के प्रातः काल 4:18 से लेकर 22 तारीख को 2:30 दिन तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि सिंह होगी।

इन बच्चों को अपने जीवनसाथी से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। उनकी संतान बहुत ऊंचे पद तक पहुंचेगी। इनको भी बहुत अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी। 22 तारीख को 2:30 दिन से सप्ताह के अंत तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कन्या होगी।

मेष, वृष, मिथुन और कर्क का 16 से 22 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope mesh vrash mithun kark ) 

Advertisment

मेष लग्न राशि (Mesh Weekly Horoscope) 

इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य आपका साथ देगा। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जनता में आपकी प्रतिष्ठा अच्छी रहेगी।

इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 दिसंबर अच्छे हैं। 22 दिसंबर को 2:00 बजे दोपहर के बाद से आपको सतर्क होकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृष लग्न राशि (Vrash Weekly Horoscope) 

आपका व्यापार ठीक चलेगा। भाई बहनों के साथ थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। आपको अपने संतान का सहयोग थोड़ा कम मिलेगा।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 20-21 और 22 दिसंबर लाभदायक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। बृहस्पतिवार को विष्णु भगवान या उनके किसी अवतार के मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन लग्न राशि (Mithun Lagn Rashifal) 

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। एकाएक आपके काम बन सकते हैं। कार्यालय में आप फालतू के बहस में न पड़ें। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। थोड़ा बहुत धन आने का योग है।

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीख किसी भी कार्य के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क लग्न राशि (Kark Weekly Horoscope) 

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। आपको अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान भी आपके साथ सहयोग करेगी। भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ नहीं होगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो शत्रुओं को आप परास्त कर सकते हैं।

इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 दिसंबर परिणाम दायक हैं। 16 और 17 दिसंबर को आपको सावधान होकर कार्य करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कम से कम तीन माला गायत्री मंत्र का जाप करें।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ जाने वाले छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अच्छी खबर: रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों से जा सकेंगे प्रयागराज

Weekly Horoscope 2024 weekly horoscope 16-22 Dec2024 weekly horoscope 2024 Mesh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें