Advertisment

Weekly Horoscope 16-22 Dec 2024: साल की विदाई किसके लिए होगी खास, 16 दिसंबर से सात दिन किसके लिए होंगे खास

Weekly Horoscope 16-22 Dec 2024: साल की विदाई किसके लिए होगी खास, 16 दिसंबर से सात दिन किसके लिए होंगे खास

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope 20-26 Jan 2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen saptahik rashifal

Weekly-Horoscope 20-26 Jan 2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen saptahik rashifal

Weekly Horoscope 16-22 Dec 2024: Dhanu Makar Kumbh Meen:  16 दिसंबर सोमवार से नया सप्ताह शुरू हो रहा है। ऐसे में धनु, मकर कुंभ, मीन के लिए सप्ताह के सात दिन कैसे रहेंगे जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंड़ित अनिल पांडे से कि नया सप्ताह किसके लिए खास रहने वाला है।

Advertisment

धनु लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में सावधानी से कार्य करें। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे।

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 दिसंबर किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 18 और 19 दिसंबर को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ दे सकता है। लंबी यात्रा का भी योग बन सकता है। कार्यालय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 दिसंबर लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। धन आने की उम्मीद है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। कार्यालय में आपका समय ठीक रहेगा।
इस सप्ताह आपके लिए 20, 21 और 22 की दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 18, 19 और 22 तारीख के दोपहर के बाद का समय सावधानी से कार्य करने का है।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

Advertisment

मीन लग्न राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। धन आने का योग है। शत्रुओं से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। माता-पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 दिसंबर लाभदायक हैं। 20-21 और 22 दिसंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें:  Weekly Horoscope 2024: सूर्य की चाल सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या दे रही संकेत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Advertisment
saptahik rashifal 2024 Weekly Horoscope 16-22 Dec 2024: Dhanu Makar Kumbh Meen
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें