Advertisment

Weekly Horoscope 2025: सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए कैसा होगा आने वाला सप्ताह, पढ़ें शुभ-अशुभ तारीखें और उपाय

Weekly Horoscope 2025: सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए कैसा होगा आने वाला सप्ताह, पढ़ें शुभ-अशुभ तारीखें और उपाय weekly-horoscope-10-16-feb-2025-singh-kanya-tula-vrashchik-lucky-date-day-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope- 10-16 March-2025-sing-kanya-tula-vrashchik rashi saptahik-rashifal

Weekly-Horoscope- 10-16 March-2025-sing-kanya-tula-vrashchik rashi saptahik-rashifal

Weekly Horoscope 10-16 Feb 2025: नया सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों में से सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए बेहद खास रहने वाला है।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार इस सप्ताह ग्रहों की चाल में प्रेम संबंधों के लिहाज से खास रहने वाला है।

चलिए जानते हैं इस बार के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 2025)  में इन चार राशियों के लिए शुभ-अशुभ तारीखें (Lucky Date) , शुभ दिन (Lucky Day) और उपाय (Upay) क्या हैं।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल (Singh, Kanya, Tula Vrashchik Weekly Horoscope) 

Advertisment

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के पेट में थोड़ी समस्या हो सकती है। आपके जीवनसाथी का व्यवसाय उत्तम चलेगा। जीवनसाथी को मानसिक तनाव संभव है।

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 10, 11 और 12 फरवरी को आपको कोई कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए।

मामूली धन आने का योग है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Advertisment

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के कई प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है। भाग्य आपका सामान्य रूप से साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपके शत्रु इस सप्ताह आपका विरोध कर सकते हैं।

इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 फरवरी शुभ फलदायक है। 13 और 14 फरवरी को आपको सावधान रहना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका और आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिश्रम करने पर आपको निरंतर सफलताएं मिलेंगी। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिस्क नहीं लेना चाहिए।

Advertisment

इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 फरवरी कार्यों को करने के लिए फलदायक है। 15 और 16 फरवरी को आपको कार्यों को करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने संतान से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। सूर्य को शत्रु भाव में होने के कारण आपके माताजी को मानसिक कष्ट हो सकता है। इसके अलावा इस सप्ताह आपको अपने सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 फरवरी परिणाम दायक हैं।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2025: शुक्र की चाल मेष, वृष को कराएगी धन लाभ, मि​थुन पर दिखेगा मंगल का असर

Tula Rashi kanya rashi Singh Rashi weekly horoscope 2025 weekly horoscope 10-16 feb 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें