Advertisment

Weekly Horoscope 13  to 19 Sep 2021: मेष और कर्क वालों के विवाह का समय आया नजदीक, इन राशि वालों को शत्रुओं से रहना होगा सतर्क

10 सितंबर से गणपति Weekly Horoscope 13  to 19 Sep 2021 विराजमान हो गए हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 13  to 19 Sep 2021:  मेष और कर्क वालों के विवाह का समय आया नजदीक, इन राशि वालों को शत्रुओं से रहना होगा सतर्क

नई दिल्ली। 10 सितंबर से गणपति Weekly Horoscope 13  to 19 Sep 2021 विराजमान हो गए हैं। जिसके चलते ये सप्ताह का राशिफल सभी राशि के जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। पंडित अनिल कुमार पाण्डेय से जानते हैं कि 13 सितंबर से 19 सितंबर के बीच उनके तारे क्या बता रहे हैं।

Advertisment

मेष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के वे जातक जो विवाह करने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए ये सप्ताह मधुर संबंधों का प्रस्ताव लेकर आ सकता है। इस राशि के जातकों का विवाह संबंध तय होने या प्रेम संबंध बनने के लिए बहुत अच्छा समय है। आर्थिक मामलों में कुछ निम्न महसूस करेंगे। धन आने के अवसरों में कमी आ सकती है। पिताजी के स्वास्थ्य में खराबी संभव है। शत्रुओं का परास्त होना तय है। इस सप्ताह 16, 17 और 18 सितंबर आपके लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है। आपको अपने प्रमुख कार्यों को इन तारीखों में करने का प्रयास करना चाहिए। आपके प्रयास 80% तक सफल हो सकते हैं।

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप दक्षिण मुखी हनुमान जी की उपासना करें। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

शुभ दिन — बृहस्पतिवार

वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
आपके बच्चों के लिए अच्छा समय शीघ्र आ रहा है। अगर आप छात्र हैं तो आपके लिए भी अच्छा समय प्रारंभ हो चुका है। आपको अपने परिश्रम पर भरोसा करना पड़ेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। आपके मित्रों के कारण वे कुछ नहीं कर पाएंगे। अत: मित्रों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपको पारिवारिक विवाद की भी आशंका है। अतः वाणी पर संयम रखना होगा। प्रेम संबंधों में भी बाधा आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 19 तारीख अत्यंत शुभ है।

Advertisment

उपाय — इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ दिन — शुक्रवार

मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत अच्छा है। बिजनेस—व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। जनता में आपकी ख्याति बढ़ेगी। कार्यालय में आप के प्रभाव का विस्तार होगा। बच्चों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। भाग्य थोड़ा कम साथ देगा। अपने कार्य को टालने की आदतों से आपको बचना होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। ताकि आप उनसे सुरक्षित रह सकें। इस सप्ताह 14 और 15 तारीखें आपके लिए अत्यंत लाभदायक हैं। इस तारीख में आपको अपने पुराने लंबित कार्यों को निपटा देना चाहिए। वाहन—लोहा आदि से दुर्घटना हो सकती है। अत: सतर्क रहें।

उपाय — आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

शुभ दिन — बुधवार

कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
कर्क राशि के जातक जो जातक जनप्रतिनिधियों के रूप में कार्य करते हैं। उनके लिए यह समय अत्यंत लाभकारी है। जनता में आपका मान—सम्मान बढ़ेगा। आपके व्यवसाय में उन्नति का योग है। भाग्य आपका सामान्य रहेगा। किसी भी कार्य करने को करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। गलत रास्ते से धन आने का योग हैं। अच्छे रास्ते से भी धन आ सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इस सप्ताह आपको क्रोध अधिक आ सकता है। अत: संयम रखें। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 तारीखें उत्तम हैं। आपको अपने कार्यों को इस तारीख में करना चाहिए। कर्क राशि के जिन जातकों का अभी विवाह नहीं हुआ है उनके लिए विवाह तय होने का समय पास आ गया है। प्रेम संबंधों में भी आपको विजय मिलेगी। आपका अपने जीवनसाथी से बहुत अच्छा संबंध रहेगा।

Advertisment

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह दूध से रुद्राभिषेक करवाएं।
शुभ दिन — बृहस्पतिवार

सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने का भी अच्छा योग है। व्यापार में उन्नति होगी। आपका पराक्रम बढ़ेगा। कार्यालय में अधिकारियों से वाद—विवाद हो सकता है। जिसमें आप ही विजयी रहेंगे। आपको वाद—विवाद से बचना चाहिए। आपके पिताजी को कष्ट हो सकता है। आपको गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। उससे बचने का प्रयास करें। आपके जीवन साथी का भी स्वास्थ्य में खराब हो सकता है। गुप्त शत्रु बनेंगे। उनसे आपको सावधान रहना है। इस सप्ताह आपके लिए 19 तारीख अत्यंत फलदाई है। इसके अलावा 13 तारीख भी आपके लिए ठीक है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत रखें। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें।
शुभ दिन — रविवार

Advertisment

कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपके व्यापार में अत्यंत प्रगति होगी। धन प्राप्ति का अच्छा योग है। शत्रु परास्त होंगे। आपको अपने बच्चों से सहयोग कम मिलेगा। पढ़ाई लिखाई में बाधाएं आएंगी। आपको किसी भी कार्य में सफल होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। प्रेम संबंधों आ रहे कन्फ्यूजन को दूर करना होगा। 14 और 15 सितंबर आपके लिए अत्यंत सुखद हैं। इस दिन आप के अधिकांश कार्य सफल होंगे।

उपाय — इस सप्ताह बृहस्पतिवार का व्रत करें। भगवान राम या कृष्ण के मंदिर में जाकर उनकी पूजा अर्चना करें।

शुभ दिन — बुधवार

तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम रहेगा। आप कुछ बड़ा करने का भी सोच सकते हैं। उन पर अमल करना भी प्रारंभ करेंगे। व्यापार में आपको लाभ होगा। अत्यंत धन आने का भी योग है। माताजी को कष्ट हो सकता है। दांपत्य जीवन या प्रेम संबंध आपको छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 एवं 18 तारीखें अत्यंत अच्छी हैं। इस सप्ताह आप को बच्चों से कम सहयोग मिलेगा।

Advertisment

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। किसी योग्य ब्राह्मण से भी करवा सकते हैं।
शुभ दिन — शुक्रवार

वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा अत्यंत बढ़ेगी।भाग्य आपका साथ देगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी बहुत अच्छी चलेगी। अपने बच्चों से आपके संबंध ठीक रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 19 तारीख बहुत अच्छी है। इसके अलावा 13 तारीख भी आपके लिए ठीक है। इन तारीखों का आपको पूर्ण उपयोग करना चाहिए। इन दोनों तारीखों में आप जो भी कार्य करेंगे उनमें से अधिकांश कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें एवं गरीबों को दान दें।

Advertisment

शुभ दिन — रविवार

धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह धन की अच्छी प्राप्ति होगी। खर्चे बढ़ेंगे। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो व्यापार में अत्यंत लाभ होगा। अधिकारियों से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके पराक्रम में कमी आएगी। शत्रु परास्त होंगे। 16 तारीख के बाद आपके जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। अपने मन को शांत रखें। इसके लिए ध्यान लगाना फायदेमंद होगा। 14 और 15 तारीखें आपके लिए विशेष रूप से फलदायक है। आपका अपने जीवनसाथी या प्रेमिका से इस सप्ताह अत्यंत मधुर संबंध रहेगा।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें तथा पूरे सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
शुभ दिन — मंगलवार

मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपको शासन से अत्यंत मदद मिलेगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके सभी लंबित कार्य पूर्ण हो जाएंगे। भाग्य इस सप्ताह आपका अच्छा साथ देगा। आपके पराक्रम में थोड़ी कमी आएगी। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। आपके साथ कोई शारीरिक दुर्घटना घट सकती है। आपको आग से सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 में 18 तारीखें अत्यंत शुभ फलदायक है। आपको रिस्क वाले कार्यों को इन्हीं 3 दिनों में करने का प्रयास करना चाहिए।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस पूरे सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करें।
शुभ दिन — शुक्रवार और शनिवार

कुंभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य से भरपूर मदद मिलेगी। परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि उनको परिश्रम नहीं करना पड़ेगा। कोई भी कार्य बगैर परिश्रम के पूर्ण नहीं होता है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। परंतु आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम रहेगा। आपकी माता जी को पीड़ा हो सकती है। संतान से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। कार्यालय में आप कंफ्यूजन के शिकार रहेंगे। आपके लिए इस सप्ताह 19 तारीख उत्तम है

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह कछुए को लाई खिलाएं।
शुभ दिन — बुधवार

मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के व्यापार में इस सप्ताह अत्यंत वृद्धि होगी। अगर आप कोई नया व्यापार चालू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह समय अत्यंत अच्छा है। लंबी यात्रा का भी योग है। बुरे रास्तों से धन प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके परिश्रम को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके शत्रु परास्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 सितंबर अत्यंत शुभ हैं। इन दोनों तारीखों में आप जो भी कार्य करेंगे उनमें से कम से कम 80% कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।
उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को घर की बनी रोटी खिलाएं तथा गुरुवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ दिन — मंगलवार

jyotish anil kumar panday

weekly horoscope 13 - 19 sep 2021 mesh rashi ka saptahik rashifal Weekly Horoscope 13  to 19 Sep vrashchik rashi ka saptahik rashifal vrash rashi saptahik ka rashifal tula rashi ka saptahik rashifal singh rashi ka saptahik rashifal Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mithun rashi ka saptahik rashifal meen rashi ka saptahik rashifal makar rashi ka saptahik rashifal Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi kumbh rashi ka saptahikrashifal kark rashi ka saptahik rashifal kanya rashi ka saptahik rashifal Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP dhanu rashi ka saptahik rashifal bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news adhya
Advertisment
चैनल से जुड़ें