Advertisment

Weekly Horoscope: धनु को क्यों रहना है सावधान! लाल मसूर की दाल किसके बनाएगी काम, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या हैं संकेत

Weekly Horoscope 10-16 March 2025: धनु को क्यों रहना है सावधान! लाल मसूर की दाल किसके बनाएगी काम, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या हैं संकेत dhanu makar kumbh meen saptahik rashifal lucky unlucky date day upay hindi news

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope- 10-16 March 2025 dhanu makar kumbh meen rashi saptahik rashifal

Weekly-Horoscope- 10-16 March 2025 dhanu makar kumbh meen rashi saptahik rashifal

Weekly Horoscope 10-16 March 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार ग्रहों की चाल आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए खास होगी। धनु राशि वाले 15 और 16 मार्च को काम करने से लाभ कमाएंगे।

Advertisment

तो वहीं मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास होगा जानते हैं ज्योतिषार्य पंडित अनिल पांडे से कि 10 से 16 मार्च 2025 के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) में किसके लिए क्या खास रहेगा।

धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Dhanu, Makar, Kumbh, Meen) 

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार के बाकी सदस्यों के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आ सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके पास थोड़ा बहुत धन आ सकता है।

Advertisment

साप्ताहिक लकी-अनलकी डेट

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 मार्च को काम के लिए अनुकूल है। 10 और 11 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल  (Makar Rashi Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपका और आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से थोड़ी बहुत ही मदद मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकता है। धन आने के मार्ग में थोड़ी दिक्कत है।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 10 और 11 मार्च कार्यों को करने के लिए शुभ है।

12, 13 और 14 मार्च को आपको सावधान होकर ही कार्य करना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Rashi Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपके पिताजी और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आप धन आने की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपने संतान से इस सप्ताह कम सहयोग प्राप्त होगा।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख कार्यों को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें।

Advertisment

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Meen Rashi Saptahik Rashifal) 

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ठीक है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। भाई भाइयों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। भाग्य आपका साथ देगा।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। 12, 13 और 14 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल

धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

weekly Horoscope jyotish upay Astrology Hindi News weekly horoscope 2025 weekly-horoscope-10-16 march-2025 dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-saptahik-rashifal 2025 saptahik lucky-unlucky-date-day
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें