Advertisment

Weekly Horoscope 2024: वृष राशि को मिल सकता है प्रमोशन और इंक्रीमेंट, आप भी पढ़ें इस सप्ताह क्या होगा आपके लिए खास

Weekly Horoscope 2024: वृष राशि को मिल सकता है प्रमोशन और इंक्रीमेंट, आप भी पढ़ें इस सप्ताह क्या होगा आपके लिए खास, पूरी खबर बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscop 12-18 June: इन तीन राशियों के लिए 18 जून का दिन है बेहद खास, क्या है आपकी शुभ तारीख

Weekly Horoscope 15-21 Jan 2024:  8 जनवरी से नए साल का  तीसरा सप्ताह शुरु हो रहा है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। मकर के सूर्य कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाले हैं। चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि 15 जनवरी से 21 जनवरी 2024 अर्थात विक्रम संवत 2000 संघ शपथ 1945 के बहुत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से बहुत शुक्ल पक्ष की एकादशी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 15-21 Jan 2024) आपके लिए कैसा रहेगा।

Advertisment

संबंधित खबर: Panchak January 2024: सावधान आज रात से शुरु हो रहे हैं मृत्यु पंचक, क्या करें, क्या नहीं

साप्ताहिक ग्रह गोचर (Weekly Grah Gochar 15-21 Jan 2024) 

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। उसके उपरांत 15 को 5: 43 रात अंत से मीन राशि में प्रवेश करेगा। 18 को 8:17 दिन से मेष का हो जाएगा और 20 को 12:04 दिन से वृष राशि में गोचर करेगा।

इस सप्ताह सूर्य प्रारंभ में धनु राशि का रहेगा तथा 15 जनवरी को 9:30 दिन से मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के कारण खरमास समाप्त हो जाएगा और विवाह इत्यादि शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इस समय को मकर संक्रांति भी कहते हैं।

Advertisment

इस सप्ताह मंगल और  बुध  पूरे सप्ताह धनु राशि में रहेंगे। इसके अलावा गुरु पूरे सप्ताह मेष राशि रहेगा और शनि कुंभ राशि में रहेगा। राहु पूरे सप्ताह मीन राशि में वक्री रहेगा। शुक्र ग्रह प्रारंभ में वृश्चिक राशि में रहेगा तथा 18 तारीख को 10:05 रात से धनु राशि में प्रवेश करेगा।

खरमास समाप्त, सप्ताह के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्त हो गया है। जिसके बाद अब शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इस सप्ताह 16, 17, 20 और 21 जनवरी को विवाह का शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा उपनयन मुहूर्त 21 तारीख को है। 17 तारीख को नामकरण, मुंडन, गृह-प्रवेश और व्यापार के मुहूर्त भी हैं। इस सप्ताह 18 जनवरी को सूर्योदय से तथा 19 जनवरी के 7:05 प्रातः सर्वार्थ सिद्ध योग भी है।

आइये अब हम राशिवार राशिफल (Weekly Horoscope 15-21 Jan 2024) की चर्चा करते हैं।

Advertisment

मेष राशि Mesh Rashi Weekly Horsocope  2024 

यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के पेट में कोई गड़बड़ी हो सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ा खराब हो सकती है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। धन अच्छी मात्रा में आ सकता है। संतान का आपके सहयोग प्राप्त नहीं होगा। खर्चों में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें।

इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक हैं। 16 और 17 तारीख को आपको कोई भी कार्य पूर्ण सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

संबंधित खबर: Ram Mandir Statue Facts: रामलला का 18 जनवरी को होगा गर्भ गृह में प्रवेश,3 विग्रह में एक विग्रह को किया गया फाइनल

Advertisment

वृष राशि Vrish Rashi Weekly Horsocope  2024

इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहने का अनुमान है। कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आप आराम संबंधी कोई वस्तु या जमीन या अन्य कोई चीज खरीद सकते हैं। अगर आपका प्रमोशन ड्यू है तो स्थानांतरण हो सकता है। लंबी दूरी के यात्रा का योग बन सकता है। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। अगर आप विवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

इस सप्ताह (Weekly Horoscope 15-21 Jan 2024) आपके लिए 15 और 20 तथा 21 जनवरी किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक हैं। 20 और 21 जनवरी को आप जो भी कार्य करेंगे सभी कार्यों में आपको शत प्रतिशत सफलता प्राप्त होगी। 15 जनवरी को किए गए कार्यों में अधिकांश कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप 18 और 19 जनवरी को सावधानी पूर्वक कार्य करें तथा सचेत रहें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि Mithun Rashi Weekly Horsocope  2024

इस सप्ताह (Weekly Horoscope 15-21 Jan 2024) आपका व्यापार उत्तम चलेगा। व्यापार में काफी लाभ होने की उम्मीद है। भाग्य आपका पूर्ण रूप से साथ देगा।अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपका अपने बड़े अधिकारियों से व्यर्थ का वार्तालाप हो सकता है। कृपया इस व्यर्थ के वार्तालाप से बचने का प्रयास करें। आपके शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है। दुर्घटनाओं से बचने का हमेशा प्रयास करें। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से किसी भी तरह का कोई सहयोग इस सप्ताह प्राप्त नहीं हो पाएगा।

आपके लिए इस सप्ताह 16 और 17 जनवरी शुभ है। 16 और 17 जनवरी को आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। 20 और 21 जनवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि Kark Rashi Weekly Horsocope  2024

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रगति होगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी। संतान से सहयोग नहीं प्राप्त होगा। पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आपके सभी शत्रु आपके प्रयासों से समाप्त हो सकते हैं।

इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 जनवरी लाभदायक है। 15 जनवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान के उपरांत तांबे के पात्र में में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को, मंत्र के साथ जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि Singh Rashi Weekly Horsocope  2024

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। संतान से आपके संबंध ठीक रहेंगे। धन आने का योग है। इस सप्ताह आपको कुछ मानसिक चिंता हो सकती है। भाग्य पूर्ण रूप में आपका साथ देगा। नसों की बीमारी भी आपको हो सकती है। दुर्घटनाओं से निरंतर सावधान रहें। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी।

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 20 तथा 21 जनवरी उत्तम है। 20 और 21 जनवरी को आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। 15 जनवरी को भी आपके काफी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। 16 और 17 जनवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

संबंधित खबर: New Year 2024 Rashifal: मेष राशि का वार्षिक राशिफल, पढ़ें आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य राशिफल

कन्या राशि kanya Rashi Weekly Horsocope  2024

इस सप्ताह आपको भरपूर सुख मिलने की उम्मीद है। जनता में आपके यश की वृद्धि होगी। इस महीने आप नई जमीन, नया मकान या कुछ ऐसी ही नई चीज खरीद सकते हैं। आपको या आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत तकलीफ हो सकती है।

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जनवरी अत्यंत उत्तम है। 16 और 17 जनवरी को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 15, 18 और 19 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस बात की पूरी संभावना है कि 20 और 21 तारीख को आपका भाग्य आपका साथ दे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि Tula Rashi Weekly Horsocope  2024

तुला राशि के व्यक्ति का स्वास्थ्य सामान्य और उसके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस वर्ष आपके विवाह होने की अच्छी उम्मीद है। कुंडली में जब भी मंगल, शुक्र, गुरु और चंद्रमा की दशा अंतर्दशा आएगी उसे समय आपके विवाह के अच्छे योग बनेंगे। इस सप्ताह आपके सुख में थोड़ी कमी होगी। माता जी का स्वास्थ्य कम ठीक रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान से आपके सहयोग मिलेगा। भाइयों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। धन आने की कम उम्मीद है।

इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 जनवरी उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि Vrishchik Rashi Weekly Horsocope  2024

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है। परंतु आपको अपने संबंधों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। भाइयों और बहनों से आपके संबंधों में तनाव आ सकता है। व्यापार उत्तम चलेगा। धन आने की पूरी उम्मीद है। आपके सुख में वृद्धि होगी। जनप्रतिनिधियों का मान सम्मान बढ़ेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 15, 20 और 21 जनवरी उत्तम है। इन तिथियां में आपके अधिकांश कार्यों के होने की संभावना है। 18 और 19 जनवरी को आपको सतर्क रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह सफेद वस्तुओं का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि Dhanu Rashi Weekly Horsocope  2024

आपके स्वास्थ्य के लिए यह सप्ताह (Weekly Horoscope 15-21 Jan 2024) काफी उत्तम है। आपका व्यापार भी काफी तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। व्यापार में आपको काफी लाभ होगा। धन आने की मात्रा में कमी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। माता जी के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा। संतान हर कार्य में आपकी सहायता करेगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी।

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जनवरी उत्तम है। 16 और 17 जनवरी को आपके अधिकांश कार्य सिद्ध होंगे। 20 और 21 जनवरी को आपको संभाल कर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि Makar Rashi Weekly Horsocope  2024

इस सप्ताह आपके जीवन में सुख की मात्रा बढ़ेगी। आप नई-नई योजनाएं बना सकते हैं। खर्चो की मात्रा में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु भी समाप्त हो सकते हैं। धन आएगा। परंतु लाभ की मात्रा में कमी रहेगी। भाई बहनों के साथ संबंध खराब रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। दूर देश की यात्रा का योग भी है।

इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 जनवरी लाभकारी है। 18 और 19 जनवरी को आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप आदित्य हृदय स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

संबंधित खबर: New Year Horoscope 2023 Meen Rashi : नए साल के इस महीने में मीन वालों को मिल सकता है प्रमोशन, पढ़ें वर्ष 2023 का राशिफल

कुंभ राशि Kumbh Rashi Weekly Horsocope  2024

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। उनके गरदन या कमर में दर्द रह सकता है। आपके धन की मात्रा बढ़ेगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको कार्यालय के कार्यों में तकलीफ हो सकती है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। भाग्य आपका साथ नहीं दे पाएगा। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह रिस्क बिल्कुल न लें।

इस सप्ताह आपके लिए 15, 20 और 21 जनवरी मंगल दायक है। इन तारीखों में आप जो भी कार्य करेंगे अधिकांश कार्यों में आप सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि Mesh Rashi Weekly Horsocope  2024

मीन राशि के जातकों के कार्यालय के कार्यों में सफलता का योग है। इस सप्ताह आपको थोड़े बहुत धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको असफलता प्राप्त नहीं होगी। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा। आपको अपनी संतान से कोई विशेष सुख इस सप्ताह प्राप्त नहीं हो पाएगा। संतान को कष्ट भी हो सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जनवरी उत्तम और लाभदायक है। 20 और 21 जनवरी को आपके भाइयों को कुछ लाभ हो सकता है। आपको 15 तारीख को सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें: 

Panchak January 2024: सावधान आज रात से शुरु हो रहे हैं मृत्यु पंचक, क्या करें, क्या नहीं

MP News: भोपाल और इंदौर में मंत्रियों ने हाथों में झाड़ू थामकर मंदिरों में चलाया सफाई अभियान

Ayodhya Ram Mandir: मेहमानों को राम जन्मभूमि की मिट्टी भेंट की जाएगी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला निमंत्रण, रामनगरी जाएं तो कहां ठहरें, अयोध्या में 7 दिन नहीं आएगी कोई भी ट्रेन

छत्तीसगढ़ कोल स्कैम में बड़ा खुलासा, IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया ने पूछताछ में खोले राज

Poisonous Non-Veg UP News: कहीं आप भी तो हाइवे किनारे ढाबों पर नहीं खाते नॉनवेज….ये खबर पढ़कर चौंक जाएंगे

Bansal News jyotish astrology in hindi news saptahik rashifal Weekly Horsocope Weekly Horsocope 15-21 Jan 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें