UP Weather Update: प्रदेश में आज साफ रहेगा मौसम, 22 जनवरी से पश्चिमी एरिया में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा

up weather update. 5 jan. 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम उतार-चढ़ाव जारी है। बीते दो दिनों में प्रदेश में ठंड के साथ साथ कोहरे का असर कम दिखाई दिया है। दिन में धूप भी खिली है। जिसके चलते तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार आज बुधवार 21 जनवरी को भी आसमान साफ रहेगा। तो वहीं कल गुरुवार यानी 22 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जिसमें पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। 

21 जनवरी का शुष्क रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार यूपी के दोनों पश्चिमी और पूर्वी संभागों में 21 जनवरी को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।। बाकी सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। घने कोहरे या कोल्ड डे का अलर्ट नहीं है। आपको बता दें प्रदेश के अधिकतर जिले ग्रीन जोन में हैं। 

लखनऊ तक कैसे रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में बीते दो दिनों से कोहरा का असर कम हुआ है। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। हालांकि ये सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। 

22 जनवरी कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में बादलों का डेरा रहेगा। जिसके चलते एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। इसके अलावा 22 जनवरी को नोएडा-गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 

इतनी रफ्तार से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग ने 23 जनवरी को गरज चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका जताई है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। 

किसान रहें सावधान 

मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह से किसानों की रबी की फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है। जिसके चलते खेतों में नमी आ सकती है। 

तापमान में आएगी गिरावट

बारिश के प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो दिन बाद तापमान में फिर से 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। 

यह भी पढ़ें: MP Weather: MP में 23-24 जनवरी गिरेगा मावठा, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, जनवरी के आखिरी में ठंड तेज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article