Advertisment

Weekly Horoscope 1-7 July 2024: वृष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि को होगी धन प्राप्ति, इन लोगों के लिए खास होगा नया सप्ताह

Weekly Horoscope 1-7 July 2024: वृष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि को होगी धन प्राप्ति, इन लोगों के लिए खास होगा नया सप्ताह Taurus, Gemini, Leo and Aquarius will get money know your daily horoscope jyotish astrology hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 1-7 July 2024: वृष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि को होगी धन प्राप्ति, इन लोगों के लिए खास होगा नया सप्ताह

Weekly Horoscope 1-7 July 2024: 1 जुलाई सोमवार (Monday) से नए सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। हर दिन किसी न किसी के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आता है। ऐसे में यदि आप भी जानना चाह​ते हैं कि 1 से 7 जुलाई तक का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है।

Advertisment

चलिए साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 2024) में जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों को 1 जुलाई से 7 जुलाई 2024 तक के दिन कैसे बीतेंगे।

1 जुलाई से 7 जुलाई 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी से आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 2024) के बारे में जानते हैं पंडित अनिल पांडे से।

सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो सकती है। धन प्राप्त करने के लिए इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ नहीं होगा।
व्यापार में उन्नति होगी।

Advertisment

सप्ताह के शुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 1 जुलाई और 7 जुलाई किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। धन आने के कई संयोग बनेंगे। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध में खटास आ सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपके शत्रु इस सप्ताह आपसे परेशान रहेंगे। कार्यालय में आपको थोड़ी तकलीफ हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए दो तीन और 4 जुलाई अच्छे हैं। इन तारीखों में आपके सभी कार्य संपन्न हो जाएंगे। 1 जुलाई को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में उनके सामने बैठकर कम से कम पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Advertisment

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। धन भी आ सकता है। भाग्य के भरोसे कोई कार्य न करें। कार्यालय में वाद विवाद से बचें। इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी। पेट में पीड़ा हो सकती है।

सप्ताह की शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 जुलाई उत्तम है। दो-तीन और 4 जुलाई को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। भाग्य से कोई मदद प्राप्त नहीं होगी। आपके स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है परंतु आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेष धन आने का योग नहीं है।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए एक और 7 जुलाई अनुकूल हैं। दो-तीन और 4 जुलाई को आपके पास कुछ धन आ सकता है। 5 और 6 जुलाई को कोई भी कार्य करने में आपको बहुत सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। कचहरी के कार्यों में रिस्क न लें। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। धन आने का योग है।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपको व्यापार पर ध्यान देना चाहिए। दो तीन और चार तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे सभी कार्यों में आप सफल होंगे। 7 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कार्यालय में आपका समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके हर प्रस्ताव को मान्यता मिलेगी। इस सप्ताह भाग्य से आपको सामान्य मदद प्राप्त होगी। धन आने में बाधा है। इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से बचेंगे। माता और पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। दो-तीन और चार तारीख को आपका भाग्य आपकी मदद कर सकता है। 1 जुलाई को आपको कोई भी कार्य सचेत रहकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति में खराबी आ सकती है। आपके संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए एक और 7 जुलाई फलदायक हैं। एक और 7 जुलाई को आपके अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। दो-तीन और 4 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी। संतान को कष्ट हो सकता है। आपके शत्रु पराजित होंगे। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। विशेष धन आने की उम्मीद नहीं है।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए दो-तीन और चार तारीख सफलता दायक है। दो ,तीन और चार को आपके सभी कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा ठीक-ठाक रहेगी। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। सावधान रहें। आपके पेट में कष्ट हो सकता है। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। संतान का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों से आपका टकराव हो सकता है।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 जुलाई लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके सुख में वृद्धि होगी। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। धन प्राप्त होने में बाधा आएगी।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए एक और 7 जुलाई लाभदायक हैं। 5 और 6 जुलाई को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम कर पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह भाई बहनों से आपके संबंध उत्तम रहेंगे। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। धन की प्राप्ति होगी। आपके कमर या गरदन में दर्द हो सकता है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। शत्रु आपके लिए धर्म और धन प्राप्ति के मार्ग में बाधक होंगे।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए दो-तीन और चार जुलाई शुभ है। इस सप्ताह आपको 7 जुलाई को सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके सुख में भी वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। मामूली धन आने का योग है। माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको भी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। संतान को इस सप्ताह कुछ परेशानी हो सकती है।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 तारीख उत्तम है।‌‌ सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रति-दिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें:

 Shani Vakri 2024: चार दिन बाद शनि की फिरकी, 4 नवंबर तक वक्री शनि चलेंगे उल्टी चाल, 126 दिन का समय इन पर पड़ेगा भारी

Budh Gochar 2024: 30 जून को बुध करेंगे कर्क रााशि में प्रवेश, किसे शुभ-किसे अशुभ, जानें बुध के उपाय

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें