Advertisment

Weekly Horoscope: सिंह को प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा योग, कन्या को 10-15-16 Nov है शुभ, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 10-16 Nov 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: सिंह को प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा योग, कन्या को 10-15-16 क्यों है शुभ, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-10-16-nov-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope: सिंह को प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा योग, कन्या को 10-15-16 Nov है शुभ, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 10-16 Nov 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: सोमवार 10 नवंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस दिन कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि रहेगी। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। फलित ज्योतिष की किताबें

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि सितंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस सप्ताह 10 से 16 सितंबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।

साथ ही जानेंगे कि इस सप्ताह आपके लिए ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Upay) क्या हैं।

चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार 10 से 16 नवंबर 2025 धनु, मकर, कुंभ, मीन के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में आपके लिए क्या खास है। पढ़ें वीकली भविष्यफल (Next Weekly Horoscope)।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपके प्रयास सफल हो सकते हैं । इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा योग है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध नॉर्मल रहेंगे। दुर्घटनाओं से आपको बचने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको गलत रास्ते से धन लेते समय सावधान रहना चाहिए। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 नवंबर कार्यों को करने के लिए लाभकारी हैं। 11 और 12 नवंबर को आपको कार्यों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। धन प्राप्त करने हेतु आपको पूर्ण प्रयास करना चाहिए। आपके व्यापार के लाभ में वृद्धि होगी। परंतु यह वृद्धि भाग्य के कारण न होकर आपके परिश्रम के कारण होगी। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से बातचीत करने में संयम बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 10, 15 और 16 नवंबर शुभ हैं। आपको चाहिए कि आप अपने कार्यों का निपटारा इन तारीखों में अवश्य कर लें।

13 और 14 नवंबर आपके लिए कम ठीक है। 13 और 14 नवंबर को कोई भी कार्य करने के पहले आपको पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। आपके बहुत सारे कार्य आपके आत्मविश्वास के कारण पूर्ण हो सकते हैं। इस समय नए-नए संबंध भी आप बना सकते हैं। धन आने का ठीक-ठाक योग है। व्यापार में लाभ हो सकता है। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए। आपके सहयोगी आपके साथ इस सप्ताह कम सहयोग करेंगे। आपको अपने संतान का सहयोग भी प्राप्त नहीं हो पाएगा। आप के शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर कार्यों को करने हेतु लाभकारी है। 15 और 16 नवंबर को आपको पूरी सावधानी से कार्यों को करना चाहिए। अगर आपके सावधानी में कोई कमी रहेगी तो कार्य नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

आपको इस सप्ताह भाग्य से कुछ मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में आप सफल रहेंगे। आपके कचहरी के जो भी कार्य पेंडिंग हैं उनको इस सप्ताह करने का कष्ट करें। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । संतान का स्वास्थ्य भी थोड़ा बहुत खराब हो सकता है। आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 नवंबर अच्छे हैं। 10 नवंबर को आपको सतर्क रहना चाहिए।‌‌ इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

weekly lucky-unlucky-date-day singh kanya tula vrashchik love-career-saptahik-rashifal -mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news weekly-horoscope 10-16 nov 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें