Advertisment

Weekly Horoscope 1-7 May 2023: 7 मई का दिन मेष राशि वालों के लिए है खतरनाक, इस सप्ताह क्या कहती है आपकी राशि

Weekly Horoscope 1-7 May 2023 मेष का सूर्य और गुरू इस बार कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। आपको बता दें शनिवार को गुरू अस्त हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे के अनुसार आपके तारे इस सप्ताह आपके लिए क्या खास लेकर आने वाले हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 1-7 May 2023: 7 मई का दिन मेष राशि वालों के लिए है खतरनाक, इस सप्ताह क्या कहती है आपकी राशि

नई दिल्ली। Weekly Horoscope 1-7 May 2023 मेष का सूर्य और गुरू इस बार कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। आपको बता दें शनिवार को गुरू अस्त हो गए हैं। जिसके बाद अब एक बार फिर शुभ काम शुरू होने वाले हैं। इसी ​के साथ ये राशियों पर भी असर डालेंगे। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे (8959594400) के अनुसार आपके तारे इस सप्ताह आपके लिए क्या खास लेकर आने वाले हैं।

Advertisment

MP Board 10th-12th Result 2023: तारीखों का ऐलान! इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

इस सप्ताह ग्रहों की चाल — Weekly Horoscope 1-7 May 2023
इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। इसके उपरांत कन्या और तुला से गोचर करता हुआ 6 तारीख को 3:38 दिन से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
इस पूरे सप्ताह सूर्य और गुरु मेष राशि में रहेंगे। बुध और राहु मेष राशि में वक्री रहेंगे। मंगल मिथुन राशि में रहेगा। शनि कुंभ राशि में विचरण करेगा। शुक्र प्रारंभ में वृष राशि में रहेंगे तथा 2 मई के 9:34 दिन से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगें।

Mangal Gochar 2023: सावधान! अपनी नीच राशि में प्रवेश कर मंगल मचाएंगे उत्पाद, इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल

Advertisment

विभिन्न राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 1-7 May 2023

मेष राशि Mesh Rashi 
इस सप्ताह आपका अपने बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेगा। भाइयों के साथ थोड़ा सा विवाद होगा। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ नहीं देगा। आपको थोड़ा मानसिक क्लेश हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लगातार कार्यों में आपको उलझना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 मई परिणाम दायक हैं। 7 मई को आपकी कुंडली के गोचर में चंद्रमा की नीच राशि में होने के कारण नीच भंग राज योग बन रहा है। जिसके कारण आप दुर्घटनाओं से बचेंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन किसी विद्वान ब्राह्मण से भगवान शिव का अभिषेक करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Found Money On Road : रास्ते में गिरे मिले पैसे, उठाना चाहिए या नहीं, क्या कहता है शास्त्र

वृष राशि Vrash Rashi 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अर्थात जैसा पहले से चल रहा है वैसा ही रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन आने की उम्मीद है। आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ दे सकता है। संतान से कोई विशेष सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए एक मई सफलता दायक है। 4, 5, 6 और 7 मई को आपको सावधान रहना चाहिए। 6 और 7 मई को आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को व्रत रखें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Advertisment

Shani Inauspicious Sign: ये संकेत बताते हैं कि आपका शनि है भारी, ध्यान नहीं दिया तो हो सकता है सर्वनाश!

मिथुन राशि Mithun Rashi 
अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी सी खराबी आएगी। धन आने में कुछ बाधाएं हैं। जिनको आप को दूर करना चाहिए। भाग्य सामान्य है। आपको अपने संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 मई उत्तम फलदायक है। 7 मई को आपको अपने कुछ शत्रुओं से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप बीमार हैं तो 7 मई को आपका स्वास्थ्य ठीक हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान करने के उपरांत भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Panchak 2023: मई में इस दिन से लगेंगे चोर पंचक, जानें क्या होते हैं

कर्क राशि Kark Rashi 
इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी को कुछ क्षेत्रों में सफलता भी मिल सकती है। कार्यालय में आपको इस सप्ताह तनाव रह सकता है। भाग्य से मामूली सहयोग प्राप्त होगा। पिताजी को मानसिक बीमारी हो सकती है। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 मई उत्तम फलदायक हैं। 6 और 7 मई को आपके संतान को कष्ट हो सकता है। अगर आप छात्र हैं तो 6 और 7 मई को आपकी पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पूरे सप्ताह पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Advertisment

IPS Transfer List 2023: MP में 7 IPS अफसरों के तबादले, गृह विभाग के आदेश जारी, देखें लिस्ट

सिंह राशि Singh Rashi 
आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपका भाग्य इस सप्ताह कभी साथ देगा और कभी नहीं देगा। धन आ सकता है। संतान से थोड़ा कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 मई उत्तम लाभप्रद हैं। 7 मई को आपके सुख में कमी आएगी। माता जी को भी साथ मई को कुछ परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

MP Board 10th-12th Result 2023: तारीखों का ऐलान! इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

कन्या राशि Kanya Rashi 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप रात में गाड़ी बिल्कुल न चलाएं अन्यथा भ्रम के कारण दुर्घटना हो सकती है। आपके शत्रु इस सप्ताह थोड़ा दबे रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 मई लाभदायक है। 1 मई को आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि Tula Rashi 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। भाग्य से कभी मदद मिलेगी और कभी नहीं मिलेगी। धन आने का कोई बहुत अच्छा योग नहीं है। आपके जीवन साथी को मानसिक परेशानी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। भाइयों के साथ संबंध बना रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 तारीख अच्छी हैं। 6 के दोपहर के बाद से समय में थोड़ी गिरावट आएगी। 2 और 3 तारीख को आपको संभल कर कार्य करना चाहिए। 6 या 7 तारीख को आपको धन हानि हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि Vishchik Rashi
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। छोटे-मोटे दुर्घटना का योग है। वाहन चलाते समय या अन्य समय सावधान रहें। कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। कार्यालय में सावधान रहकर ही कार्य करें। इस सप्ताह आपके लिए 1 मई उत्तम और शुभ फलदायक है। चार पांच और 6 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 7 तारीख को आपके स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पूरे सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

धनु राशि Dhanu Rashi 
अगर आप अविवाहित हैं और विवाह के योग्य हैं, तो विवाह की उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में भी अच्छी प्रगति हो सकती है। धन प्राप्ति की उम्मीद है। पढ़ाई का बोझ आप पर भारी पड़ेगा। आपके पुत्र को मानसिक क्लेश हो सकता है। आप के संतान द्वारा आपको सहयोग किए जाने की इच्छा के बावजूद आपको सहयोग प्राप्त होने में परेशानी जाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 मई उत्तम और लाभप्रद है। 6 और 7 मई को आपको कचहरी के कार्यों में लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि Makar Rashi 
इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके शत्रु आप से पराजित हो सकते हैं। धन प्राप्त हो सकता है। माताजी का स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। वे मानसिक रूप से तनाव में रह सकती हैं। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 मई तथा 6 मई के दोपहर तक का समय सफलता दायक है। 6 मई के दोपहर के बाद से तथा 7 मई को धन हानि हो सकती है। 1 मई को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गौ माता को घर की बनी पहली रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि Kumbh Rashi 
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में तकलीफ हो सकती है। लंबी यात्रा का योग है। संतान से थोड़ा बहुत सुख मिलेगा। किंतु एक संतान आपको सुख नहीं देगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 1 मई उत्तम और लाभप्रद है। 2 और 3 मई को आपको सचेत रहना चाहिए। 6 मई के दोपहर के बाद से तथा 7 मई को आपको अपने अधिकारियों से कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि Meen Rashi
इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको शत्रुओं से बाधा हो सकती है। आपके सुख में थोड़ी परेशानी आ सकती है। माता जी को खून संबंधी कोई रोग हो सकता है। धन आएगा परंतु उसमें कुछ बाधा भी है। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 मई लाभदायक हैं। 1 मई तथा चार ,पांच और 6 मई के दोपहर तक का समय परिणाम मूलक नहीं है। कोई भी कार्य करते समय आपको सावधान रहना चाहिए। छह के दोपहर के बाद से तथा 7 तारीख को आपका भाग्य आपकी मदद करेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति का उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

Weekly Horoscope 1-7 May 2023

Shani Inauspicious Sign: ये संकेत बताते हैं कि आपका शनि है भारी, ध्यान नहीं दिया तो हो सकता है सर्वनाश!

anil kumar 2

MP Breaking News Religion Aaj ka rashifal saptahik rashifal 2023 Weekly Horoscope 1-7 May 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें