Advertisment

Weekly Horoscope 2025:कन्या को धन प्राप्ति के योग, तुला को मिलेगा अधिकारियों का सहयोग, सिंह, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope14-20 July 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Sawan Saptahik Rashifal: कन्या को धन प्राप्ति के योग, तुला को मिलेगा अधिकारियों का सहयोग, सिंह, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-14-20-july-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-love-career-sawan-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-budh-guru-uday-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope-14-20-July-2025--singh-kanya-tula-vrashchik-Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-news

Weekly-Horoscope-14-20-July-2025--singh-kanya-tula-vrashchik-Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-news

Weekly Horoscope14-20 July 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Sawan Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार सोमवार 14 जुलाई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ये सप्ताह ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग के लिए खास रहेगा। ऐसे में नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा।

ऐसे में चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि राशि चक्र की आखिरी चार राशियों में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक  के लिए 14 से 17 जुलाई 2025 तक का सप्ताह कैसा रहने वाला है।

वी​कली राशिफल (Weekly Horoscope)  में जानेंगे कि स्वास्थ्य, भाइयों से संबंध, बच्चों से सहयोग तथा सफलता को लेकर क्या खास होगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) …

 

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Advertisment

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कार्यालय में आपको बड़ा अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। अभी आपके कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है। इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 तथा 20 जुलाई को करने के लिए लाभदायक है।

16 और 17 तारीख को सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए।

सप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें।

सप्ताहिक दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीख कार्यों को करने के लिए फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है।

Advertisment

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपको अपनी उच्च अधिकारियों से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। मामूली धन आने की उम्मीद है। आपको अपने सभी कार्य अपने परिश्रम के बल पर ही करने पड़ेंगे। भाग्य से मदद मिलने की उम्मीद कम है। आपकी संतान का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। अभी आपके कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 जुलाई कार्यों को करने के लिए लाभकारी है। 16 और 17 जुलाई को आपको अपने कार्यों में बहुत व्यवधान प्राप्त होंगे।

साप्ताहिक उपाय

आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल -

यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए उत्तम है। विवाह के बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आपका आपके जीवन साथी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ दे सकता है। अभी आपके कुंडली के गोचर में कालसर्प योग चल रहा है।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 और 20 तारीख कार्यों को करने के लिए शुभ है। 18 और 19 जुलाई को आपके कार्यों को करते समय सावधानी रखना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2025: धनु को मिलेगा भाग्य का साथ, काली उड़द की दाल से बनेंगे मकर के काम, कुंभ मीन का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2025: वृष को मिलेंगे विवाह के प्रस्ताव, मेष को धन प्राप्ति के योग, मिथुन-कर्क का साप्ताहिक राशिफल

Advertisment
hindi news weekly lucky-unlucky-date-day weekly-horoscope-14-20 -july-2025 weekly singh-kanya-tula-vrashchik-love-career-sawan-saptahik-rashifal weeky mangal-budh-guru-gochar jyotish uday-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें