WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें
Bansal news

ऐप डाउनलोड करें:

Download Our App Download Our App
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

ऐप डाउनलोड करें:

Download Our App Download Our App

Weekly Horoscope 15-21 May 2023: 19 मई को दोपहर के बाद का समय इनके लिए है खास, कहती है आपकी राशि

Preeti Dwivedi by Preeti Dwivedi
August 11, 2024
in धर्म-अध्यात्म
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 नई दिल्ली। Weekly Horoscope 15-21 May 2023: सप्ताह की शुरूआत अच्छी हो इसके लिए हर किसी की उत्सुकता ये जानने की होती है आने वाला दिन उसके लिए कैसा रहेगा। तो आपको बता दें पंडित अनिल पांडे की गणना के अनुसार आने वाला सप्ताह मेष और धनु राशि के लिए प्रेम संबंधों में मधुरता लाएगा।15 मई से 21 मई 2023 तक अर्थात विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 के जेष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी से ,जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष के द्वितीय तक के सप्ताह के ग्रहों की चाल क्या कहती है आइए जानते हैं।

Vat Savitri Vrat 2023 Date: मई में वट सावित्री व्रत कब है, जानें पूजन सामग्री, विधि, कथा, आरती

इस सप्ताह ग्रहों की चाल — Weekly Horoscope 15-21 May 2023:

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मीन राशि का रहेगा तथा मेष और वृष से होता हुआ 21 तारीख को 9:19 रात से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
सूर्य प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 15 तारीख को 3:26 दिन से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इसी प्रकार बुद्ध भी प्रारंभ में मेष राशि में वक्री रहेगा तथा 15 तारीख को 12:09 रात से मेष राशि में मार्गी हो जाएगा। बाकी सभी ग्रह पूरे सप्ताह एक ही राशि में रहेंगे। राहु मेष राशि में वक्री रहेगा तथा गुरु मेष राशि में मार्गी रहेगा। मंगल कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि 

यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए सामान्य है। अगर आप जन नेता हैं तो जनता में आप की छवि खराब हो सकती है। आपके माताजी को कष्ट होगा। आपके सुख में कमी आएगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक होंगे। प्रेम संबंधों में कमी होगी। विवाह संबंधों में बाधा उत्पन्न होगी। इस सप्ताह आपके लिए 17 ,18 और 19 मई के दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है।

इन तारीखों में काम करने पर आपको सफलता मिलने की उम्मीद ज्यादा रहेगी। 15 और 16 मई को आपको सावधान रहना चाहिए। 19 मई के दोपहर के बाद से 20 और 21 मई के बीच में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। धन आने का उत्तम योग है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। व्यापार में हानि होने की भी संभावना है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में भी बाधा है। भाई बहनों के साथ संबंधों में खराबी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 19 की दोपहर के बाद से तथा 20 और 21 तारीख उत्तम और सफलता दायक है।

इस समय में आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलना निश्चित है। 17, 18 और 19 तारीख के दोपहर तक आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

Panchak 2023: मई में इस दिन से लगेंगे चोर पंचक, जानें क्या होते हैं

मिथुन राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम है। शादी के बहुत उत्तम प्रस्ताव आएंगे और विवाह के तय होने की संभावना भी है। कचहरी के कार्यों में बाधा आएगी। धन आने का योग है। परंतु इसमें भी कोई व्यक्ति बाधा डाल सकता है, जिसके कारण आपको धन प्राप्त नहीं हो पाएगा।

भाग्य आपका साथ देगा। संतान का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपके लिए 15 और 16 तारीख महत्वपूर्ण है। 15 और 16 तारीख को आपके द्वारा किए जा रहे अधिकांश कार्य पूर्ण हो जाएंगे। 19, 20 और 21 को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति हेतु उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके पास अल्प मात्रा में धन आने का योग है। धन की मात्रा कम रहेगी। आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। कचहरी के कार्यों में आपको पूर्ण सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। विवाह तय होने में बाधा होगी।

इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख उत्तम है। आपको चाहिए कि आप इन शुभ तारीखों का पूर्ण उपयोग करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि Weekly Horoscope 15-21 May 2023:

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। व्यापार वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में कमी होगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। शत्रु को पराजित करने के लिए यह अच्छा समय है। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 19 की दोपहर के बाद से तथा 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। इन तारीखों में आप द्वारा किए गए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको 15 और 16 मई को सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करें। धन आने में कमी होगी। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके अंदर क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख लाभप्रद है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। 19 तारीख के दोपहर के बाद से तथा 20 और 21 तारीख को भाग्य आपका साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Hair Wash Day In Periods : पीरियड्स के बाद किस दिन धोना चाहिए बाल, जानें वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

तुला राशि

इस सप्ताह भाग्य आपकी मदद कर सकता है। अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको स्वास्थ्य की परेशानी भी हो सकती है। संतान से भी आप को कष्ट संभव है। आपके पिताजी को भी कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी भी कई बाधाओं से गुजर सकते हैं‌।

इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 मई की दोपहर तक का समय उत्तम है। आपको इस समय लाभ उठाना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान सूर्य को प्रातः काल तांबे के पात्र में जल लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपके लिए संघर्ष पूर्ण है। पूरे सप्ताह आप संघर्षरत रहेंगे। अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो कार्यालय में भी आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास भी करेंगे। आपको अपने भाग्य पर इस सप्ताह भरोसा नहीं करना चाहिए।

आपको इस सप्ताह अपने परिश्रम पर भरोसा करना चाहिए। आपके लिए 19 की दोपहर के बाद से 20 और 21 तारीख अति उत्तम है। परिणाम दायक है। सफलता देने वाली है। 17, 18 और 19 को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि इस सप्ताह आप प्रतिदिन शिवजी का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेग। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के सुंदर प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगति होगी। संतान के साथ संबंध ठीक हो सकता है। शत्रु शांत रहेंगे। भाई बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 मई उत्तम और फलदायक है। 19, 20 और 21 को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

Vastu Tips : कहीं आप भी तो नहीं देते किसी को ये चीजें, दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा साथ

मकर राशि

इस सप्ताह आप का स्वास्थ उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। संतान से आपको पूर्ण सहायता नहीं मिल पाएगी। संतान स्वयं भी परेशानी में हो सकता है। इस सप्ताह आपके पास धन आने की अच्छी उम्मीद है।

कार्यालय में आपका समय ठीक रहेगा। प्रेम संबंधों में बाधा पड़ सकती है। शत्रु शांत रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 17 ,18 और 19 की दोपहर तक का समय उत्तम और शुभ फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला असर लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आपके साथ कुछ अच्छा और कुछ परेशानी भरा घटित हो सकता है। आपके कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। इसके अलावा आपका बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों के साथ अच्छे और बुरे संबंध हो सकते हैं। माताजी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आपके सुख में कमी हो सकती है। संतान आपका पूर्ण सहयोग करेगी।

अगर आप छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई लिखाई उत्तम चलेगी। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा इस सप्ताह आपके लिए 19 की दोपहर के बाद से 20 और 21 तारीख पूर्ण सफलता दायक है आपको चाहिए कि आप इन तारीखों का उपयोग करें। आप को चाहिए कि आप इस सप्ताह रुद्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपका मान सम्मान बढेगा। भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकता है। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी।

मामूली धन आने का योग है। संतान के साथ आपका विवाद बढ़ सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 मई शुभ फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

Silver Elephant Statue Vastu : चांदी का हाथी बनाएगा धनवान, ये दशा होती है शुभ

Weekly Horoscope 15-21 May 2023:

Preeti Dwivedi

Preeti Dwivedi

पत्रकारिता में 15 साल का अनुभव। डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी से 2007 में पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की। नवदुनिया, दैनिक भास्कर, तीनबत्ती न्यूज.कॉम में कार्य का अनुभव। एस्ट्रोलॉजी, यूटिलिटी और लाइफ स्टाइल की खबरों में विशेष रुचि। इस क्षेत्र में कई महिला सम्मान भी मिले। 2021 से बंसल न्यूज डिजिटल के साथ सीखने-सिखाने का सफर जारी है।

Related Posts

Weekly Horoscope 4-10 August 2025
आज का राशिफल

Weekly Horoscope: धनु को जल्दबाजी पढ़ेगी महंगी, हनुमान चालीसा के पाठ से बनेंगे कुंभ के काम; मकर-मीन साप्ताहिक राशिफल

August 1, 2025
आज का राशिफल

Weekly Horoscope:कर्क को मिलेगा संतान सुख, शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाने से बनेंगे वृषभ के काम, मेष-कर्क का साप्ताहिक राशिफ

August 1, 2025
Gemini Weekly Horoscope 31 March-6 April 2025
आज का राशिफल

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर, जीवन में घुलेगी प्रेम की मिठास, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

March 30, 2025
Libra Weekly Horoscope 31 March -6 April 2025 Tula -Saptahik Rashifal
आज का राशिफल

Tula Weekly Horoscope: गुप्त शत्रुओं से रहना होगा सावधान, भाग्य भाव में बैठे मंगल दिखा सकते हैं असर

March 29, 2025
Load More
Next Post

Punjab Digital Receipts : सरकारी सेवाओं में मिलेगी अब फोन पर शुल्क रसीद, किया बड़ा बदलाव

Ganpati Visarjan 6 September Indore Dhar Gwalior up pet exam hindi news
उत्तर प्रदेश

Latest Updates: देशभर में गणपति विसर्जन, इंदौर, धार और ग्वालियर में बारिश की वजह से स्कूल बंद, यूपी में PET की परीक्षा

September 6, 2025
Prayagraj School Timings
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदले जाएंगे स्कूल टाइमिंग्स: सुबह की पाली में चलेंगे प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय, DPI ने भेजा प्रस्ताव

September 6, 2025
cg bjp
छत्तीसगढ़

बिलासपुर BJP ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित: केंद्रीय राज्य मंत्री और डिप्टी CM अरुण साव सहित वरिष्ठ नेताओं को मिली जगह

September 6, 2025
CGMSCL Albendazole Tablets Notice
छत्तीसगढ़

दवाओं की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस: CGMSCL ने अल्बेंडाजोल टैबलेट्स सप्लाई वाली कंपनी को जारी किया ब्लैकलिस्टिंग का नोटिस

September 6, 2025
इंदौर

इंदौर में भारी बारिश से हालात बिगड़े: 6 सितम्बर को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र बंद, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

September 5, 2025
छत्तीसगढ़

टॉयलेट जाने पर मिली सजा: सरगुजा के डीपीएस स्कूल में कक्षा 2 की बच्ची से कराया 100 बार उठक-बैठक, अस्पताल में भर्ती

September 6, 2025
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.