Advertisment

Weekly Horoscope 2025: मेष वाले कचहरी के काम में न लें रिस्क, वृष के शत्रु होंगे परास्त, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 10-16 Nov 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Rashifal: मेष वाले कचहरी के काम में न लें रिस्क, वृष के शत्रु होंगे परास्त, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल weekly-horoscope-10-16-nov-2025-mesh-vrash-mithun-kark-love-career-saptahik-rashifal-lucky-unlucky-date-day-mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar-effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 10-16 Nov 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal

Weekly Horoscope 10-16 Nov 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal

Weekly Horoscope 10-16 Nov 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Rashifal: सोमवार 10 नवंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस दिन कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि रहेगी। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि सितंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। इस सप्ताह 10 से 16 सितंबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी।

साथ ही जानेंगे कि इस सप्ताह आपके लिए ज्योतिषीय उपाय (Jyotish Upay) क्या हैं।

चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार 10 से 16 नवंबर 2025 मेष, वृष, मिथुन, कर्क  के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में आपके लिए क्या खास है। पढ़ें वीकली भविष्यफल (Next Weekly Horoscope)।

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

अगर आप अविवाहित हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा है। विवाह हेतु नए-नए प्रस्ताव आएंगे। इसके अलावा अगर आप नए संबंध बनाना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह सप्ताह उचित है। सूर्य सप्तम भाव में बैठा हुआ है तथा नीच भंग राजयोग बना रहा है। इसके कारण व्यापार में भी आपको लाभ हो सकता है। आपका आत्म विश्वास बढ़ा रहेगा और इसी आत्मविश्वास की वजह से आप बहुत सारे कार्य आसानी से निपटा सकते हैं।

दुर्घटनाओं से आपको कोई नुकसान नहीं होगा अर्थात आपको पर कोई विशेष चोट नहीं आएगी। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। कचहरी के कार्यों में कोई रिस्क मत लीजिएगा। नई प्रॉपर्टी लेने के अवसर बन सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर कार्यों को करने हेतु उचित है। आपको सलाह दी जाती है कि आप 15 और 16 नवंबर को कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानियां बरत लें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं का आसानी से विनाश कर सकते हैं। आपके थोड़े से परिश्रम से आपके शत्रु गायब हो जाएंगे। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है। व्यापार में लाभ होगा। धन सामान्य गति से ही आएगा। लाभ की मात्रा में कमी रहेगी। कार्यालय में आप का कार्य सामान्य गति से चलेगा । भाग्य से आपको थोड़ा बहुत लाभ मिल सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 नवंबर कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आप थोड़ा परिश्रम करें जिससे आपके पास अधिक से अधिक धन आ सके। इस सप्ताह आपके परिवार का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। आपके कार्य आपके परिश्रम से हो सकते हैं। आपकी संतान को उन्नति प्राप्त हो सकती है। संतान का आपको बहुत अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम गति से चलेगी। आपकी कुंडली के गोचर में इस सप्ताह शत्रुहंता योग बन रहा है। जिसके कारण आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे।

इस सप्ताह आपके लिए 10 और 15 तथा 16 नवंबर कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। 11 और 12 नवंबर को आपके पास धन आने की उम्मीद ज्यादा है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास ठीक रहेगा। आपको विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपका व्यापार ठीक रहेगा। अगर आप कार्यालय में कार्य करते हैं तो इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत के कारण कुछ अच्छा प्राप्त हो सकता है। धन के आने की गति सामान्य रहेगी। आपको किसी भी कार्य को करने के लिए परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक हैं। 10 नवंबर को आपको कोई भी कार्य पूर्ण सतर्कता पूर्वक करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर के पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope: सिंह को प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा योग, कन्या को 10-15-16 Nov है शुभ, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

weekly lucky-unlucky-date-day mesh vrash mithun kark-love-career-saptahik-rashifal effect-jyotish-upay-astrology-hindi-news weekly-horoscope 10-16 nov 2025 weekly -mangal-shukra-vakri-shani-grah-gochar-
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें