Advertisment

Weekly Horoscope: सिंह राशि वालों को मिलेगा शादी का ऑफर, वृश्चिक को धनलाभ के योग, 13 और 19 जनवरी को किसे रहना होगा सतर्क

Weekly Horoscope 13-19 Jan 2025: सिंह राशि वालों को मिलेगा शादी का ऑफर, वृश्चिक को धनलाभ के योग, 13 और 19 जनवरी को किसे रहना होगा सतर्क singh kanya tula vrashchik saptahik-rashifal-lucky-date-day-jyotish-upay-astrology-hindi-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope- 10-16 March-2025-sing-kanya-tula-vrashchik rashi saptahik-rashifal

Weekly-Horoscope- 10-16 March-2025-sing-kanya-tula-vrashchik rashi saptahik-rashifal

Weekly Horoscope 13-19 Jan 2024 Singh Kanya Tula Vrashchik: 13 जनवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा। इन्हें विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

Advertisment

तो वहीं वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि इस सप्ताह 13 से 19 जनवरी किसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। इसके लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) ।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope singh kanya tula vrashchik) 

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (Singh Saptahik Rashifal) 

सिंह राशि के जो जातक अविवाहित हैं उन्हें इस सप्ताह विवाह के योग बनते दिख रहे हैं। अगर आप विवाहित हैं तो आपको विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्यालय में आपका काम ठीक रहेगा।

Advertisment

भाग्य से कम मदद मिलेगी। प्रयास करने पर आप शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई सामान्य चलेगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 16 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 17 और 18 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक है।
14, 15 और 16 की दोपहर तक का समय सावधान रहने का है।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गरीबों के बीच में गुड़ का दान करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: Numerology: जीवनसाथी को कभी धोखा नहीं देतीं, इस मूलांक में जन्मीं लड़कियां, पति और ससुराल के लिए होती हैं बेहद लकी

Advertisment

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति उत्तम रहेगी। भाग्य सामान्य साथ देगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। संतान से सहयोग कम मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। माता-पिता जी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। लॉटरी इत्यादि में धन न लगाएं।

शुभ अशुभ तारीखें (Lucky Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपके लिए तेरह और 19 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम दायक है। 16 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 17 और 18 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे।

Advertisment

शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 14, 15 और 16 जनवरी के दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 19 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (Vrashchik Saptahik Rashifal) 

अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। धन आने की उम्मीद है। समाज में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से आपको कोई सहयोग नहीं मिलेगा। आपके क्रोध में भी वृद्धि हो सकती है। उस पर अपना नियंत्रण रखें।

शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 16 के दोपहर के बाद से 17 और 18 जनवरी किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक है। 13 जनवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: 

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल 
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल
धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल

weekly Horoscope weekly horoscope 2025 weekly horoscope 13-19 jan 2025 singh kanya tula vrashchik ka saptahik rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें