/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/weather.jpg)
भोपाल। प्रदेश में मौसम Weather Update करवट लेता नजर आ रहा है। लेकिन ये ठंड नहीं बल्कि गर्मी का बदलाव दिख रहा है। बीते 24 घंटों में हवाओं का रुख बदलने से शनिवार का प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में उछाल आया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो वर्तमान में कोई कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नजर नहीं आ रहा है। तो वहीं 8 फरवरी से रात के तापमान में भी धीरे—धीरे बढ़ोत्तरी होती देखी जा सकती है। अगले दो दिन तक सर्दी इसी तरह बनी रहेगी। तापमान में बढ़ोतरी 8 फरवरी से हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया है। भोपाल और ग्वालियर में पारा 8 से नीचे रहा। इंदौर और जबलपुर में यह साढ़े 9 डिग्री पर अटक गया।
पचमढ़ी के पारे में 8 डिग्री की गिरावट
बीती रात पचमढ़ी में सबसे ज्यादा 8 डिग्री तापमान गिरा। छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, रीवा, सतना, उमरिया, बैतूल और होशंगाबाद में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट रही।
इन जिलों में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान —
शनिवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, मंडला, मलाजखंड, नौगांव एवं उमरिया में दर्ज किया गया। तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के छिंदवाड़ा, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो, बैतूल, खंडवा एवं रतलाम में शीतलहर का असर सबसे अधिक दिखाई दिया। राजधानी की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 26.2 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो शुक्रवार के अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री से. की तुलना में 2.1 डिग्री से.अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री से. दर्ज किया गया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें