Advertisment

Weekly Horoscope 2025: कन्या पर मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान, तुला वाले ऑफिस में रहें सावधान! पढ़ें सिंह-वृश्चिक का हाल

Weekly Horoscope 2025 14-20 April 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: कन्या पर मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान, तुला वाले ऑफिस में रहें सावधान! पढ़ें सिंह-वृश्चिक का हाल weekly-horoscope-14-20-april-2025-singh kanya tula vrashchik saptahik-rashifal-lucky-date-day-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope-14-20-April-2025-Singh-Kanya-Tula-Vrashchik-Saptahik-Rashifal

Weekly-Horoscope-14-20-April-2025-Singh-Kanya-Tula-Vrashchik-Saptahik-Rashifal

Weekly Horoscope 14-20 April 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal : 14 अप्रैल से शुरू हो रहा नया सप्ताह राशि चक्र की दूसरी चार राशियों के लिए बेहद खास होगा। इस दौरान सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा। तो वहीं कन्या राशि के पास अच्छी मात्रा में धन आने की उम्मीद है।

Advertisment

Weekly Horoscope 14-20 April 2025 singh kayna tula vrashchik Saptahik Rashifal: 14 अप्रैल से नए सप्ता​ह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में सप्ताह सूर्य (Surya), शनि (Shanu), बुध (Budh), शुक्र (Shukra) , मंगल (Mangal) , गुरु की चाल (Guru Gochar), नक्षत्रों का संयोग राशि चक्र की 12 राशियों में से सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि के लिए साप्ताहिक राशिफल में क्या खास लेकर आई है।

इनके लिए इस सप्ताह कौन सी तारीखें शुभ, कौन सी अशुभ होंगी। इस सप्ताह कौन सा दिन आपके लिए शुभ (Weekly Lucky Date) है.

सप्ताह के उपाय क्या (Weekly Upay) हैं, सप्ताह की लकी राशियां कौन सी हैं जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे (8959594400) से साप्ताहिक राशिफल में। पढ़ें सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिकका साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 2025) ।

Advertisment

साप्ताहिक गोचर (Weekly Grah Gochar 14-20 April 2025) 

सूर्य का गोचर 

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे।

मंगल का गोचर

मंगल का गोचर इस सप्ताह कर्क राशि में रहेगा।

बुध का गोचर

इस सप्ताह बुध मीन राशि में रहेंगे।

गुरु का गोचर

इस सप्ताह गुरु वृष राशि में रहेंगे।

शुक्र,शनि और राहु का गोचर

इस सप्ताह शुक्र, शनि और राहु मीन राशि में गोचर करेंगे।

यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti: हनुमान जन्मोत्सव आज, पंचग्रही योग दिखाएगा असर, सूर्य, शनि, शुक्र, बुध, राहु बना रहे युति, जानें उपाय

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल (Singh, Kanya, Tula) 

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका आपके माताजी और पिताजी का तथा आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी को थोड़ी पेट की समस्या हो सकती है। इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। दुर्घटनाओं से भी आप बच जाएंगे। कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी।

Advertisment

शुभ-अशुभ तारीखें 

इस सप्ताह आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है।

उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम रहने वाला है। उनके विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। व्यापार उत्तम चलेगा। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। आप थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो आपके पास अच्छी मात्रा में धन आ सकता है।

शुभ-अशुभ तारीखें 

इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 तथा 20 अप्रैल कार्यों को करने के लिए लाभप्रद हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। 16 और 17 तारीख को आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध सुधर सकता है।

उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए उत्तम रहेगा। उनके प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। आपके दुश्मनों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।

Advertisment

शुभ-अशुभ तारीखें 

इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 और 20 तारीख परिणाम दायक हैं। 16 और 17 तारीख को आपके पास धन आने की उम्मीद है।

उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के पेट में कोई समस्या हो सकती है। आप प्रयास करके अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। आपको कोई भी काम करने के लिए परिश्रम करना पड़ेगा।

शुभ-अशुभ तारीखें 

इस पूरे सप्ताह आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: 

मेष, वृष, मिथुन कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल

jyotish upay Astrology Hindi News lucky date day singh kanya tula vrashchik saptahik-rashifal weekly-horoscope-14-20-april-2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें