/bansal-news/media/media_files/2025/11/26/december-bank-holidays-list-2025-11-26-17-43-08.png)
December Bank Holidays List: दिसंबर 2025 शुरू होने से पहले ही बैंक से जुड़े काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। आरबीआई (RBI) और राज्य सरकारों द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार इस महीने देश के कई राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में नया अकाउंट खोलने, लोन का पेपरवर्क, ड्राफ्ट, कैश डिपॉजिट या अन्य जरूरी काम करने से पहले यह छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
दिसंबर में त्योहारों, क्षेत्रीय उत्सवों और राज्य विशेष दिनों की वजह से कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं सीमित रहेंगी। हालांकि राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा ये बंदिशें हर राज्य में अलग-अलग होंगी।
दिसंबर 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट
नीचे दी गई तारीखों पर संबंधित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
1 दिसंबर (सोमवार)
- इंडिजिनस फेथ डे / स्टेट इनॉगरेशन डे
- अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड (Itanagar, Kohima)
3 दिसंबर (बुधवार)
- Saint Francis Xavier Feast
- गोवा (Panaji)
12 दिसंबर (शुक्रवार)
- Pa Togan Nengminja Sangma Death Anniversary
- मेघालय (Shillong)
18 दिसंबर (गुरुवार)
- U Soso Tham Death Anniversary / Guru Ghasidas Jayanti
- मेघालय (Shillong), छत्तीसगढ़
19 दिसंबर (शुक्रवार)
- Goa Liberation Day
- गोवा
20 दिसंबर (शनिवार) और 22 दिसंबर (सोमवार)
- Losoong / Namsoong Festival
- सिक्किम (Gangtok)
24 दिसंबर (बुधवार)
- Christmas Eve
- मिजोरम (Aizawl), नागालैंड (Kohima), मेघालय (Shillong)
25 दिसंबर (गुरुवार)
- Christmas
- सभी राज्यों में बैंक बंद
26 दिसंबर (शुक्रवार)
- Christmas Celebrations / Shaheed Udham Singh Jayanti
- मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, हरियाणा
27 दिसंबर (शनिवार)
- Post Christmas Bank Holiday
- नागालैंड (Kohima)
30 दिसंबर (मंगलवार)
- U Kiang Nangbah Death Anniversary
- मेघालय (Shillong)
31 दिसंबर (बुधवार)
- New Year’s Eve / Imoinu Iratpa Festival
- मिजोरम (Aizawl), मणिपुर (Imphal)
- इसके अलावा हर महीने की तरह दिसंबर में भी
दूसरा शनिवार (13 दिसंबर) — बैंक बंद
चौथा शनिवार (27 दिसंबर) — बैंक बंद
हर रविवार
- बैंक बंद
बैंक बंद हों तो क्या करें?
अगर आपकी शाखा में बैंक हॉलिडे है, तब भी आप ये सेवाएं आसानी से उपयोग कर सकते हैं
- नेट बैंकिंग
- मोबाइल बैंकिंग
- UPI पेमेंट
- ATM से कैश विथड्रॉ
- ऑनलाइन अकाउंट ओपनिंग
- डिजिटल लोन और KYC सेवाएं
अत्यावश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए छुट्टी की तारीखें देखकर ही शाखा जाएं।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 27 Nov 2025: मेष के लिए खुशियां लेकर लाएगा दिन, वृष का तनाव होगा कम, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें