Advertisment

Weather Update: मुंबई में एक दिन की राहत के बाद फिर से बारिश शुरु, यातायात रहा प्रभावित

author-image
Bansal news
Weather Update: मुंबई में एक दिन की राहत के बाद फिर से बारिश शुरु, यातायात रहा प्रभावित

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर मध्यम से भारी बारिश हुई और शहर के कुछ हिस्सों में अभी भी बरसात हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई स्थित क्षेत्रीय केन्द्र ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी कर महानगर में भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है।

Advertisment

मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें मंगलवार को मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे कॉरिडोर पर सामान्य रूप से चल रही हैं। हालाँकि कुछ यात्रियों ने दावा किया कि ट्रेन सेवाएं दस से पंद्रह मिनट की देरी से चल रही हैं।

यातायात हुआ धीमा

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर यातायात धीमा हो गया लेकिन कुल मिलाकर कहीं भी कोई यातायात जाम की स्थिति नहीं आई।शहर में कहीं भी जलभराव की कोई खबर नहीं है।सायन, माटुंगा कुर्ला, चेंबूर, अंधेरी और परेल उपनगरों सहित शहर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार रात से मध्यम से भारी बारिश हुई।

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी बस सेवाएं सामान्य हैं और कोई मार्ग परिवरर्तन नहीं किया गया है।नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि द्वीप शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में मंगलवार को सुबह आठ बजे तक, बीते चौबीस घंटों की अवधि में क्रमश: 33 मिलीमीटर, 13.21 मिलीमीटर और 18.62 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

Advertisment

भारी बारिश की संभावना

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र ने मुंबई के लिए बुधवार से शुक्रवार तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।इसमें यह भी बताया गया है कि बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर भारी और अत्यधिक बारिश होने की संभावना है और शुक्रवार को भी यही स्थिति रह सकती है ।

मौसम की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मौसम की चेतावनी के लिए चार ‘रंगों के कोड’ का उपयोग करता है, जिसमें ‘हरा’ (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), ‘पीला’ (देखें और तत्पर रहें), ‘नारंगी’ (तैयार रहें) और ‘लाल’ (कार्रवाई करें) शामिल हैं। स्थिति के अनुसार, इन रंगों के अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अलर्ट ‘ग्रीन अलर्ट’, ‘येलो अलर्ट’, ‘ऑरेंज अलर्ट’ और ‘रेड अलर्ट’ होते हैं।

ये भी पढ़ें:

Shivraj Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट की बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय, समेत इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

Advertisment

Dhanush New Look: तिरुपति बालाजी में सुपरस्टार धनुष ने मुंडवाया सिर, लुक देखकर हर कोई रह गया हैरान

U.S. Independence Day: अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर उत्सव का माहौल, जानें कब मिली आजादी

MP Job News: मध्यप्रदेश भवन विकास निगम में विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

Advertisment

वेदर अपडेट मौसम विभाग मौसम की जानकारी मुंबई न्यूज weather update Weather information Mumbai News Meteorological Department
Advertisment
चैनल से जुड़ें