Advertisment

Weather Update: दिल्ली और मुंबई में ऐसा रहेगा मौसम, IMD ने जताया अनुमान

author-image
Bansal news
MP weather Update: बिपरजॉय का असर अभी थमा नहीं, प्रदेश में 25 जून तक हो सकती है मानसून की एंट्री

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह उमस भरे मौसम के बीच न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 76 प्रतिशत दर्ज की गई।

Advertisment

मौसम विभाग ने जताया अनुमान

मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।दिल्ली में सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 101 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 72, गुरुग्राम में 126, नोएडा में 87 और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 122 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

मुंबई में ऐसा रहेगा मौसम

मुंबई में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश और बादलों से घिरे आसमान के बाद सोमवार को कुछ हिस्सों में धूप निकली।

Advertisment

आईएमडी ने बारिश का जताया अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने आगामी 24 घंटों में ''शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।''

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि समुद्र के किनारे बसे शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में औसतन क्रमश: 14.72 मिलीमीटर, 49.36 मिलीमीटर और 44.93 मिलीमीटर बारिश हुई।

रेलवे प्राधिकारियों ने बताया कि मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे मार्गों पर स्थानीय रेल सेवाएं सामान्य हैं लेकिन कुछ यात्रियों ने दावा किया कि ट्रेनें पांच से 10 मिनट की देरी से चल रही हैं। शहर में बीते सप्ताह लगातार बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे।एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सोमवार को यातायात सामान्य है।

Advertisment

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग की बस सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं और उनके मार्गों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें :

Bhopal Metro: मेट्रो का मॉक अप आया भोपाल, 25 सितंबर तक मेट्रो के ट्रायल का टार्गेट निर्धारित

Delhi News: सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज आएगा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

Advertisment

Project K Title Leak: भगवान विष्णु का मॉर्डन अवतार करेंगे प्रभास, वायरल हुआ प्रभास की अगली फिल्म का टाइटल

UPSSSC Recruitment 2023: प्रवर्तन कांस्टेबल के पद पर निकली बम्पर भर्ती, जानें योग्यता

Tomato Price Hike: एमपी के इस जिले में सबसे महंगा बिक रहा टमाटर, दाम जानकर उड़ जाएंगे होश

Advertisment

rain in mumbai Rain in Delhi Mumbai Weather Monsoon Updates lhi weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें