Advertisment

Weather Update: मॉनसून आज फिर दस्तक देने को तैयार, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

author-image
Shreya Bhatia
Weather Update: मॉनसून आज फिर दस्तक देने को तैयार, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

नई दिल्ली। (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य तारीक से 16 दिन की देरी से, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गया। बीते 19 वर्षों में मानसून के आगमन में यह सबसे अधिक विलंब है। 2002 में मानसून 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक के. जेनामणि ने मंगलवार सुबह दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बाद पुष्टि की, ‘‘मानसून दिल्ली पहुंच गया है।’’ आम तौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंच जाता है।

Advertisment

आठ जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाता है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 25 जून को पहुंचा था और देश भर में 29 जून को छा गया था। इस साल दिल्ली में मानसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग को पूर्वानुमान में मुश्किल आई। कई पूर्वानुमानों के बाद आईएमडी ने सोमवार को माना, ‘‘मानसून के अनुमान में गणितीय मॉडल की इस तरह की नाकामी दुर्लभ और असामान्य है।’’ आईएमडी ने इससे पहले कहा था कि मानसून तय तिथि से 12 दिन पहले, 15 जून को दिल्ली पहुंचेगा लेकिन हवाओं की स्थिति से इसका आगमन प्रभावित हुआ।

Advertisment

जून के शुरुआत में मौसम विभाग ने कहा था कि सात जुलाई तक दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। बाद में इसने कहा कि दिल्ली में मानसून की पहली बारिश 10 जुलाई के आसपास होगी। मौसम विभाग ने शनिवार को एक बार फिर पूर्वानुमान में संशोधन करते हुए कहा कि अगले 24 घंटों में मानसून राजधानी में पहुंच सकता है। लेकिन रविवार भी बारिश के इंतजार में बीत गया और सोमवार को भी बारिश नहीं हुई। इस क्षेत्र में मानसून की कमी के कारण मध्य दिल्ली अब देश में बारिश की सबसे अधिक कमी वाला जिला है, जहां अमूमन एक जून से मानसून का मौसम शुरू हो जाता है।

लेकिन वर्तमान में यहां सामान्य 132 मिमी के मुकाबले केवल 8.5 मिमी बारिश हुई है जो 94 प्रतिशत कम है। दिल्ली में अब तक सामान्य से 67 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिससे यह ‘‘बारिश की बहुत अधिक कमी’’ वाले राज्यों की श्रेणी में आ गया है। आईएमडी ने कहा कि वह देश के बाकी हिस्सों में मानसून की प्रगति पर लगातार नजर रख रहा है।

Advertisment
yaas cyclone update in kolkata yaas cyclone tracker yaas cyclone live status in hindi yaas cyclone live status Weather Updates weather update weather today weather report of mp weather report mp weather news Weather Forecast Today yaas tufan Weather forecast Weather Alert weather todays weather alert Today Weather rajasthan rain news Rain in Uttar Pradesh Rain in MP rain in bihar rain pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi news in hindi News National News national news hindi news national MP Weather Report mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Monsoon Updates 2021 yas tufan live location yas tufan live yas storm yaas cyclone update live tracking yaas cyclone update live map windy yaas cyclone update live map Monsoon Updates monsoon news monsoon in kerala monsoon Meteorological Department mausam update mausam alert mausam Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya kerala monsoon India Meteorological Department IMD Weather Forecast IMD Warning IMD predicted Rainfall IMD issued Yellow alert imd alert IMD HPCommanManIssue Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news Delhi Weather News Today Delhi NCR News in Hindi Delhi Monsoon Date delhi cyclonic storm 'Yas' cyclone yaas live tracking imd Chance of rain in these 3 districts bhopal me barish aaj ka mausam kaisa rahega aaj ka mausam #mausam ki khabar
Advertisment
चैनल से जुड़ें