Advertisment

Weather Update: राजधानी में सर्दी का सितम, न्यूनतम तापमान बढ़कर 8.5 डिग्री पर पहुंचा

Weather Update: राजधानी में सर्दी का सितम, न्यूनतम तापमान बढ़कर 8.5 डिग्री पर पहुंचा Weather Update: Winter season in the capital, minimum temperature rose to 8.5 degrees

author-image
Bansal News
Weather Update: सर्द हवाओं से पारे में गिरावट का दौर जारी, छाया घनघोर कोहरा..

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी के साथ 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिकों ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही शाम के समय बेहद हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 391 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

winters in delhi winter sale in delhi winter in delhi winter fashion Winter delhi winter Weather Updates weather update today weather update weather news Weather forecast weather delhi weather temperature in delhi Rain in Delhi New Delhi mumbai vs delhi winter mumba vs delhi in winters latest weather update heavy rain in delhi delhi winters delhi winter vacations delhi winter season delhi winter news today delhi winter latest news delhi winter december 2019 delhi winter december delhi winter 2019 Delhi winter Delhi Weather Updates Delhi Weather Update Delhi Weather Today Delhi Weather News Delhi Weather Forecast Delhi Weather delhi temperature today Delhi Temperature delhi rains delhi rain today delhi rain news delhi rain Delhi News Delhi NCR delhi monsoon delhi in winter delhi heavy rain delhi girls in winter delhi cold weather delhi cold wave delhi cold delhi cold in delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें