Advertisment

Weekly Horoscope 11 to 17 Oct 2021 : वृष बचें गुप्त शत्रुओं से,वृश्चिक को होगी धन प्राप्ति, जानें हफ्ते की शुभ—अशुभ तारीखें

Weekly Horoscope 11 to 17 Oct 2021 : वृष बचें गुप्त शत्रुओं से,वृश्चिक को होगी धन प्राप्ति, जानें हफ्ते की शुभ—अशुभ तारीखें weekly-horoscope-11-to-17-oct-2021-avoid-taurus-from-secret-enemies-scorpio-will-get-money-know-the-auspicious-and-inauspicious-dates-of-the-week

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 11 to 17 Oct 2021  : वृष बचें गुप्त शत्रुओं से,वृश्चिक को होगी धन प्राप्ति, जानें हफ्ते की शुभ—अशुभ तारीखें

नई दिल्ली। ये सप्ताह वृष राशि के जातकों Weekly Horoscope 11 to 17 Oct 2021 को गुप्त शत्रुओं से बचने की सलाह दे रहा है। तो वहीं ये हफ्ता वृश्चिक वालों को धन प्राप्ति कराएगा। हम आपको बताते हैं कि इस सप्ताह कौन सी तारीखें शुभ होने वाली हैं।
11 से 17 अक्टूबर तक यानि विक्रम संवत 2078 शक संवत 1943 के अश्विन शुक्ल पक्ष की षष्टि से अश्वनी शुक्ल पक्ष की द्वादशी तक का यह साप्ताहिक राशिफल ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा बताया जा रहा है।

Advertisment

मेष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि के जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  शत्रुओं से टकराव हो सकता है। जिसमें आप की विजय होने की ज्यादा संभावना है। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह काम वासना से बचना चाहिए। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। संतान से आपको सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 तारीखें अति उत्तम हैं। आपको सप्ताह की योजना बनाते समय इन दोनों तारीखों का विशेष ध्यान देना चाहिए। 11 तारीख को आपको महत्वपूर्ण कार्य नहीं करने चाहिए। इस दिन आपको हानि की आशंका है। गलत रास्ते से धन आने का योग है।

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें एवं राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन — बृहस्पतिवार

वृष राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपको अपने संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्य इस सप्ताह आपका एकाएक साथ देगा। गलत रास्ते से धन प्राप्त हो सकता है। गुप्त शत्रु बनेंगे। इस सप्ताह आपका व्यापार सामान्य चलेगा। आपके या आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। इस संबंध में आप लगातार सचेत रहें। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीखें बेहद शुभ हैं। कामकाज और कैरियर के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल देगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। अतः आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण करें। कोई भी जवाब तत्काल न दें। अच्छी तरह से विचार कर ही जवाब दें।

Advertisment

उपाय — इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।

शुभ दिन — शनिवार

मिथुन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ कम मिलेगी। यह मदद एकाएक मिलेगी। जनता में आपकी ख्याति बड़ी तेजी के साथ फैलेगी। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अधिकारी आपकी सभी बात को मानेंगे। व्यापार में कम उन्नति का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीखें अत्यंत उत्तम और लाभदायक हैं। इन दोनों तारीखों में आप जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। 11 तारीख को आपको कुछ कम सफलता मिलेगी। कचहरी के कामों में सफलता का योग है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

दिन शुभ — बुधवार

कर्क राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
कर्क राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह साथ देगा। अगर आप लोहा या सीमेंट या जमीन आदि का व्यापार करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा। संतान की ओर से आपको इस सप्ताह कम सहयोग मिलेगा। भाई बहनों से भी कम लाभ प्राप्त होगा। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 तारीखें उत्तम हैं। 12 और 13 तारीखों को आपको सावधान रहना होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह समय खट्टे मीठे अनुभव वाला रहेगा। सफलता के लिए आपको अपने आलस्य को दूर करना होगा। इस सप्ताह आपको हर काम में आलस्य आएगा।

Advertisment

उपाय — आपको चाहिए कि आप अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

शुभ दिन — बृहस्पतिवार

सिंह राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
सिंह राशि के जातकों का अपने ऑफिस में इस सप्ताह दबदबा बहुत ज्यादा रहेगा। यह भी संभव है कि आपका अपने अधिकारी से वाद-विवाद हो जाए। अतः आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। वाद—विवाद से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में प्रबल धन प्राप्ति योग है। इस सप्ताह आपका धन खर्च भी बहुत ज्यादा होगा। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं से बच कर रहें। इस सप्ताह जनता में आप की लोकप्रियता में कमी आयेगी। छात्रों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 अक्टूबर अत्यंत शुभ और लाभदायक है। 13 और 14 अक्टूबर को आप सावधान रहे। कामकाज और कैरियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करें। स्वयं या किसी योग्य ब्राह्मण से रुद्राष्टक का 108 बार जाप करवाए।

शुभ दिन — रविवार

कन्या राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है। उनका या उनके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। संतान से आपको सुख मिलेगा। आपकी संतान आपका साथ देगी। व्यापार में उन्नति का योग है। किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए इस सप्ताह आपको ज्यादा परिश्रम करना होगा। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 अक्टूबर श्रेष्ठ है। 16 और 17 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए। प्रेम संबंधों में इस सप्ताह आपको सुख मिलेगा। साथी के साथ सामंजस्य रहेगा। विवाहित लोगों को रिश्ते को मधुर रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ेगा।

Advertisment

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चीटियों को शक्कर खिलाएं।

शुभ दिन — बुधवार

तुला राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
तुला राशि का के जातकों का जनता में सम्मान बढ़ेगा। उनकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके वाद—विवाद हो सकते हैं। आपके शत्रु का इस सप्ताह विनाश होगा। धन की बहुत मामूली सी आवक होगी। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 अक्टूबर अच्छा है। सामान्य कार्यों के लिए पूरा सप्ताह ठीक है। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव का रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का दूध से अभिषेक करवाएं। स्वयं या किसी अच्छे ब्राह्मण से शिव तांडव स्त्रोत का 108 बार पाठ करवाएं।

शुभ दिन — शुक्रवार

वृश्चिक राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
वृश्चिक राशि के जातकों के कुंडली के गोचर में इस सप्ताह धन प्राप्ति योग है। इसकी वजह से आपको इस सप्ताह धन की अच्छी प्राप्ति होगी। खर्चे में कमी आएगी। इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए भाग्य पर नहीं। इस सप्ताह आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपके शत्रु इस सप्ताह समाप्त हो सकते हैं। मगर इसके लिए आपको अत्यधिक प्रयास करना पड़ेगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। आपको इस सप्ताह अपने बच्चों से कम उम्मीद करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 अक्टूबर अत्यंत उत्तम एवं लाभदायक हैं। यह पूरा सप्ताह आपके लिए ठीक—ठाक है। कैरियर में भी आपको प्रोत्साहन मिलेगा।

Advertisment

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

शुभ दिन — रविवार

धनु राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
इस सप्ताह आपको अपने कार्य क्षेत्र में अत्यंत उत्साह का माहौल मिलेगा। अधिकारी आप की निरंतर मदद करेंगे। आपके खर्चे इस सप्ताह बढ़ेंगे। खर्चों पर आपको नियंत्रण करना चाहिए। आपके पेट में परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 अक्टूबर उत्तम और शुभ है। 11 तारीख को आपकी कुंडली में नीच भंग राज योग बन रहा है। यह तारीख भी आपके लिए अच्छा रहना चाहिए। प्रेम संबंधों में आपको धैर्य से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना दे।

शुभ दिन — मंगलवार

मकर राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आपको अपने कार्यालय में मान सम्मान मिलेगा। शासकीय कार्यालयों में आपके कार्य इस सप्ताह आसानी से होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। संतान से आपको कम मदद मिलेगी। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 अक्टूबर श्रेष्ठ है। आपको रिस्क वाले काम 14 और 15 अक्टूबर को ही करना चाहिए। 12 और 13 अक्टूबर को आपको सावधानी से कार्य करना चाहिए। भाग्य सप्ताह आपका ठीक-ठाक साथ देगा।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

Advertisment

शुभ दिन — शुक्रवार

कुंभ राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा हल्का रहने वाला है। कार्यालय में कुछ आपको बेहतर प्राप्त हो सकता है। आपके लोकप्रियता में इस सप्ताह थोड़ी कमी आ सकती है। आपको इस सप्ताह बड़े सावधानी के साथ कार्य करना चाहिए। कार्यों की अधिकता के कारण का परिवार भी आपसे थोड़ा रुष्ट हो सकता है। इस सप्ताह 16 और 17 अक्टूबर आपके लिए अच्छे हैं। 14 और 15 अक्टूबर को आपको बड़े सावधानी के साथ कार्य करना चाहिए।

उपाय — आपको चाहिए क्या आप इस सप्ताह शुक्रवार को गरीबों के बीच चावल का दान दे।

शुभ दिन — शनिवार

मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक राशिफल।
मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यालय में विरोधी आपके प्रति सक्रिय रहेंगे। अपने विरोधियों से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके व्यापार में उन्नति होगी। आपके विरोधी ज्यादा सक्रिय न होने पाए इसके लिए आपके पास सावधानी ही एकमात्र उपाय है। इस सप्ताह आपके पास थोड़ा बहुत धन आएगा। इस सप्ताह आपको भाग्य से ज्यादा परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। लंबी यात्रा का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 अक्टूबर शुभ और श्रेष्ठ है। 16 और 17 अक्टूबर को आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए।

उपाय — आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह बृहस्पतिवार का व्रत रखें। राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

शुभ दिन — मंगलवार

pandit anil kumar panday

Weekly Horoscope 11 to 17 Oct 2021 : vrashchik rashi ka saptahik rashifal vrash rashi saptahik ka rashifal tula rashi ka saptahik rashifal singh rashi ka saptahik rashifal mp news hindi mithun rashi ka saptahik rashifal mesh rashi ka saptahik rashifal meen rashi ka saptahik rashifal makar rashi ka saptahik rashifal kumbh rashi ka saptahikrashifal kark rashi ka saptahik rashifal kanya rashi ka saptahik rashifal Hindi News Channel MP dhanu rashi ka saptahik rashifal bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें