Advertisment

Weekly Horoscope 2024: मेष को मिलेगा इंक्रीमेंट, ​मिथुन की कार्यालय में अधिकारी से हो सकती है अनबन, कैसा बीतेगा आपका सप्ताह

Weekly Horoscope 2024: मेष को मिलेगा इंक्रीमेंट, ​मिथुन की अधिकारी से हो सकती है अनबन, कैसा बीतेगा आपका सप्ताह, पढ़ें Saptahik Rashifal

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 2024: मेष को मिलेगा इंक्रीमेंट, ​मिथुन की कार्यालय में अधिकारी से हो सकती है अनबन, कैसा बीतेगा आपका सप्ताह

Weekly Horoscope 2024: 11 मार्च से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस सप्ताह सूर्य अपनी राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करता है तो खरमास मास लग जाएगा। इस सप्ताह मेष राशि को इंक्रीमेंट के योग बनते दिख रहे हैं। मिथुन राशि के जातकों की कार्यालय में अधिकारी से अनबन हो सकती है।

Advertisment

11 से 17 मार्च 2024 यानी विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के फाल्गुन शुक्ल पक्ष की परिवा से फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) आपका कैसा बीतेगा। जानते हैं पंडित अनिल पांडे से।

   इस सप्ताह कौन-कौन से ग्रह बदलेंगे चाल (Weekly Grah Gochar) 

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। 12 मार्च को 12:30 रात से मेष राशि में प्रवेश करेगा।

14 मार्च को 3:57 रात से वृष राशि का हो जाएगा। इसी प्रकार चंद्रमा 17 मार्च को 9:12 दिन के समय गोचर करते हुए मिथुन राशि में पहुंचेगा।

Advertisment

Weekly Grah Gochar

   साप्ताहिक ग्रह गोचर

इस पूरे सप्ताह बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, शनि और शुक्र कुंभ राशि में रहेंगे। सूर्य प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेगा इसके 14 को 3:12 दिन से मीन राशि का हो जाएगा। मंगल प्रारंभ में मकर राशि में रहेगा तथा 15 तारीख को 5:50 शाम कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। राहु पूरे सप्ताह मीन राशि में वक्री होकर भ्रमण करेगा।

   इस सप्ताह के मुहूर्त (Weekly Muhurat) 

विवाह मुहूर्त:  इस सप्ताह 11 और 12 मार्च को विवाह का मुहूर्त है।

मुंडन का मुहूर्त: मुंडन का मुहूर्त 12 तारीख को है।

उपनयन: अन्नप्राशन मुहूर्त: उपनयन और अन्नप्राशन का मुहूर्त 13 तारीख को है।

नामकरण मुहूर्त: नामकरण का मुहूर्त 11 और 13 तारीख को है।

गृह प्रवेश मुहूर्त: इस सप्ताह गृह प्रवेश का कोई मुहूर्त नहीं है।

मुहूर्त व्यापार: व्यापार का मुहूर्त 13 और 17 तारीख को है।

   इस सप्ताह कब है पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) 

इस सप्ताह 16 मार्च को सूर्योदय से रात के 9:07 तक सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग है। पुष्य नक्षत्र 19 तारीख को 11:03 रात से 20 तारीख को 12:41 रात तक है।

Advertisment

   मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (Weekly Horoscope 2024) ठीक-ठाक है। इस सप्ताह उनके राशि में 13 और 14 तारीख को गज केसरी योग बन रहा है। यह योग अत्यंत उत्तम होता है। इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है।

एक भाई को छोड़कर बाकी सभी भाई बहनों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। संतान से आपको सामान्य रूप से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य गति से चलेगी। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

अगर आपके प्रमोशन का समय चल रहा है तो प्रमोशन भी हो सकता है।

mesh-rashifal

इस सप्ताह (Weekly Horoscope 2024) आपके लिए 13 और 14 तारीख लाभदायक है। 13 और 14 तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने का योग है। 15 और 16 तारीख को आपके पास धन आ सकता है। 11 और 12 तारीख को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक ही करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप आदित्य हृदय स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Advertisment

   वृष राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। धन आने के मार्ग में कुछ बाधा हैं अगर आप अधिकारियों कर्मचारी हैं तो आपकी स्थित कार्यालय में ठीक रहेगी। खर्चे के कई योग बनेंगे।

भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकता है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

vrish-rashifal

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 मार्च उत्तम है। 17 मार्च को आपके पास थोड़ा बहुत धन आ सकता है। 15 और 16 मार्च को आप जो भी कार्य करेंगे सभी कार्यों में आप सफल रहेंगे। 13 और 14 मार्च को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

    मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

धन के आने की गति सामान्य ही रहेगी। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है।

कार्यालय में आपको अपने अधिकारी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। परंतु अगर आप ध्यान देंगे, तो यह तकलीफ 14 तारीख के बाद समाप्त हो जाएगी।

mithun-rashifal

इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 17 मार्च शुभ फलदायक है। 15 और 16 मार्च को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

   कर्क राशि

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए उत्तम है। आपके लिए भी ठीक-ठाक है। आपको ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की बीमारी हो सकती है।

भाग्य आपका साथ देगा। 14 तारीख के बाद भाग्य आपका विशेष रूप से साथ देगा। दुर्घटनाओं से सावधान रहें।

कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ आपका संबंध जैसा था वैसा ही रहेगा।

kark-rashifal

13 और 14 तारीख आपके लिए विशेष रूप से अच्छी है। इस दिन आपकी कुंडली के गोचर में गजकेसरी योग भी बन रहा है। इसके अलावा बुधादित्य योग भी है। इस सप्ताह आपको 17 तारीख को सावधान रहकर के ही कोई कार्य करना चाहिए। 15 या 16 तारीख को आपके पास धन भी आ सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

    सिंह राशि
अविवाहित जातकों के लिए यह अत्यंत अच्छा समय है। विवाह के बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर हो सकता है।

भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके सभी शत्रु परास्त हो जाएंगे। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है।

भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी।

singh-rashifal

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 मार्च फलदायक है। 16 और 17 मार्च को आप द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। 11 और 12 मार्च को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

    कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के संतान के लिए यह सप्ताह (Weekly Horoscope 2024) उत्तम है। संतान की कई कामनाओं की पूर्ति हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी।

आपका व्यापार इस सप्ताह ठीक चलेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। इस बात की पूरी संभावना है कि आप दुर्घटनाओं से बार-बार बचें।

kanya-rashifal

इस सप्ताह आपके लिए 11 ,12 और 17 मार्च अनुकूल तथा लाभदायक है। 13 और 14 मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए। 15 और 16 मार्च को भाग्य आपकी विशेष रूप से मदद कर सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

   तुला राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको पेट की कोई समस्या हो सकती है।

जनता में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है।

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपकी संतान आपका पूरा सहयोग करेगी। छात्रों की पढ़ाई भी उत्तम चलेगी।

tula-rashifal

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 मार्च उत्तम और लाभकारी है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

   वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके संतान की उन्नति हो सकती है। संतान से आपको काफी सहयोग मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। परंतु इसमें कुछ बाधा भी है।

आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।

भाग्य से आपको कोई खास मदद नहीं मिल पाएगी। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

vrishchik-rashifal

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 मार्च किसी भी कार्य को करने के लिए पूर्णतया उपयुक्त हैं। 15 और 16 मार्च को आप द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गरीब व्यक्तियों के बीच में मसूर की दाल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

   धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। आपके पिताजी का भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ खट्टे मीठे संबंध रहेंगे। धन आने का योग है। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है।

dhanu-rashifal

इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 17 मार्च किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं।15 और 16 मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गरीबों के बीच में चावल उड़द और तेल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

   मकर राशि

इस सप्ताह (Saptahik Rashifal 11-17 March 2024) आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके सुख समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छोटे-मोटे दुर्घटनाओं से आप आराम से बच जाएंगे। आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है। धन आने का भी योग है।

भाई बहनों के साथ आपके संबंधों में तनाव आ सकता है। भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा। आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी सी परेशानी है।

makar-rashifal

इस सप्ताह (Weekly Horoscope 2024) आपके लिए 13 और 14 मार्च लाभदायक है। 17 मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

   कुंभ राशि
कुंभ राशि जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ठीक-ठाक है। कचहरी के कार्यों में आपको विजय प्राप्त होगी। धन आने में कुछ बाधा है। परंतु धन आ सकता है।

भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है।

भाग्य थोड़ा कम साथ देगा। आपको अपने पुरुषार्थ पर ज्यादा भरोसा करना होगा।

kumbh-rashifal

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख फलदायक है। 15 और 16 तारीख को आप द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

  मीन राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में उन्नति होगी। आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।

आपके संतान को परेशानी हो सकती है। छात्रों की बधाई में बाधा पड़ सकती है।

इस सप्ताह अगर आप चाहते हैं कि आपके शत्रु परास्त हो जाए तो आपको थोड़ा सा प्रयास करना पड़ेगा और आपके शत्रु पूर्णतया परास्त हो जाएंगे।

meen-rashifal

इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 17 मार्च उत्तम है। 11, 12 और 17 मार्च को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। 15 और 16 को आपका अपने भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार और रविवार है।

यह भी पढ़ें:

Lizard on Body: शरीर पर छिपकली का गिरना क्या संकेत देता है, शगुन शास्त्र के अनुसार इस अंग पर गिरना होता है शुभ

Vastu Tips: दौलत से घर भर देती हैं ये तीन मूर्तियां, वास्तु के अनुसार जरूर लाएं घर

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें