Advertisment

MP Weather News: अगले दो दिन में पूरी तरफ साफ हो जाएगा मौसम, विभाग ने दिए यह संकेत

MP Weather News: अगले दो दिन में पूरी तरफ साफ हो जाएगा मौसम, विभाग ने दिए यह संकेत Weather-will-clear-all-over-the-next-two-days-the-department-gave-this-indication

author-image
Bansal News
MP Weather News: अगले दो दिन में पूरी तरफ साफ हो जाएगा मौसम, विभाग ने दिए यह संकेत

भोपाल। प्रदेश में पिछले दिनों ठंड एक बार फिर लौट आई है। कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहे तो कहीं धूप के भी तीखे तेवर देखने को मिले। अब मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। मौसम साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। बता दें कि गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 0.1 डिग्री कम है। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्वी होने से न्यूनतम तापमान में मामूली कमी दिखी है। पिछले वर्ष इसी तारीख को न्यूनतम तापमान जहां 11 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक गया था। अब अगले दो दिनों में मौसम साफ होने के आसार जताए जा रहे हैं।

Advertisment

पिछले दिनों जताई थी बारिश की संभावनाएं
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मौसम वैज्ञानिकों ने 16 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रदेश के पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई थी। बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस वेदर सिस्टम के कारण यहां से आने वाली हवाएं अपने साथ नमी लेकर आईं हैं। इससे उत्तर भारत में बादल छाए रहे। इस मौसम का प्रदेश में सबसे ज्यादा असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जिले में देखने को मिला है। अब मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में पूरी तरह मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

MP Weather News mausam vibhag mausam saaf mausam ki safai CG Breaking News bhopal news Bhopal breaking news barish saaf barish ke asar Bansal News MP CG bhopal Bansal News MP CG Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें